बेशरम रंग के बाद पठान का दूसरा गाना रिलीज, शाहरुख के साथ दीपिका की सिजलिंग केमेस्ट्री

फिल्म पठान का पहला गाना बेशरम रंग था, जिसमें दीपिका पादुकोण के भगवा बिकिनी को लेकर खूब बवाल मचा था, ऐसे में दूसरे गाने को लेकर भी उत्साह नजर आ रहा था।

New Delhi, Dec 22 : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस सुबह से जिस गाने का इंतजार कर रहे थे, वो रिलीज हो चुका है, पठान का दूसरा गाना जो झूमे पठान… रिलीज कर दिया गया है, एक बार फिर से गाने में शाहरुख और दीपिका पादुकोण की सिजलिंग केमेस्ट्री देखने को मिल रही है, आइये इस बारे में जानते हैं।

Advertisement

दूसरा गाना
फिल्म पठान का पहला गाना बेशरम रंग था, जिसमें दीपिका पादुकोण के भगवा बिकिनी को लेकर खूब बवाल मचा था, ऐसे में दूसरे गाने को लेकर भी उत्साह नजर आ रहा था। झूमे जो पठान… गाने में शाहरुख अपनी जुल्फे लहराते नजर आ रहे हैं, गाने को लेकर शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बीते बुधवार जानकारी दी कि गाना सुबह 11 बजे रिलीज होगा।

Advertisement

गाने को लेकर क्रेज
आज सुबह से ही शाहरुख खान के फैंस में इस गाने को लेकर क्रेज नजर आ रहा था, जब गाने का काउंटडाउन शुरु हुआ तो 25 हजार से ज्यादा लोग इसका इंतजार कर रहे थे। बेशरम रंग की तरह इस गाने में भी दीपिका का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है, खासतौर से उनका डिफरेंट मेकअप फैंस का ध्यान खींच रहा है, उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

पसंद कर रहे लोग
पठान के इस गाने को शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें लोगों की नजर दीपिका से नहीं हट रही है, इस गाने को अरिजीत सिंह ने आवाज दी है, साथ ही सुकृति और कुमार ने भी सुर मिलाये हैं, गाने को विशाल शेखर ने कंपोज किया है।