कर्क राशि वालों के लिये अच्छा दिन, हर काम में मिलेगी सफलता, 2 फरवरी राशिफल

मेष- आज के दिन समाधानकारी व्यवहार अपनाने से किसी के साथ संघर्ष नहीं होगा, जो की आप के और सामनेवाले व्यक्ति दोनों के हित में रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है। भाईयों के बीच में प्रेम बढेगा। फिर भी मध्याहन के बाद आप की चिंताओं में वृद्धि होगी और उत्साह कम होगा। संवेदनशीलता में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएंगे और साथ में आर्थिक विषय में भी कार्य करेंगे। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा।
वृषभ – महत्वपूर्ण कार्यो को आज पूर्ण करने की गणेशजी सलाह देते हैं। धन लाभ की संभावना है। आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। परंतु मध्याहन के बाद आप के व्यावहारिक निर्णयों में दुविधा बढ़ेगी। हाथ में आया अवसर आप गवाँ भी सकते हैं। हठीले व्यवहार के कारण अन्य लोगों के साथ घर्षण होने की संभावना है। संभव हो तो नया कार्य मध्याहन से पूर्व ही संपन्न कर दीजिएगा। भाई-बंधुओ के साथ संबंध में प्रेम और सहकार की भावना रहेगी।
मिथुन – गणेशजी कहते हैं कि व्यापारीवर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। मित्रो से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियो की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति भी संभव है। विवाह ईच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। परिवार में पत्नी और पुत्र से अच्छे समाचार मिलेंगे।

Advertisement

कर्क – आज आपके लिए काफी आरामदायक दिन है। हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति होने के योग हैं। उच्चाधिकारियों से महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा-विचारणाएँ होंगी एवं परिवारजनों से भी मुक्त मन से विचारविमर्श होगा। गृहसज्जा की दिशा में भी आप नए कार्य करेंगे। दफ्तर के कार्य संदर्भ में यात्रा के योग हैं। माता से संबंध सुदृढ़ रहेंगे। आरोग्य अच्छा है। एवं सरकार से भी लाभ होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं।
सिंह- गणेशजी कहते हैं कि आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं ले सकने के कारण आपको मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकोगे। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आप को लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। महत्व के निर्णय आज लेने से टालें। संतान से मुलाकात होगी। अच्छा भोजन प्राप्त होगा।
कन्या – वर्तमान समय में नये कार्यों से सम्बन्धित सफल आयोजन आप कर सकेंगे। व्यापारी वर्ग और नोकरियात वर्ग दोनो के लिये आज का दिन लाभदायी निकलेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि से पदोन्नति की संभावना दिखाई देगी। व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा। कुटुंब में भी प्यार रहेगा। पिता की तरफ से लाभ मिलने का संकेत गणेशजी देते हैं।

Advertisement

तुला – गणेशजी कहते हैं कि आज नौकरी की जगह में आप को उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पडेगी। व्यवसाय में परेशानी खडी होगी। संतान के प्रति चिंता खडी होगी। दूर के प्रवास का आयोजन होगा। धार्मिक यात्रा का भी योग है। लेखन, साहित्य सर्जन कर सकेंगे। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद- विवाद टालें।
वृश्चिक – गणेशजी वर्तमान समय शांतिपूर्वक बीताने को कहते हैं। गुस्से को काबू में रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहे, नये सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। खाने पीने में ध्यान रखें। शारीरिक मानसिक अस्वस्थता रहेगी। योग ध्यान और आध्यात्मिकता द्वारा मन को शांति मिलेगी।
धनु – गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन मन में उदासीनता छाई रहेगी। शरीर में स्फूर्ति तथा मन में प्रफुल्लितता का अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ तनाव के प्रसंग बनने से घर का वातावरण कलुषित रहेगा। आपका स्वभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें। धनहानि का योग है। जमीन तथा वाहन के कागजात को सावधानीपूर्वक बनवाएं।

Advertisement

मकर- आज आप मानसिक रुप से काफी अशांत और असमंजस में रहेंगे। आप कोई भी ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे जिससे तनावमुक्त रहेगें। गणेशजी आपको सलाह देते हैं कि आज आप कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें। भाग्य आज आपके साथ नहीं रहेगा जिससे आपको काफी निराशा का अनुभव होगा। संतान के विषय में चिंतित रहेंगें। घर में बुजुर्गों की तबीयत खराब हो सकती है। शारीरिक रुप से अस्वथ्यता का अनुभव करेगें। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद- विवाद में न उतरना हितकर है। पेट- दर्द से परेशानी होगी।
कुंभ- गणेशजी कहते हैं कि आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आप के विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें। यात्रा प्रवास हो सके तो न करें। बच्चो के प्रश्न चिंतित करेंगे। नये काम की शुरुआत आज न करें। आकस्मिक खर्च की तैयारी रखनी पडेगी।
मीन- गणेशजी चेतावनी देते हैं कि मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगडे नहीं इस के लिये वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगडेगा। धन प्रतिष्ठा की हानि होगी। महिलाओं साथ के व्यवहार में सावधानी रखें। ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। प्रवास टालें। पानी से बचकर रहें। ज्यादा भावुकता से बचकर रहें।

(Source- Ganesha Speaks)