शाहरुख-दीपिका का दिखा ‘बेशरम रंग’, हमें तो लूट लिया मिलके …, देखिये वीडियो

बेशरम रंग … में जहां शाहरुख खान का अलग अंदाज दिख रहा है, वहीं दीपिका का किलर लुक सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है, दीपिका का गाने में बिकिनी अंदाज लोगो का ध्यान खींच रहा है।

New Delhi, Dec 12 : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के लिये 2023 कई मायनों में खास रहने वाला है, एक बार फिर से वो बड़े परदे पर वापसी कर रहे हैं, जनवरी में शाहरुख की फिल्म पठान रिलीज होगी, जिसका पहला गाना आज जारी कर दिया गया है, बेशरम रंग… गाने में शाहरुख और दीपिका पादुकोण की केमेस्ट्री खास दिख रही है, गाना रिलीज होने के कुछ ही देर में ये सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

Advertisement

अलग अंदाज
बेशरम रंग … में जहां शाहरुख खान का अलग अंदाज दिख रहा है, Deepika padukone1 वहीं दीपिका का किलर लुक सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है, दीपिका का गाने में बिकिनी अंदाज लोगो का ध्यान खींच रहा है, आपको बता दें कि दीपिका पहले गोल्ड मोनोकनी फिर येलो बिकिनी में इंटरनेट पर छाई हुई है।

Advertisement

हमें तो लूट लिया… 
गाने के शुरुआत में दीपिका पादुकोण का ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा है, गाने के बोल हमें तो लूट लिया मिलके इश्क वालों ने… है। इस गाने को शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है, Deepika Padukone गाने को शिल्पा राव, कैरालिसा मोंटेरियो और विशाल शेखर ने आवाज दी है, इसके लिरिक्स विशाल ददलानी ने तैयार किये हैं, म्यूजिक विशाल-शेखर ने दिया है, तो कोरियोग्राफी वैभवी मर्चेंट की है।

Advertisement

थ्रिलर फिल्म
आपको बता दें कि पठान सिद्धार्थ आनंद की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, ये 2023 में गणतंत्र दिवस के खास मौके पर रिलीज हो रही है, फिल्म में शाहरुख, दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम मुख्य किरदार में हैं, यशराज बैनर तले बन रही इस फिल्म से किंग खान को काफी उम्मीदें हैं।