
तुला राशि वाले फिजूलखर्च करेंगे, जानिये बाकियों का हाल, 4 जून राशिफल

मेष- गणेशजी के आशीर्वाद से सुखमय दांपत्यजीवन के साथ-साथ बाहर घूमने- फिरने और मनभावन भोजन मिलने का योग है। आयात निर्यात के साथ जुड़े व्यापारियों को धंधा में लाभ और सफलता मिलेगी। आपकी खोई हुई वस्तु वापस मिलने की संभावना है। प्रिय व्यक्ति के साथ प्रेम का सुखद अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। प्रवास आर्थिक लाभ और वाहन सुख की संभावना है। वाद-विवाद से दूर रहना हितकर है।
वृषभ – गणेशजी की दृष्टि से आपका आज का दिन शुभफलदायक साबित होगा। निर्धारित कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। अधूरे कार्य पूरे होंगे। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आर्थिक लाभ होगा। ननिहाल पक्ष की ओर से आनंदपूर्ण समाचार मिलेंगे। बीमारी में राहत महसूस होगी। नौकरी पेशावाले वर्ग को नौकरी में लाभ होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन – गणेशजी कहते हैं कि आज संतानों और जीवनसाथी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी। वाद-विवाद या चर्चाओं में गहरे न उतरना हित में रहेगा। आत्म सम्मान को ठेस पहुँचेगी तथा स्त्री मित्रों द्वारा खर्च या नुकसान होने की संभावना है। पेट सम्बंधी बीमारियों से तकलीफ होगी। नए कार्य की शुरुआत और प्रवास न करने के लिए गणेशजी कहते हैं।
कर्क – शारीरिक- मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। छाती में दर्द या किसी विकार से परिवार में अशांति निर्मित होगी। स्त्री पात्र के साथ मनमुटाव और तकरार होने की संभावना है। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने से दुःख अनुभव करेंगे। समय से भोजन नहीं मिलेगा। अनिद्रा के शिकार होंगे। धन खर्च तथा अपयश मिलने का योग है।
सिंह – आज आपको शारीरिक- मानसिक उद्विग्नता अनुभव होगी तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ क्लेश होने की संभावना है। मां के साथ मतभेद की अथवा उनका स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। आज का दिन जमीन, वाहन या मकान की खरीददारी तथा उनके दस्तावेज के लिए योग्य नहीं है। गलत और नकारात्मक विचारों के कारण निराश होंगे। पानी से बचकर सावधान रहना पड़ेगा। नौकरी में स्त्रियाँ आपके लिए आपत्ति का कारण बन सकती है।
कन्या- परिवार में आज आनंद का वातावरण रहेगा। वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से आप लोकप्रियता प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। मिष्टान्न भोजन मिलेगा। विद्यार्थियों के विद्याध्ययन के लिए अनुकूल समय है। मौज-शौक के साधनों के पीछे खर्च होगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं।
तुला – अपनी कला- कारीगरी को बाहर लाने के लिए सुनहरे अवसर न खोने के लिए गणेशजी कहते हैं। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति अधिक निखरेगी। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। मनोरंजन की प्रवृत्तियों में दोस्तों तथा परिवारजनों के साथ भाग लेंगे। आर्थिक लाभ होगा। सुंदर भोजन वस्त्र और वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रिय व्यक्ति की मुलाकात तथा कार्य सफलता का योग है। दांपत्यजीवन में विशेष मधुरता रहेगी।
वृश्चिक – आज मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे पैसे खर्च करेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपका स्वास्थ्य नरम- गरम रहा करेगा। आपके साथ दुर्घटना होने की संभावना है, इसलिए संभलकर चलने की सलाह है। परिवारजनों के साथ मतभेद हो सकता है। कानूनी कार्यवाही में सचेत रहना पड़ेगा। आपके व्यवहार संयमित होंगे तो बहुत- सी कठिनाइयों में से बाहर निकल सकेंगे।
धनु- आज आप आर्थिक लाभ और समाज में आदर प्राप्त कर सकेंगे। आपके परिवार में सुख और संतोष बना रहेगा। आपकी आय बढ़ेगी और व्यापार में भी लाभ होगा। प्रिय व्यक्ति के साथ सुखद समय बिताएँगे। मित्रों के साथ घूमना- फिरना होगा। कुँवारे लोगों के लिए विवाह के योग बनेंगे। आपको पत्नी अथवा संतान की तरफ से लाभ हो सकता है।
मकर- व्यवसाय में आपकी आय तथा मान- सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार हेतु होनेवाला प्रवास लाभदायक साबित होगा। आपके उच्च पदाधिकारीगण आपसे खुश रहेंगे और पदोन्नति होने की संभावना है। सरकार तथा मित्रों और स्वजनों से लाभ हो सकेगा। पारिवारिक जीवन में उत्साह का वातावरण रहेगा। संतानों की प्रगति से आप संतोष अनुभव करेंगे।
कुंभ- आज आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा न होने पर भी आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। काम करने का आपका मन नहीं होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों से सावधान रहना आवश्यक है। मौज-शौक और घूमने फिरने में पैसे अधिक खर्च होंगे। संतानों की चिंता रहा करेगी। अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ दलील में न उतरें। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा।
मीन- आपको अचानक आर्थिक लाभ होने की संभावना गणेशजी देख रहे हैं। शरीर और मन में थकान और अस्वस्थता का अनुभव होगा। पेट की तकलीफें तथा सर्दी, दमा और खांशी का उपद्रव होने की संभावना है। ईश्वर भक्ति और सदविचारों से आप मानसिक राहत अनुभव करेंगे।