4 सितंबर, बुधवार का राशिफल : बप्‍पा का है दिन, दूर्वा चढ़ाकर करें पूजा, तुला राशि के लिए बहुत ही शुभ दिन

शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। ऊपरी अधिकारियो की अप्रसन्नता भी आपको अखरेगी। आनंद-प्रमोद के पीछे धन का खर्च होगा।

New Delhi, Sep 03: मेष राशिफल – आज आपके उपर गणेशजी के आशीर्वाद रहेंगा, इसलिए दिन भर मानसिकरुप से स्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। साथ में प्रवास का और सुरुचिपूर्ण भोजन का भी योग है। कोई खोई हुई वस्तु आज मिलने की संभावना अधिक है। फिर भी अपने विचारों और आवेश को अंकुश में रखिएगा। विदेशी व्यापार से जुडे़ हुए लोगों को सफलता और लाभ मिलेगा। गणेशजी की सलाह है कि बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार अपनाइएगा।
वृषभ राशिफल
आज दिनभर आनंद मन पर छाया रहेगा। अपने कार्य में व्यवस्थितरुप से आप आगे बढा पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। अपूर्ण कार्यो को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग अच्छा मिलेगा। मायके से शुभ समाचार मिलने की संभावना अधिक है। मानसिकरुप से भी आप आनंदित रह पाएंगे। आप का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।

मिथुन राशिफल
आपको जीवनसाथी और संतानों के आरोग्य के लिए विशेष ध्यान रखने की चेतावनी गणेशजी देते हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहिएगा। अपमान न हो इसका ध्यान रखिएगा। मित्रों के पीछे खर्च होने की संभावना है। पेट सम्बंधित बीमारियों से परेशानी हो सकती है। नए कार्य के आरंभ में निष्फलता मिलने की भी संभावना है। प्रवास की योजना आज न बनाएं।
कर्क राशिफल
आज आप संभलकर चलिएगा। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज कष्ट का अनुभव होगा। छाती में पीडा अथवा अन्य विकार से भी कष्ट की अनुभूति होगी। घर में सदस्यों के साथ उग्र चर्चा या वाद-विवाद हो जाने से भी मन में दुख बना रहेगा। धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। सामाजिकरुप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखिएगा। अनिद्रा आपको सताएगी।

सिंह राशिफल
कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आप के मन में प्रसन्नता छाई रहेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। भाई-बहनों के साथ संबंधो में मीठास भी बनी रहेगी। मित्रो और स्नेहीजनो के साथ किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। आज के दिन आप का आरोग्य भी अच्छा रहेगा। आर्थिकरुप से भी आपको लाभ होगा। मानसिक रुप से उद्वेगरहित रहेंगे। भाग्यवृद्धि होने के भी संकेत है। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है।
कन्या राशिफल
आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। फिर भी वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी। आर्थिक कार्य भी आज सुखपूर्वक संपन्न होंगे। नकारात्मक विचारो से आप दूर रहिएगा। मित्रो और स्नेहीजनों से भेंट होगी। छोटा प्रवास हो सकता है।

तुला राशिफल
आपके प्रत्येक कार्य में आत्मविश्वास छलकता हुआ दिखेगा ऐसे गणेशजी के आशीर्वाद हैं। आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक बना सकेगें। शारीरिक तथा मानसिक रुप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। वस्त्राभूषण और आनंद-प्रमोद के पीछे खर्च होगा। वैचारिकरुप से दृढता रहेगी। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में मन लगा रहेगा।
वृश्चिक राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन के अंदर चिंता की भावना रहेगी। दुर्घटना से बचे। कुटुंबीजनों और सगे- सम्बंधियों के साथ गलतफहमी या अनबन होगा। कोर्ट- कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। हरेक विषय में संयमित व्यवहार अनर्थ होने से बचा लेंगे।

धनु राशिफल
आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के साथ आप पारिवारिक जीवन में भी सुख- संतोष की भावना अनुभव करेंगे। गणेशजी की कृपा से आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलेगा। मनपसंद पात्र के साथ सुखद क्षण बितेगा। मित्रों के साथ रमणीय स्थानों में पर्यटन का आयोजन होगा। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग बनेंगे। पत्नी तथा पुत्र द्वारा लाभ प्राप्ति की संभावना है।
मकर राशिफल
परिवार और संतानों के विषय में आपको आनंद के साथ-साथ संतोष का भी अनुभव होगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। व्यापार में धन की उगाही के लिए बाहर जाना पडेगा जो कि लाभप्रद रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में धन तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियो की प्रसन्नता आप पर बनी रहेगी। व्यवसाय में भी आपको पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है। अकस्मात से बचकर चलिएगा।

कुंभ राशिफल
प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। शारीरिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी। शिथिलता और आलस्य बना रहेगा। फिर भी मानसिकरुप से प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। आनंद-प्रमोद के पीछे आज धन का खर्च हो सकता है। संतानो के विषय में चिंता बनी रहेगी। विदेश से आप को समाचार मिलेंगे।
मीन राशिफल
आज अनैतिक कार्यों में न उलझने की गणेशजी सलाह देते हैं। क्रोध और वाणी पर संयम बरतिएगा। आरोग्य के विषय में सावधानी रखिएगा। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। रोगों के इलाज के पीछे धन के खर्च होने की संभावना है। मानसिक रुप से आप अस्वस्थ रहेंगे। परिवारजनो के साथ संबंधो में नकारात्मकता का प्रवेश न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। इष्टदेव का जप-ध्यान और उनके प्रति आपकी आस्था आपको उचित मार्ग दिखलाएगी।
(Source :Ganeshaspeaks.com)

Leave a Comment
Share
Published by
ISN-1

Recent Posts

इलेक्ट्रिशियन के बेटे को टीम इंडिया से बुलावा, प्रेरणादायक है इस युवा की कहानी

आईपीएल 2023 में तिलक वर्मा ने 11 मैचों में 343 रन ठोके थे, पिछले सीजन…

10 months ago

SDM ज्योति मौर्या की शादी का कार्ड हुआ वायरल, पिता ने अब तोड़ी चुप्पी

ज्योति मौर्या के पिता पारसनाथ ने कहा कि जिस शादी की बुनियाद ही झूठ पर…

10 months ago

83 के हो गये, कब रिटायर होंगे, शरद पवार को लेकर खुलकर बोले अजित, हमें आशीर्वाद दीजिए

अजित पवार ने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा आप 83 साल…

10 months ago

सावन में धतूरे का ये महाउपाय चमकाएगा किस्मत, भोलेनाथ भर देंगे झोली

धतूरा शिव जी को बेहद प्रिय है, सावन के महीने में भगवान शिव को धतूरा…

10 months ago

वेस्टइंडीज दौरे पर इन खिलाड़ियों के लिये ‘दुश्मन’ साबित होंगे रोहित शर्मा, एक भी मौका लग रहा मुश्किल

भारत तथा वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से डोमनिका में खेला जाएगा,…

10 months ago

3 राशियों पर रहेगी बजरंगबली की कृपा, जानिये 4 जुलाई का राशिफल

मेष- आज दिनभर का समय स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद में बीतेगा ऐसा गणेशजी…

10 months ago