3 राशियों पर गणेश जी की कृपा, जानिये 30 नवंबर का राशिफल

मेष- आपका दिन औसत फलदायी है। परिजनों के साथ बैठकर आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। घर की साज-सज्जा में आपको परिवर्तन की इच्छा होगी। ऑफिस या व्यवसाय में अधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। ऑफिस से संबंधित काम के लिए यात्रा करनी पडे़गी। काम का भार बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में शारीरिक थकान के साथ थोड़ी अस्वस्थता का अनुभव होगा। माता से लाभ होने की संभावना है।
वृषभ – आज नए काम की प्रेरणा मिलेगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा से आपका मन भक्तिमय हो जाएगा। लंबे प्रवास की योजना बनाएंगे। दूर के रिश्तेदारों या दोस्तों से शुभ समाचार मिलेंगे। परेदश जाने की संभावनाएं बनेंगी। व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। घर-परिवार में अच्छा वातावरण बना रहेगा।
मिथुन- गुस्से की भावना आपको हानि पहुंचा सकती है। बीमार व्यक्ति नई चिकित्सा या ऑपरेशन न कराएं। बदनामी न हो इसका ध्यान रखें। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। स्वास्थ्य खराब होगा। मानसिक रूप से आपके मन में हताशा छायी रहेगी। मंत्र जाप और पूजा से आपके मन को शांति मिलेगी।

Advertisement

कर्क – संवेदनशीलता और प्रेम की भावनाओं से हरा-भरा मन आज नए लोगों की ओर अधिक आकर्षित होगा। वैभवी मौज-शौक की वस्तुएं वस्त्राभूषण तथा वाहन आदि की खरीदारी होगी। उत्तम दांपत्यजीवन का साथ मिलेगा। व्यापारियों को विदेश में लाभ होगा। भागीदारी लाभदायक साबित होगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।
सिंह – किसी बात को लेकर संदेह की भावना आपके मन को बेचैन बनाएगी। दैनिक काम विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम तो अधिक करेंगे, परंतु फल कम मिलेगा। नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। ननिहाल पक्ष से चिंताजनक समाचार आएंगे। शत्रुओं से टक्कर लेना पड़ेगा। उच्च अधिकारियों के साथ संघर्ष टालना उचित होगा।
कन्या- आज का दिन चिंता और उद्वेग से परिपूर्ण होगा। पेट की गड़बडी से स्वास्थ्य खराब होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा। अचानक धन खर्च होगा। बौद्धिक चर्चाएं और समझौते में असफलता मिलेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलाप होगा। नए लोगों से मुकाकात सुखद रहेगी। शेयर- सट्टे से दूर रहें।

Advertisement

तुला- आज सावधानी बरतें। विचारों की भरमार आपको मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी। माता और स्त्रीवर्ग की चिंता सताएगी। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें। समय से भोजन और पर्याप्त, नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव होगा। पारिवारिक संपत्ति बारे में सावधानी से काम लेना हितकर है।
वृश्चिक – कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है। भाई-बहनों के साथ पारिवारिक चर्चा और आयोजन होगा। तन-मन में स्फूर्ति और आनंद अनुभव होगा। मित्रों तथा सगे- संबंधियों का घर पर आगमन होने से आनंद होगा। आध्यात्मिक तथा गूढ़ विद्या के प्रति रुचि होगी। यात्रा का प्रवास होगा।
धनु- परिजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्च होगा। मानसिक उचाट और दुविधा के कारण महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। काम में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त कर सकेंगे। दूर के स्थानों पर रहने वाले रिश्तेदारों से अच्छी बातचीत होगी।

Advertisement

मकर- ईश्वर भक्ति और पूजा-पाठ से दिन की शुरूआत करें। परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा। दोस्तों और सगे- संबंधियों से भेंट- उपहार मिलने से आनंद का अनुभव होगा। कार्य सरलता से पूरे होंगे। नौकरी- धंधे में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दुर्घटनाओं के प्रति सावधानी बरतें।
कुंभ- अाज किसी की जमानत लेना। आर्थिक लेन-देन न करना उचित होगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता का अनुभव नहीं होगा। स्वजनों के साथ मतभेद उत्पन्न होंगे। किसी का हित करने में स्वयं परेशानी में पड़ जाने की आशंका है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। मानहानि हो सकती है।
मीन- समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे। नौकरी- व्यवसाय में वृद्धि का योग है। संतान और पत्नी से लाभ होगा। मांगलिक प्रसंग आयोजित होंगे। लग्न योग है। प्रवास का योग है।

(Source- Ganesha Speaks)