
चैत्र नवरात्रि से शुरु होंगे 5 राशियों के अच्छे दिन, ग्रहों का महासंयोग देगा छप्परफाड़ पैसा

नवरात्रि के शुरुआत के दिन 5 ग्रह सूर्य, चंद्र, बुध, गुरु और नेप्च्यून (वरुण) मीन राशि में विराजमान होंगे, इनकी नजर कन्या राशि पर होगी, इन ग्रहों की युति ज्योतिष दृष्टिकोण से बहुत शुभ मानी जा रही है।
New Delhi, Mar 19 : चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरु हो रहा है, हिंदू धर्म में नवरात्रि को बहुत खास माना गया है, साथ ही ज्योतिष की नजर से भी नवरात्रि बेहद खास रहने वाली है, 22 से 30 मार्च तक चलने वाली नवरात्रि के दौरान ग्रहों का ऐसा महासंयोग बन रहा है, जो 5 राशि वालों के लिये बेहद शुभ रहने वाला है, नवरात्रि के शुरुआत के दिन 5 ग्रह सूर्य, चंद्र, बुध, गुरु और नेप्च्यून (वरुण) मीन राशि में विराजमान होंगे, इनकी नजर कन्या राशि पर होगी, इन ग्रहों की युति ज्योतिष दृष्टिकोण से बहुत शुभ मानी जा रही है, मीन राशि में इन ग्रहों का होना बुधादित्य योग, गजकेसरी योग, हंस योग भी बनाएगा, आइये जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि किन-किन राशि के जातकों के लिये शुभ है।
मिथुन– ग्रहों का महासंयोग मिथुन राशि के जातकों को करियर में नये मौके देगा, नई नौकरी, प्रमोशन मिल सकता है, व्यापार में लाभ होगा, तरक्की होगी, घर में खुशियां दस्तक देगी, शुभ समाचार मिल सकता है।
कर्क- इस राशि के जातकों के लिये ग्रहों का ये संयोग नौकरी में पदोन्नति की खुशखबरी दे सकता है, आय में बढोतरी होने के योग हैं, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, परिजनों को सहयोग मिलेगा, भाग्य का साथ मिलेगा।
कन्या- इस राशि वालों को मीन राशि में 5 ग्रहों की मौजूदगी तगड़ा आर्थिक लाभ करवा सकती है, नौकरी-व्यापार में तरक्की मिलेगी, किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलेगी, कीमती चीज खरीद सकते हैं।
वृश्चिक- इस राशि वालों को व्यापार में तगड़ा लाभ हो सकता है, कोई डील पक्की हो सकती है, नौकरी करने वालों की प्रगति होगी, विवाह के योग बनेंगे, आर्थिक लाभ होगा, निवेश के लिये समय अच्छा है।
मीन- इस राशि में ही सूर्य, बुध, गुरु, चंद्र और नेप्चयून ग्रह की युति हो रही है, जो इस राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ देगी, मौटे पैकेज का नौकरी ऑफर मिल सकता है, इनकम बढेगी, नये स्त्रोतों से पैसा आएगा, व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा।
(डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।)