कन्या, तुला वाले भूलकर भी ना करें ये काम, जानिये 25 मार्च का राशिफल

मेष-अनुकूलता से भरपूर आज के दिन आप सभी कार्य तन-मन की स्थिरता के साथ करेंगे, जिसके कारण काम करने में उत्साह और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। गणेशजी की कृपा से आर्थिक लाभ होगा। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। घर में मित्रों और सगे- सम्बंधियों के आगमन से वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। माताजी की तरफ से लाभ होगा।
वृषभ – व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। बडो-बूढ़ों और मित्रों के साथ मिलना होगा। नए मित्र भी बनेंगे जिनकी मित्रता दीर्घकाल तक स्थायी रहेगी। संतानों की प्रगति से मन पुलकित हो जाएगा। पर्यटन या प्रवास का योग हैं। मध्याहन के बाद शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थता में अड़चनें आएँगी। स्वजनों के पीछे धन खर्च होगा। उनके साथ मतभेद भी रहेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे भी खर्च होगा। स्वभाव में उदासीनता छाइ रहेगी। कोर्ट-कचहरी से संभलकर चलिएगा। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में फिर भी सक्रिय रहने का आनंद प्राप्त कर सकेंगे।
मिथुन -गणेशजी कहते हैं कि आज आर्थिक, सामाजिक और कौटुंबिक क्षेत्र में लाभदायक दिन है। आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों की तरफ से लाभ होगा और उसके पीछे खर्च भी होगा। रमणीय स्थल पर प्रवास होने से आपका दिन आनंद से परिपूर्ण बन जाएगा। योग्य जीवनसाथी की खोज के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। परिवारजनों के साथ आपका मेल-जोल बना रहेगा और वैवाहिक जीवन में अधिक निकटता रहेगी।

Advertisement

कर्क – आज आफिस में उच्च पदाधिकारी आपसे खुश होकर आपका उत्साह बढ़ाएँगे, आपकी पदोन्नति या वेतनवृद्धि होने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों तथा मां के साथ सम्बंध प्रगाढ़ होंगे। मान- सम्मान में वृद्धि होने से प्रसन्नता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सरकारी कामकाज भी अच्छी तरह संपन्न होंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं।
सिंह- सिंह राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका प्रसन्नता से भरा रहने वाला है. जॉब कर रहे जातकों को जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी और नवीन पद की तरफ प्रेरित होंगे. जमीन या मकान क्रय की योजना बनेगी, जिसमें आपको कामयाबी मिलेगी. जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं. आपके ईमानदार और जिंदादिल प्यार में जादू करने की ताकत है, जिससे सभी लोग आप से काफी खुश नजर आएंगे.
कन्या -कलाक्षेत्र के प्रदर्शन से एवं सामाजिक दृष्टि से आपको यश-कीर्ति और मान-सन्मान प्राप्त होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में आप के भागीदारों के लिए समय अनुकूल है। मनोरंजन के क्षेत्र में आपका दिन आनंदपूर्ण बीतेगा। व्यापारियों को उगाही का धन मिलने की संभावना है। मध्याहन के बाद स्वास्थ्य नरम-गरम हो सकता है। आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। इश्वरभक्ति और आध्यात्मिक चिंतन मनको शांति प्रदान करेगा।

Advertisement

तुला- दैनिक कामकाज से राहत तथा मनोरंजन प्राप्त करने के लिए आप पार्टी, नाटक या फिल्म देखेंगे तथा घूमने- फिरने जा सकते हैं, मित्रों से मिलने की संभावना है। प्रिय व्यक्ति के साथ निकटता आपको खुशी की अनुभूति कराएगी। आप किसी अवसर के लिए नए वस्त्रालंकार खरीदेंगे। लोगों द्वारा मान- सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही गणेशजी बताते हैं कि जीवनसाथी की निकटता भी प्राप्त करेगें।
वृश्चिक- आज आपको साहित्यिक प्रवृत्ति करना रुचिकर लगेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। विद्यार्थीयों के लिए भी समय अनुकूल है। शेयर-सट्टे में लाभ होगा। मनोबल दृढ और आत्मविश्वास भरपूर होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। फिरभी प्रत्येत कार्य को शांति से करिएगा। व्यवसाय में सहकार्यकरों का सहकार प्राप्त होगा।
धनु- आज आपको संतानों की पढ़ाई तथा स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पेट सम्बंधी तकलीफें आपको सताएँगी। काम सफल नही होने पर निराशा का अनुभव होगा। गणेशजी की सलाह है कि आपको अपने गुस्से पर अंकुश में रखना चाहिए। कला और साहित्य में रुचि लेगें तथा अपने प्रिय व्यक्ति से मिलकर आप रोमांच का अनुभव करेंगे। आपको चर्चा और विवाद से दूर रहना चाहिए।

Advertisement

मकर- गणेशजी कहते हैं कि आज आप शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक बेचैनी का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण क्लेशमय रहने से मन उदास रहेगा। स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। स्वजनों के साथ मनमुटाव के अवसर आने की संभावना है। छाती में दर्द होगा। सार्वजनिक रूप से अपमानित होने की संभावना है। स्त्री और पानी से गणेशजी को खतरा महसूस कर रहे हैं।
कुंभ- आज आप चिंता से राहत महसूस करेंगे और आपका उत्साह बढ़ेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपको मित्रों और सगे- सम्बंधियों से लाभ हो सकता है। किसी मुलाकात अथवा प्रवास में मित्रों और स्नेहियों के साथ आनंद मना सकेंगे। प्रियजन की निकटता और वैवाहिक जीवन की मधुरता का आनंद ले सकेंगे। आपको वित्तीय लाभ होगा और समाज में मान- सम्मान प्राप्त कर सकेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं।
मीन- आज क्रोध पर काबू रखकर मौन धारण करना अधिक अच्छा रहेगा, अन्यथा कोई खटराग और मनमुटाव होने की संभावना गणेशजी व्यक्त करते हैं। इसके अतिरिक्त पैसे खर्च करते समय भी संयम रखना आवश्यक है। आर्थिक मामले एवं पैसों की लेन-देन में बहुत संभलकर काम करें। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता मध्यम रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी मामले में मनमुटाव हो सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। खान-पान में ध्यान रखें।

(Source- Ganesha Speaks)