वृषभ राशि वाले नये कार्य की शुरुआत ना करें, जानिये 17 मार्च का राशिफल

मेष- गणेशजी कहते हैं कि आप का दिन मिश्र फलदायी है। आज आप अस्वस्थता एवं व्यग्रता का अनुभव करेंगे। शरीर में थकान और आलस्य एवं मन में अशांति की अनुभूति होगी। आप आज थोड़े क्रोधित रहेंगे जिससे कार्य बिगड सकते हैं। व्यवहार में न्यायपूर्णता लाने का प्रयास करें। निर्धारित कार्य करने के लिए प्रयासरत रहें। धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा। आप आज जो भी प्रयत्न करें वे गलत दिशा में हों ऐसा गणेशजी को लगता है।
वृषभ – आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताएँ ऐसा गणेशजी सूचित करते हैं। आज किसी भी प्रकार के नए कार्य का प्रारंभ न करें। आज आप का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खान-पान में विशेष ध्यान रखना हितकर है। शारीरिक रूप से थकान और मानसिकरूप से व्याकुलता का अनुभव करेंगे। ऑफिस में कार्यभार के कारण अधिक थकान का अनुभव होगा। प्रवास लाभदायी नहीं होंगे । संभवतः आध्यात्मिकता के लिए कुछ समय निकालें।
मिथुन – आप का दिन आनंद-प्रमोद तथा भोग-विलास में बीतेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से भेंट होगी। मित्रों तथा प्रियपात्रों के साथ मनोरंजनपूर्ण प्रवास हो सकता है। वाहन सुख मिलेगा। नए वस्त्रों की खरीदी और उसे पहनने के अवसर प्राप्त होगें। प्रणय के लिए आज का दिन अच्छा है। भोजन में मीठा खाने को मिल सकता है। तंदुरस्ती अच्छी रहेगी, सामाजिक सम्मान और ख्याति मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। पूरे दिन गणेशजी की कृपा आप पर रहेगी।

Advertisement

कर्क – गणेशजी कहते है कि आप का दिन अच्छी तरह से बीतेगा। घर में शांति तथा आनंद का वातावरण रहेगा एवं सुखमय प्रसंग बनेंगे। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें यश प्राप्त होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। घर में परिवारजनों के साथ हर्षोल्लास में समय बितेगा। नौकरी पेशा लोगों को नौकरी में लाभ होगा। अपने से निम्न सहकर्मियों से लाभ होगा। स्त्री मित्रों से हुई भेंट से मन प्रसन्न रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।
सिंह – आज का दिन आनंद से बीतेगा। आज आप अधिक कल्पनाशील बनेंगे। साहित्य-सृजन के तहत मौलिक रूप से काव्य रचना कि प्रेरणा होगी। प्रियतम के साथ हुई भेंट शुभ फलदायी होगी परिणाम स्वरूप दिन भर मन प्रसन्न रहेगा। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे। विद्यार्थियों को अभ्यास के हेतु बहुत अच्छा समय है। मित्रो के साथ मिलन होगा, स्त्री मित्रों से लाभ होगा। आज आपके द्वारा परोपकार का कार्य हो सकता है ऐसा गणेशजी कहते हैं।
कन्या – आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। कई परेशानियों के कारण मन व्याकुल रहेगा। स्फूर्ति का अभाव होगा। स्वजनों के साथ अनबन रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। जमीन, मकान के दस्तावेजों को संभालकर रखिएगा। स्त्री तथा पानी से हानि का डर रहेगा। लोगों के समक्ष अपमान न हो इसका विशेष ध्यान रखिएगा। धन नाहक खर्च होगा।

Advertisement

तुला – आप का दिन शुभ फलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते है। बंधुओं के साथ अच्छे संबंध रहेंगे तथा उनके साथ बैठकर घर के प्रश्नों की चर्चा होगी। किसी छोटे धार्मिक स्थल पर जाने का सफल आयोजन होगा। धन लाभ के योग हैं। विदेश से अच्छे समाचार आएँगे। व्यावहारिक प्रसंग के कारण यात्रा कर सकते हैं। नए कार्यो के आरंभ के लिए शुभ दिन है। शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहेंगें। पूँजी निवेशकों के लिए अच्छा दिन है। आज का दिन भाग्यवृद्घि का है।
वृश्चिक – गणेशजी के कहने के अनुसार आज साधारण लाभ का दिन है। व्यर्थ के खर्च पर रोक लगानी होगी। परिवार में झगडे न हों इसका विशेष ध्यान रखिएगा। कुटुंब के सदस्यों के बीच की गलतफहमी को दूर रखें। शारीरिक परेशानी के साथ मन में ग्लानि रहेगी। नकारात्मक मानसिकता न रखें। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। विद्यार्थीयों के विद्योपार्जन में अवरोध आएँगे।
धनु- आज धार्मिक प्रवास होगा ऐसे संकेत गणेशजी देते हैं। आप निर्धारित कार्यों को आज संपन्न कर सकेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी, जिससे स्फूर्ति और प्रसन्नता छाए रहेंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेंगे। स्वजनो के साथ हुई मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। सामाजिकरुप से आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

Advertisement

मकर- आज धार्मिक और आध्यात्मिक विषयो में रुचि रहने से उन कार्यों के पीछे व्यस्तता रहेगी तथा उनके पीछे खर्च भी होगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्य उपस्थित होंगे। व्यवसायिक कार्यों में विध्न उपस्थित होंगे। स्नेहीजनो की प्रतिष्ठा में हानि होगी। शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक प्रसन्नता में कमी का अनुभव होगा। अकस्मात और आपरेशन से संभलकर चलें। परिश्रम के अनुसार फल प्राप्त न होने पर निराशा का भी अनुभव होगा।
कुंभ- आज का दिन लाभदायी है ऐसा गणेशजी संकेत देते हैं। व्यवसायिक क्षेत्र में आपके लिए आज लाभदायी दिन है। मित्रों के साथ भेंट होने से मन में आनंद छाया रहेगा। उनके साथ प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। नए कार्य का शुभारंभ आपके लिए लाभदायी रहेगा। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को विवाह से संबंधित आयोजन हो सकेगा।
मीन- गणेशजी के आशीर्वाद से आपके हरेक कार्य सफलतापूर्वक सफल होंगे। नौकरी और व्यवसाय में पदोन्नति और वृद्धि होगी। व्यापारियों के रुके हुए पैसे मिलेंगे। पिता तथा बुजुर्गवर्ग से लाभ होगा। आर्थिक लाभ और परिवार में आनंद छाएगा। सरकार की तरफ से लाभ। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि और गृहस्थजीवन में सुख-शांति से धन्यता का अनुभव करेंगे।

(Source- Ganesha Speaks)