मिथुन राशि के व्यापारियों को मिलेगी खुशखबरी, जानिये 24 मार्च का राशिफल

मेष- मनकी एकाग्रता कम रहने के कारण मन से आप दुखी रहेंगे ऐसा गणेशजी कहते है। शारीरिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। धन का निवेश करनेवालों के लिए संभलकर चलना आवश्यक है। यह निवेश लेकिन लाभ कम ही देगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आवश्यक दस्तावेजों पर अधिक ध्यान दीजिएगा। मध्याहन के बाद कार्य का प्रारंभ करने में सरलता रहेगी। पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों से सम्बंधित प्रसंग बनेंगे। अधिक खर्च पर अंकुश रखना होगा। मित्रों के साथ रुचिपूर्ण भोजन का आस्वाद ले सकेंगे।
वृषभ – वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी के साथ प्यार भरे पल व्यतीत करेंगे. कल आप अपने प्रेमी को अपने परिवार वालों से भी मिलवा सकते हैं, जिससे आपके विवाह में और देरी ना हो. जो जातक जॉब में परिवर्तन को लेकर निर्णय लेने में असमर्थ है, कल वह अपने परिवार वालों से बातचीत करेंगे. बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं. युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे.
मिथुन – गणेशजी कहते हैं कि व्यापारी-वर्ग के लिए आजका दिन शुभ है। व्यापारीयों को व्यापार में वृद्धि होने के साथ-साथ सफलता और उगाही का धन भी प्राप्त होगा। पिता तथा बडे-बूढ़ों से लाभ होगा। लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। उपरी अधिकारीयों की शुभदृष्टि व्यवसाय में कार्यसफलता और लाभ प्राप्त करवाएगी। मित्रों से लाभ होगा। मध्याहन के बाद किसी रमणीय स्थल पर जाने का आयोजन बनेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग भी हैं।

Advertisement

कर्क – दिन का प्रारंभ मानसिक तनाव और अशांतिपूर्वक होगा। शारीरिकरुप से आलस्य और शिथिलता रहेगी। पेट सम्बंधित व्याधि रहेगी। किसी भी कार्य में भाग्य सहकार नहीं दे रहा है ऐसा अनुभव होगा। संतानों के विषय में भी चिंता अधिक रहेगी, परंतु मध्याहन के बाद मन में प्रसन्नता और शरीर में स्फूर्ति का अनुभव होगा। व्यापारी वर्ग को उगाही का धन प्राप्त हो सकेगा। मान-प्रतिष्ठा और उच्च पद प्राप्त होगा। ऐसा गणेशजी कहते है।
सिंह – सिंह राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका ठीक-ठाक रहने वाला है. व्यवसाय कर रहे जातकों को व्यवसाय में नवीन अफसरों की प्राप्ति होगी. जो जातक पैतृक व्यवसाय कर रहे हैं, वह व्यवसाय में बदलाव के लिए अपने परिवार वालों से बातचीत करेंगे. यात्रा पर जाने के भी योग बन रहे हैं, जो यात्राएं आपके लिए काफी लाभदायक रहेंगी. नए-नए लोगों से संपर्क स्थापित होगा. जो जातक राजनीति में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए समय बढ़िया है. युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे.
कन्या – कलाक्षेत्र के प्रदर्शन से एवं सामाजिक दृष्टि से आपको यश-कीर्ति और मान-सन्मान प्राप्त होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में आप के भागीदारों के लिए समय अनुकूल है। मनोरंजन के क्षेत्र में आपका दिन आनंदपूर्ण बीतेगा। व्यापारियों को उगाही का धन मिलने की संभावना है। मध्याहन के बाद स्वास्थ्य नरम-गरम हो सकता है। आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। इश्वरभक्ति और आध्यात्मिक चिंतन मनको शांति प्रदान करेगा।

Advertisement

तुला- आजका दिन आपके लिए शुभ फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी भी कार्य को आप दृढ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक कर सकेंगे। मन को शांत रखिएगा। घर में वातावरण आनंददायी और शांतिप्रद रहेगा। वाणी में संयम रखिएगा। कलाकारों के लिए आजका दिन शुभ है, उनके कार्य निपुणता और कलाकी सूझ को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। मनोरंजन के वातावरण में आज आप बहुत आनंदित रहेंगे और इसमें आप के मित्र और सम्बंधी भी सहकार देंगे। बाह्य क्षेत्र में ख्याति प्राप्त होगी।
वृश्चिक – आज आपको साहित्यिक प्रवृत्ति करना रुचिकर लगेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। विद्यार्थीयों के लिए भी समय अनुकूल है। शेयर-सट्टे में लाभ होगा। मनोबल दृढ और आत्मविश्वास भरपूर होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। फिरभी प्रत्येत कार्य को शांति से करिएगा। व्यवसाय में सहकार्यकरों का सहकार प्राप्त होगा।
धनु – आज सावधानीपूर्वक बरतने के लिए गणेशजी कहते हैं। माता के स्वास्थ्य में हो रहा परिवर्तन और परिवार का अनिच्छनीय वातावरण आपकी स्वस्थता पर नकारात्मक असर न करें इसका ध्यान रखिएगा। इससे आपका भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और कीर्ति की हानि होगी, परंतु मध्याहन के बाद आपका मन सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर आकर्षित होगा और प्रसन्नता का अनुभव करेगा। स्वभाव में प्रेम भाव में वृद्धि होगी। विद्यार्थीयों के लिए आज का दिन शुभ है।

Advertisement

मकर- जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण होगा। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन बना पाएँगे। भाईयों एवं स्नेहीजनों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। मान-सन्मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। मध्याहन के बाद आकस्मिक दुर्घटनाओं के कारण आपकी मानसिक स्वस्थता अस्वस्थता में परिवर्तित हो जाएगी। माता के स्वास्थ्य की भी चिंता रहेगी। व्यवसायीजनों को व्यवसाय सम्बंधि चिंता सताएगी। मकान और स्थावर संपत्ति के दस्तावेजों पर बहुत सोच-विचारकर सही मुहर लगाईएगा।
कुंभ- आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल दूर होने से आप मानसिक राहत अनुभव करेंगे। काम करने में आपको उत्साह रहेगा। भाई- बंधुओं के साथ घरेलू प्रश्नों की चर्चा या आयोजन करेंगे और आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों का आगमन आपके आनंद में वृद्धि करेगा। छोटी यात्रा होने की संभावना है। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त करेंगे। भाग्य वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्तियों का साथ आनंद देगा।
मीन- आज क्रोध पर काबू रखकर मौन धारण करना अधिक अच्छा रहेगा, अन्यथा कोई खटराग और मनमुटाव होने की संभावना गणेशजी व्यक्त करते हैं। इसके अतिरिक्त पैसे खर्च करते समय भी संयम रखना आवश्यक है। आर्थिक मामले एवं पैसों की लेन-देन में बहुत संभलकर काम करें। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता मध्यम रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी मामले में मनमुटाव हो सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। खान-पान में ध्यान रखें।

(Source- Ganesha Speaks)