New Delhi Oct 09 : ऐसा नहीं है कि ये खबर कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी तक ना पहुंची हो, ऐसा भी नहीं है कि ये खबर कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ना मिली हो। ये खबर कांग्रेस पार्टी को हिलाकर रख देगी। झकझोर कर रख देगी। कांग्रेस पार्टी के नेताओं को जवाब देते नहीं बनेगा। दरअसल, बिहार कांग्रेस में हुआ ही कुछ ऐसा है। आपने बहुत सी ऐसी खबरें पढ़ी और देखी होंगी जब राहुल गांधी कहीं गए हों और वहां पर मोदी-मोदी के नारे लगने शुरु हो गए हो। लेकिन, बिहार कांग्रेस में तो गजब ही हो गया है। पटना में कांग्रेस दफ्तर के भीतर ही मोदी-मोदी के नारे लगाए गए। नारा लगाने वाले ना लोग ना तो आम पब्लिक से थे और ना ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता थे। बल्कि कांग्रेस दफ्तर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ही मोदी-मोदी के नारे लगाए।
अब जरा सोचिए कि इस खबर के बाद कांग्रेस हाईकमान पर क्या बीत रही होगी। एक ओर राहुल गांधी इस वक्त गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खामियां लोगों को गिना रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बिहार में उन्हीं के सिपाहसलार मोदी की जय-जयकार कर रहे हैं। सोमवार को सदाकत आश्रम में जो कुछ भी हुआ वो वाकई काफी चौंकाने और परेशान करने वाला था। बेशक हाईकमान इसे गुटबाजी का नतीजा बताए लेकिन, ऐसी गुटबाजी पहली बार देखने को मिली है जहां पर कांग्रेस के एक स्टेट हेडक्वाटर्र में ही मोदी-मोदी के नारे गूंजने लगे हों। वो भी अपने ही दूसरे गुट को चित करने को लेकर। दरअसल, सोमवार को पटना के सदाकत आश्रम में हुआ क्या जरा ये बात भी समझ लीजिए।
सोमवार को पटना के सदाकत आश्रम में बिहार कांग्रेस की बैठक चल रही थी। इस मीटिंग में बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी और उनके समर्थकों को आने की इजाजत नहीं दी गई थी। इस बात को लेकर अशोक चौधरी और उनके समर्थकों में काफी नाराजगी थी। अशोक चौधरी अपने समर्थकों से साथ सदाकत आश्रम पहुंच गए। इन लोगों को अंदर घुसने से रोकने की कोशिश की गई। जिसके बाद दोनों गुटों में झड़प भी हो गई। गेट पर भी अशोक चौधरी और नए अध्यक्ष कौकब कादरी के समर्थकों में धक्का-मुक्की शुरु हो गई। देखते ही देखते धक्का-मुक्की मारपीट में बदल गई। यहीं पर कांग्रेस पार्टी के एक गुट कार्यकर्ताओं ने मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरु कर दिए। इस नारे ने इस झगड़े की आग में घी का काम किया।
सदाकत आश्रम के भीतर भी काफी हंगामा हुआ। जहां पर बिहार कांग्रेस की महत्वपूर्ण मीटिंग चल रही थी उस स्टेज पर भी मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। हंगामे को शांत कराने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। बिहार कांग्रेस दफ्तर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के मुताबिक बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष कौकब कादरी ने इस हंगामे की रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को भेज दी है। माना जा रहा है कि दस जनपथ की ओर से जल्द ही अशोक चौधरी और उनके समर्थकों पर कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि अशोक चौधरी इस कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार हैं। चौधरी मानते हैं कि पार्टी ने उनका अपमान किया है। आने वाले दिनों में बिहार कांग्रेस की ये बगावत हाईकमान को बहुत भारी पड़ेगी।
आईपीएल 2023 में तिलक वर्मा ने 11 मैचों में 343 रन ठोके थे, पिछले सीजन…
ज्योति मौर्या के पिता पारसनाथ ने कहा कि जिस शादी की बुनियाद ही झूठ पर…
अजित पवार ने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा आप 83 साल…
धतूरा शिव जी को बेहद प्रिय है, सावन के महीने में भगवान शिव को धतूरा…
भारत तथा वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से डोमनिका में खेला जाएगा,…
मेष- आज दिनभर का समय स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद में बीतेगा ऐसा गणेशजी…
Leave a Comment