दही के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, स्किन और पेट के लिये है दुश्मन

कई बार दही का सेवन ऐसी चीजों के साथ कर लेते हैं, जो फायदे की जगह नुकसान का कारण बन जाता है, आयुर्वेद के मुताबिक दही का सेवन करने के कुछ नियम बताये गये हैं, जिनका पालन करना बेहद जरुरी है।

New Delhi, Apr 19 : गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिये आहार में तरह-तरह के ड्रिंक्स और फूड्स को लोग शामिल करते हैं, इन्हीं में से एक दही है, ये ना सिर्फ शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी दुरुस्त बनाता है, कैल्शियम तथा प्रोटीन से भरपूर दही सेहत के लिये अच्छा माना जाता है, गर्मियों के मौसम में लंच के साथ एक कटोरी दही हड्डियां मजबूत करने के साथ कई बीमारियों को दूर भगाता है, लेकिन कई बार दही का सेवन ऐसी चीजों के साथ कर लेते हैं, जो फायदे की जगह नुकसान का कारण बन जाता है, आयुर्वेद के मुताबिक दही का सेवन करने के कुछ नियम बताये गये हैं, जिनका पालन करना बेहद जरुरी है, जानिये ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिनके साथ दही का सेवन बिल्किल नहीं करना चाहिये।

Advertisement

इन चीजों के साथ ना करें दही का सेवन
दही तथा फल
आर्युवेद के मुताबिक दही का सेवन फलों के साथ बिल्कुल नहीं करना चाहिये, क्योंकि इससे पाचन तंत्र के साथ-साथ आंतों पर बुरा असर पड़ता है, इसके साथ ही इसके कारण गैस, एसिडिटी, एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती है।

Advertisement

दही और मछली
मछली के साथ दही भूल से भी नहीं खाना चाहिये, क्योंकि दोनों ही प्रोटीन से भरे होते हैं, ऐसे में दोनों का कॉम्बिनेशन शरीर में विषाक्त तत्वों की मात्रा तेजी से बढाने लगती है, जिसके कारण पेट संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।

Advertisement

दही और ऑयली चीजें
आयुर्वेद के मुताबिक दही को ऑयली चीजें जैसे पराठे, भटूरे या पूरी के साथ खाते हैं, तो ये पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है, दिन भर आलस्य महसूस होता है, इसलिये इसे खाने से परहेज करें।

दही और आम
आम को गर्म प्रकृति का माना जाता है, दही को ठंडी प्रकृति का माना गया है, ऐसे में दोनों जब मिलता है, तो पाचन क्रिया में गड़बड़ी पैदा हो जाती है, इसके साथ ही शरीर में ज्यादा मात्रा में विषाक्त तत्व बनने लगते हैं, साथ ही स्किन संबंधी समस्याएं उत्पन्न होने लगती है।

दही और प्याज
आम तरह की प्याज की तासीर भी गर्म होती है, ऐसे में जब दोनों को एक साथ मिलाकर खाते हैं, तो स्किन एलर्जी जैसे चकत्ते, एक्जिमा या फिर सोरायसिस की समस्या हो सकती है।

(डिस्क्लेमर- इस ऑर्टिकल में लिखी गई सलाह या सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी पर आधारित है, हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।)

Tags :