
टीम इंडिया के ये खिलाड़ी फौज में भी हैं शामिल, वर्दी पर सजते हैं सितारे

ये खिलाड़ी मैदान खेल के मैदान के साथ-साथ देश की सुरक्षा में भी अपना योगदान देते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में
New Delhi, Jan 26 : देश आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, इस खास मौके पर हम आपको टीम इंडिया के ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो अपने देश के लिये डबल रोल निभाते हैं, ये खिलाड़ी मैदान खेल के मैदान के साथ-साथ देश की सुरक्षा में भी अपना योगदान देते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में
महेन्द्र सिंह धोनी
टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेन्द्र सिंह धोनी बचपन से ही आर्मी में जाना चाहते थे, वो अकसर अपने खाली समय में भारतीय सेना के नौजवानों के साथ समय बिताते थे, ऐसे में 2015 में धोनी को भारतीय सेना ने लेफ्टिनेंट कर्नल के रुप में नियुक्त किया था।
कपिल देव
टीम इंडिया को पहला विश्वकप जिताने वाले कप्तान कपिल देव भी भारतीय सेना में रहे हैं, कपिल देव को साल 2008 में भारतीय सेना ने लेफ्टिनेंट कर्नल का पद दिया था, इसके अलावा 2019 में उन्हें हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का चांसलर भी नियुक्त किया गया था।
सचिन तेंदुलकर
दुनिया के सबसे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम भी इस सूची में शामिल है, सचिन तेंदुलकर को 2010 में भारतीय वायुसेना का ग्रुप कैप्टन बनाया गया था।
हरभजन सिंह
टीम इंडिया के सबसे सफल स्पिन गेंदबाजों में से एक हरभजन सिंह को शानदार खेल के चलते पंजाब पुलिस में डीएसपी बनाया गया था, इस समय भज्जी आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद भी हैं।
जोगिंदर शर्मा
टीम इंडिया ने 2007 टी-20 विश्वकप खिताब जीता था, इस विश्वकप को जिताने में जोगिंदर शर्मा का बड़ा रोल रहा था, हालांकि वो ज्यादा वक्त टीम इंडिया में नहीं रहे, लेकिन अब जोगिंदर शर्मा हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर हैं।