मेष से मीन राशि तक का हाल, जानिये, 20 मार्च का राशिफल

मेष- आज का दिन आप के लिए लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यापार और व्यवसाय में भी अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना अधिक है। आय की वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद और मनोरंजक प्रवृत्तियाँ दिनभर चलती रहेंगी। घर की साज-सजावट में आज नयापन लाएँगे। घर को सजाने की व्यवस्था में भी परिवर्तन आज करेंगे। वाहन सुख भी मिलेगा। सामाजिक प्रसंग में कहीं बाहर जाने का प्रसंग उपस्थित होगा। रमणीय स्थान पर प्रवास का आनंद लुटा सकेंगे।
वृषभ – परिवार में खुशियों भरा माहौल होगा. मित्र कल आपसे मिलने आपके घर आएंगे. मित्रों के साथ आपको समय व्यतीत करेंगे और कहीं घूमने जाने की भी योजना बनाएंगे, जिसके लिए आप अपने माता-पिता से कल्ञा लेंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, लेकिन वरिष्ठ सदस्यों की सहायता से यह जल्द ही समाप्त होगी. जो लोग घर से ऑनलाइन का कार्य करते हैं, कल उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है. बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने के संकेत हैं.
मिथुन – खान-पान में आज विशेष ध्यान रखने की गणेशजी की सलाह है। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने पर हताशा की अवस्था में से उभर पाएँगे। अनैतिक और अप्रमाणिक कार्य विपत्ति में डाल सकता है। इसलिए संभव हो तो उससे दूर रहिएगा। आकस्मिक प्रवास का सुयोग आज अच्छा है। मध्याहन के बाद अच्छी प्रवृत्तियों के योग है। इसलिए मध्याहन के बाद ही मानसिक अवस्था में कमी आएगी। लेखन या साहित्यिक प्रवृत्ति में विशेष रुची रहेगी। व्यापार में विकास होने से नई योजनाएँ भी अमल में आएँगी। फिर भी उपरी अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पडिएगा।

Advertisement

कर्क – किसी के साथ आज भावनात्मक संबंध से बँध सकते हैं और उस सम्बन्ध में आज कुछ अधिक भावनाशील रहेगें ऐसा गणेशजी कहते हैं। आनंद- प्रमोद तथा मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। इस प्रवृत्ति में मित्रों का सहकार मिलने से मनोरंजन का आनंद दुगुना हो जाएगा। मध्याहन के बाद आप का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय ध्यान रखिएगा और क्रोध पर संयम रखिएगा। वाणी उग्र न हो जाए इसका भी ध्यान रखिएगा। नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है।
सिंह – सिंह राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है. आप अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में योग, ध्यान व सुबह की सैर को शामिल करेंगे, जिससे आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे. आपके जो कार्य किसी कारणवश रुक गए थे, आप उन्हें भी पूरा करने में सफल रहेंगे. जॉब में रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा. धन आगमन के संकेत हैं. सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.
कन्या – वस्त्राभूषणों की खरीदी आप के लिए रोमांचक और आनंददायी रहेगी। कला के प्रति आप की अभिरुची विशेष रहेगी। व्यापार में विकास होने से मन में आनंद छाया रहेगा। व्यवसाय में समय अनुकूल रहेगा। प्रतिस्पर्धीयों पर विजय प्राप्त होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं।

Advertisement

तुला – नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट आनंददायी रहेगी। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रुप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। परंतु मध्याहन के बाद आप के मन पर उदासी छाई रहेगी। शारीरिक रूप से भी अस्वस्थता का अनुभव होगा। पारिवारिक वातावरण क्लेशमय रहेगा। स्थावर संपत्ति से सम्बंधित पत्रों के विषय में सावधानी बरतिएगा। माता का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।
वृश्चिक- आज का दिन व्यवसायियों के लिए अनुकूल है ऐसा गणेशजी कहते हैं। गृहस्थजीवन में उलझे हुए प्रश्नों का निराकरण मिलेगा। साथ में स्थावर संपत्ति से जुडे हुए कार्यों में से भी मार्ग मिलेगा। भाई- बहनों के साथ संबंधो में प्रेम बना रहेगा। मध्याहन के बाद कार्य में प्रतिकूलताओं में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त होगा। परिवारजनों के साथ मतभेद रह सकता है। धन की हानि के योग हैं।
धनु – वाणी और वर्तन पर संयम रखने से अन्य लोगों के साथ मनमुटाव के प्रसंगो को आप टाल सकेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। आध्यात्मिक विचार और प्रवृत्तियों में आज दिनभर मन लगा रहेगा। फिर भी विद्यार्थियों के पढने- लिखने में एकाग्रता रखनी पडेगी। मध्याहन के बाद चिंताओं के निवारण करने के उपाय मिलने से मानसिक शांति का अनुभव होगा। शारीरिक और मानसिकरुप से स्वस्थता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धी की इच्छाएँ फलीभूत नहीं हो पाएगी।
मकर- व्यवसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज का प्रत्येक कार्य बिना विध्न के संपन्न होगा। गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रहेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्ति में आप की अभिरुचि रहेगी। कार्यालय में आप का प्रभाव बना रहेगा। मध्याहन के बाद आप के मन पर नकारात्मक विचारों का आक्रमण होने से मन पर हताशा के बादल छाएँगे। निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। घर के कार्यों के पीछे धन का खर्च होने की संभावना है। पूँजी-निवेश हेतु शेयर- बाजार आप के लिए अनुकूल रहेगा।

Advertisement

कुंभ- गणेशजी आज किसी का जमानती न होने तथा पैसे की लेन-देन न करने की सलाह देते हैं। खर्च में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिवारजनों के साथ संघर्ष में उतरने का अवसर आएगा। किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठें। दुर्घटना से बचें।
मीन – शेयर- सट्टे की प्रवृत्ति से आज आप को आर्थिक लाभ होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। विवाहोत्सुकों को योग्य पात्र मिलेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में भी लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छाई रहेगी। किसी मनोहर स्थल पर प्रवास हो सकता है। मित्रों से भी लाभ मिलेगा। मध्याहन के बाद किसी कारणवश मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च अधिक होगा। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा अधिक होगी। परिवार में शांतिदायी वातावरण रहेगा।

(Source- Ganesha Speaks)