धनु राशि वालों के मन में उदासीनता छाई रहेगी, जानिये 1 फरवरी राशिफल

मेष- आजके दिन आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि है ऐसा गणेशजी कहते हैं। विवाहोत्सुकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक रूप से आपको यश-कीर्ति मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। पर्यटन का आयोजन आप कर पाएँगे, परंतु मध्याहन के बाद मानसिक एकाग्रता में आपको कमी दिखाई देगी। स्वास्थ्य भी बिगड सकता है। स्वजनों के साथ मतभेद होगा। अकस्मात से संभलकर चलिएगा। धन का खर्च होगा।
वृषभ – आज आप किसी भी प्रकार के मानसिक भार से मुक्त हो जाएंगे और गणेशजी के आशीर्वाद है। शारीरिक रूप से भी आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख-संतोष का आपको अनुभव होगा। व्यावसाय में भी आप को यश मिलेगा। आपके कार्य की सराहना होगी और उपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। मध्याहन के बाद नए कार्य का आप आयोजन कर पाएँगे। व्यापार में लाभ होगा तथा पत्नी और पुत्र से भी लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मिथुन – गणेशजी कहते हैं कि व्यापारीवर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। मित्रो से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियो की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति भी संभव है। विवाह ईच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। परिवार में पत्नी और पुत्र से अच्छे समाचार मिलेंगे।

Advertisement

कर्क – आज आपके लिए काफी आरामदायक दिन है। हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति होने के योग हैं। उच्चाधिकारियों से महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा-विचारणाएँ होंगी एवं परिवारजनों से भी मुक्त मन से विचारविमर्श होगा। गृहसज्जा की दिशा में भी आप नए कार्य करेंगे। दफ्तर के कार्य संदर्भ में यात्रा के योग हैं। माता से संबंध सुदृढ़ रहेंगे। आरोग्य अच्छा है। एवं सरकार से भी लाभ होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं।
सिंह – आज आपको मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध होंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। जिससे आप मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद लूटेंगे। साथ में पर्यटन की भी संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद अधिक विचारों के कारण मानसिक रूप से आप थक जाएँगे। क्रोध की अधिकता से आप उकता जाएँगे तब वाणी पर संयम रखने पर परिस्थिति पर नियंत्रण ला सकेंगे। धन की तंगी रहेगी।
कन्या – आजका दिन आपके लिए गणेशजी शुभ बताते हैं। कार्य-सफलता मिलने से आज आप आनंदित रहेंगे। आपकी यश-किर्ती में भी वृद्धि होगी। परिवार का वातावरण भी अनुकूल रहेगा। जिससे शारीरिक और मानसिक रुप से आप प्रफुल्लितता और स्वस्थता का अनुभव करेंगे। भावना के प्रवाह में आप अधिक न बह जाएँ इसका ध्यान रखिएगा। मध्याहन के बाद आप का दिन मनोरंजन में बीतेगा। व्यापार में भागीदारों से लाभ होगा।

Advertisement

तुला- लेखनकार्य और सृजनात्मक प्रवृत्तियों के लिए आज का दिन शुभ है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। बौद्धिक चर्चा में लाभ लेने के लिए भी आज आप सोच सकते हैं। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने के लिए हुए कार्य में आप को सफलता मिलेगी। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आज कुछ अधिक भावनाशील रहेंगे। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा और सहकार्यकरों का सहकार भी मिलेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।
वृश्चिक – आज जिद्दीपन छोड़ देने के लिए गणेशजी आप को सूचित करते है। भावुकता पर संयम रखने से मानसिक व्यग्रता का अनुभव कम होगा। वित्तीय मामलों का आयोजन होगा। वस्त्राभूषण एवं सौंदर्य प्रसाधनों के पीछे खर्छ होगा। माता से लाभ होगा। मध्याहन के पश्चात विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएँगे। नये काम की शुरूआत न करें। बौद्धिक एवं तार्किक कार्य करें। पेट सम्बंधित बीमारीओं से सावधान रहें। यात्रा – प्रवास टालें।
धनु – गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन मन में उदासीनता छाई रहेगी। शरीर में स्फूर्ति तथा मन में प्रफुल्लितता का अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ तनाव के प्रसंग बनने से घर का वातावरण कलुषित रहेगा। आपका स्वभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें। धनहानि का योग है। जमीन तथा वाहन के कागजात को सावधानीपूर्वक बनवाएं।

Advertisement

मकर- आज धार्मिक विचारों के साथ-साथ धार्मिक कार्यो में खर्च भी होगा। अधिक वाद-विवाद से परिवार का वातावरण कलुषित न हो इसका ध्यान रखिएगा। परिवारजनों को आप से मनदुःख और असंतोष रह सकता है। फिर भी मध्याहन के बाद आप का मन चिंतामुक्त रहेगा। मित्रों- स्वजनों से हुइ भेंट से मन आनंदित हो उठेगा। आज भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों का प्रेम आप पर बरसेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं।
कुंभ- आज आप का मन प्रफुल्लित रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। गहन चिंतनशक्ति और आध्यात्मिकता दोनों में आप का मन डूबा रहेगा। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी पर संयम रखिएगा। अनापेक्षिक धन-व्यय से संभलकर चलिएगा। आज फिर भी निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। लिए गए काम पर किसी का ध्यान न जाने से आप का मन निराश न हो जाए इस का ध्यान रखिएगा। विद्यार्थीयों को विद्याप्राप्ति में विध्न आ सकता है।
मीन- धन के लेन-देन, उगाही या निवेश करते समय सावधानी बरतिएगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी के भी कार्य में विध्न न डालिएगा। कोर्ट कचहरी की बातों में संभलकर चलने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी और क्रोध पर संयम बरतिएगा। अकस्मात से संभलकर चलिएगा। मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक स्वाय्थ्य में सुधार होगा। विशेषकर धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों की ओर आप का मन लगा रहेगा। मित्रों की ओर से उपहार प्राप्त होंगे। पारिवारिक वातावरण में आनंद छाया रहेगा।

(Source- Ganesha Speaks)