पद्मश्री लेने से पहले पीएम मोदी को सामने देख भावुक हो गई हिरबाई लोबी, वीडियो

आदिवासी समुदाय के उत्थान और विकास के लिये पद्मश्री को ग्रहण करने के बाद हिरबाई इब्राहिमभाई लोबी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भी आभार व्यक्ति किया।

New Delhi, Mar 24 : अफ्रीकी मूल की सिद्दी जनजाति से आने वाली हिरबाई इब्राहिमभाई लोबी को आदिवासी जनजाति के उत्थान के लिये पद्मश्री से सम्मानित किया गया है, बुधवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान गुजरात की हिरबाई लोबी को सम्मानित किया, पद्मश्री लेने जा रही हिरबाई इब्राहिमभाई लोबी पीएम मोदी को सामने देखकर भावुक हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

पीएम को सामने देख भावुक हुई
राष्ट्रपति के हाथों से पद्मश्री लेने जाती हिरबाई इब्राहिमभाई लोबी ने जब पीएम नरेन्द्र मोदी को सामने देखा, तो भावुक हो गई, सोशल मीडिया पर वीडियो में देखा जा सकता है कि समारोह के दौरान हिरबाई इब्राहिमभाई लोबी का नाम से पुकारा गया, तो वो सबसे पहले पीएम मोदी के सामने पहुंच गई, उनका आभार व्यक्त करने लगी, इसके साथ ही उन्होने पीएम मोदी के लिये कुछ शब्द भी कहे, जिसको सुनते ही लोगों ने तालियां बजाना शुरु कर दिया।

Advertisement

आदिवासी समाज का उत्थान
इस दौरान पीएम मोदी के बगल में अमित शाह और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ कई और लोग बैठे थे, आदिवासी समुदाय के उत्थान और विकास के लिये पद्मश्री को ग्रहण करने के बाद हिरबाई इब्राहिमभाई लोबी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भी आभार व्यक्ति किया, इस कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद थे।

Advertisement

सोशल मीडिया पर कमेंट्स
इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, इन लोगों को सम्मानित करके भारत सरकार ने सराहनीय कार्य किया है, एक दूसरे यूजर ने लिखा, मोदी सरकार के आने का कारण ये सब भी है, एक यूजर ने लिखा हमें नहीं पता देश की राजनीति क्या है लेकिन ऐसे कोर कम्युनिटी वर्कर्स को सम्मान मिलते देख ताली बजाने का मन करता है, वीडियो बेहद इमोशनल है।

Advertisement