अमीरों की सूची में नीचे खिसके गौतम अडानी, मस्क नहीं ये हैं नंबर वन, जानिये मुकेश अंबानी का नंबर?

अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस सबसे अमीर शख्सों की सूची में गौतम अडानी से आगे निकल गये हैं, जेफ बेजोस की संपत्ति 5.23 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 118 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

New Delhi, Jan 12 : एशिया के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी पिछले दिनों मीडिया को दिये इंटरव्यू की वजह से खूब चर्चा में रहे, नये साल पर अब उन्हें झटका लगा है, वो दुनियाभर के अमीरों की सूची में खिसककर चौथे नंबर पर पहुंच गये हैं, ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में उनकी नेटवर्थ में 91.2 करोड़ डॉलर की गिरावट आई है, ये गिरकर 118 अरब डॉलर रह गई है, साल 2022 में गौतम अडानी के नेटवर्थ में 44 अरब डॉलर का इजाफा हुआ था, सलाना आधार पर अडानी की नेटवर्थ में 2.44 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

Advertisement

बर्नार्ड अरनॉल्ट पहले स्थान पर
अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस सबसे अमीर शख्सों की सूची में गौतम अडानी से आगे निकल गये हैं, जेफ बेजोस की संपत्ति 5.23 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 118 अरब डॉलर पर पहुंच गया है, gautam adani ब्लूमबर्ग की ओर से जारी दुनियाभर के अमीरों की सूची में फ्रांस के बिजनेसमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट 182 अरब डॉलर के साथ पहले स्थान पर हैं। 2022 में उनकी संपत्ति में 20 अरब डॉलर का जबरदस्त इजाफा हुआ है।

Advertisement

एलन मस्क दूसरे स्थान पर खिसके
ट्विटर तथा टेस्ला के मालिक एलन मस्क 132 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर हैं, एलन मस्क संपत्ति के मामले में बर्नार्ड अरनॉल्ट से काफी पीछे हैं, मस्क की संपत्ति में एक दिन पहले 2.78 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है, लेकिन पूरे साल के दौरान मस्क की नेटवर्थ 4.84 अरब डॉलर नीचे आई है, जेफ बेजोस 118 अरब डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर हैं, गौतम अडानी की संपत्ति में बुधवार को 2.44 अरब डॉलर की गिरावट आई, वो चौथे नंबर पर पहुंच गये हैं।

Advertisement

मुकेश अंबानी 8वें नंबर पर
सूची में अमेरिका के बड़े स्टॉक निवेशक वॉरेन बफेट 111 अरब डॉलर के साथ पांचवें, Mukesh ambani माइक्रोसॉफ्ट फाउंडर बिल गेट्स 6ठें, लैरी एलिसन 98 अरब डॉलर के साथ सातवें नंबर पर हैं, इसके बाद आठवें नंबर पर मुकेश अंबानी हैं, जिनकी संपत्ति 87.6 अरब डॉलर है।