मासिक राशिफल : जानिए आपका अक्‍टूबर महीना कैसा रहेगा, भाग्‍य चमकेगा या संघर्ष जारी रहेगा

अक्‍टूबर महीने की शुरुआत हो रही है नवरात्र के हफ्ते से । माता रानी की कृपा से जानिए आपकी राशि का मासिक राशिफल । जानिए इस पूरे महीने आपके लिए क्‍या कुछ शुभ- अशुभ संयोग बन रहे हैं ।

New Delhi, Oct 01: मेष राशिफल – मेष राशि वालों के लिए यह माह बेहतर साबित होगा। लंबी अवधि के आयोजन के लिए भी यह समय अनुकूल है। आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से भी यह अवधि लाभदायी होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्य के प्रति संतोष और संतुष्टि रहेगी। आयात और निर्यात के काम से जुड़े व्यापारियों को लाभ और सफलता मिलेगी। हालांकि इस दौरान थोड़ी परेशानी भी हो सकती है। ज्यादा मेहनत के बावजूद काम में कम सफलता मिलेगी। आवेश में आकर कोई निर्णय या योजना न बनाएं और शांतचित्त से सभी पहलुओं पर गौर करें। विद्यार्थियों की बात करें तो यह उनके लिए कड़ी मेहनत करने वाला समय है। परिवार और संबंधों की बात करें तो भाई-बंधुओं के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और उससे लाभ होगा। आप ज्यादा संवेदनशील हैं, इसलिए बेहद भावुक रहेंगे। आपके तीखे शब्द लोगों के दिल में कांटे की तरह चुभ सकते हैं। मित्रों या स्वजनों के साथ किसी समारोह या पर्यटन पर जा सकते हैं। परोपकार के कार्यों से खुशी मिलेगी। जीवनसाथी और संतान के साथ सुखमय समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो इस अवधि में यात्रा के दौरान चोट लगने की आशंका को देखते हुए इसे टालना बेहतर होगा। बीमार जातकों की तबियत में सुधार आएगा। क्रोध पर काबू रखना आपके लिए फायदेमंद होगा।

वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए यह माह सावधानी और सतर्कता बरतने वाला है। भाग्य का साथ पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। आलस्य आपके ऊपर हावी रहेगा। इस समय आप अधिक महत्वाकांक्षी न बनें, अन्यथा ज्यादा लाभ की लालच में आपको अधिक गंवाना पड़ सकता है। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ मिल सकता है। नौकरी और व्यवसाय में नए विचारों को अमल में लाएंगे। व्यापारियों के साथ वसूली को लेकर की गई यात्रा से लाभ होगा। इस दौरान नए संपर्क होंगे। मेहनत की अपेक्षा सफलता का अनुपात कम रहेगा। निराश होने की अपेक्षा उसके पीछे का कारण ढूढ़ें। विद्यार्थियों की बात करें तो वे पढ़ाई में ध्यान देंगे और सफलता भी मिलेगी। परिवार और संबंधों के लिहाज से देखें तो गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। बच्चों की प्रगति से आपको खुशी मिलेगी। हालांकि इस दौरान घर का वातावरण अव्यवस्थित रहेगा और परिवार के साथ वाद-विवाद भी होगा। खर्च को लेकर भी चिंता रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। सुस्ती महसूस होगी। आराम और आहार प्रियता के कारण मोटापे के शिकार न हो जाएं, इसका ध्यान रखें। खांसी, एसिडिटी, वायु, रीढ़ की हड्डियों या पीठ में दर्द होने की संभावना रहेगी। आग व पानी से सतर्क रहें। दुर्घटनाओं से बचें। विभिन्न चिंताओं से आपके मानसिक स्वस्थता पर विपरीत असर पड़ सकता है

मिथुन राशिफल
निरर्थक निर्णय लेने से आपके काम और परिणाम दोनों पर असर पड़ेगा। क्रिएटिव और आर्टिस्टिक टैलेंट्स उभरकर सामने आएगा। वैचारिक स्थिरता रहने से आप निष्ठापूर्वक काम करेंगे। जवाबदारियों को अच्छी तरह से निभाएंगे। पैसों का महत्व समझकर बचत करें। परिवार के सदस्यों के साथ सुखपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य भी साथ देगा। निर्णय शक्ति का अभाव रहेगा, महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें। इससे सुनहरे मौके भी हाथ से निकल सकते हैं। चर्चा के दौरान अपने अड़ियल रवैये पर काबू रखें, अन्यथा विवाद की स्थिती पैदा हो सकती है। अकारण गुस्सा न करें। धीरजपूर्वक दूसरों के दृष्टिकोण को समझने की कोशिश करें। शुभ प्रसंग या शादी-ब्याह के कार्यक्रम में भाग लेने के आसार है। चिंताओं में कमी और उत्साह में वृद्धि होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आप बहुत अधिक भावुक होंगे। कल्पनाशक्ति के शबाब पर होने से आप लेखन में किसी कृति का सृजन करेंगे, जिसमें आपका परफॉरमेंस अच्छा होगा। सभी कार्य पूरे मनोबल और आत्मविश्वास से करेंगे। संपत्तियों से लाभ होगा। पिता के साथ मधुर संबंध रहेंगे।

कर्क राशिफल
एक नई रणनीति के साथ धंधे को प्रगति के रास्ते पर ले जाने का प्रयास करेंगे। नौकरी में यश मिलेगा। आपके काम की कद्र होगी। ऊपरी लोग आपसे खुश रहेंगे। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। इनकम के नए स्रोत खड़े कर सकेंगे। सब तरह के मानसिक भार से मुक्त रहेंगे। शारीरिक रूप से मजबूत रहेंगे। पारिवारिक और गृहस्थ जीवन में सुख व संतोष का अनुभव करेंगे। प्रेम संबंध अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ मधुर समय बिताएंगे। स्त्री मित्रों की ओर से लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। क्रोध व हताशा की वजह से स्वास्थ्य भी आपका साथ नहीं देगा। घर, परिवार और खर्च को लेकर चिंतित रहेंगे। कठोर वाणी से आपके दिल को ठेस लगेगी जो झगड़े का कारण बनेगी। मेहनत बेकार जाती हुई मालूम देगी। ऐसी स्थिति में अगर आप खुद में बदलाव लाएंगे या जीवन उपयोगी ज्ञान में गहरी रूची रखेंगे तो राहत महसूस करेंगे। आपका मन तरह-तरह की चिंताओं से घिरा रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। ज्यादा परिश्रम करेंगे लेकिन सफलता कम मिलेगी।

सिंह राशिफल
नौकरी कर रहे लोगों के लिए लाभदायी समय रहेगा। नौकरी में उन्नति के मार्ग खुलने के योग हैं। सरकारी लाभ मिलेगा। सरकार से अनुदान मिलने की सूचना है। सामाजिक, आर्थिक क्षेत्र में लाभ और वृद्धि की सूचना है। आप लंबी अवधि का निवेश करेंगे। महिला मित्र फायदेमंद साबित होंगी। रमणीय स्थल पर प्रवास को जाएंगे। छोटी यात्रा आपको आनंद से भर देगी। व्यापार क्षेत्र में आपको नए संपर्कों और पहचानों से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी की प्रेम वर्षा आपको सरोबार कर देगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में संभलकर काम लें। मन अनेकानेक चिंताओं से घिरा रहेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। मुख्य रूप से आंखों में कुछ तकलीफ होगी। स्नेहीजनों और परिवार के साथ वाद-विवाद होने से मन में खिन्नता रहेगी। संभवतः आपके द्वारा किए जाने वाले कुछ कार्य अधूरे रह सकते है। आंख मूंदकर कदम उठाने या निर्णय से दूसरे आपके बारे में मिथ्या धारणा न रखें, इसका ध्यान रखें। आप आर्थिक जिम्मेदारियों का ध्यान रखेंगे। घर से जुड़ी सामग्रियों के पर खर्चा होगा। आर्थिक लाभ होगा। संक्षेप में, एक हाथ में लक्ष्मी आएगी और दूसरे हाथों से खर्च हो जाएगी। तन-मन में उत्साह रहेगा। स्टेबल माइंड की वजह से सारे काम अपनी पूर्णता को प्राप्त करेंगे।

कन्या राशिफल
धन लाभ होने की संभावना है। नौकरी वर्ग को सहकर्मियों और ऊपरी अधिकारियों से पूरी सहायता मिलेगी। आर्थिक मामलों की प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार और जीवन साथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा। आपको अपना हठ छोड़कर सुलह के जरिये मुद्दों को हल करना होगा। किसी के साथ विवाद में पड़ेंगे तो जीती हुई बाजी हार जाएंगे। आपकी कार्यसफलता में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास मुख्य भूमिका निभाएगा। पालक वर्ग अपने बच्चों की इच्छाओं को प्रधानता देंगे, जिससे खर्च बढ़ेगा लेकिन मानसिक शांति अनुभव करेंगे। आय के नए स्रोतों पर विचार करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए उत्तम समय है। घर के किसी बड़े के स्वास्थ्य की चिंता आपको मानसिक त्रास देगी। हॉस्पिटल खर्च के कारण तंगी का अनुभव करेंगे। नकारात्मक विचार आपको घेरे रहेंगे, लेकिन इसे अपने ऊपर हावी न होने दें। कठिन समय में जीवन साथी या प्रियजनों के साथ समय गुजारना आपके लिए रेगिस्तान में पानी मिलने जैसा होगा।

तुला राशिफल
आप अपने ज्ञान, नवीन विचारों और मधुर वाणी से किसी भी व्यक्ति को इम्प्रेस कर सकेंगे। इससे आपको लाभ मिलेगा। लोगों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। आप चर्चा, मीटिंग, सेमीनार इत्यादि में आसानी से सफलता प्राप्त कर सकेंगे। काम में सावधानी रखते हुए आगे बढ़ सकेंगे। स्त्री मित्र, साथी महिला कर्मचारी, पत्नी या प्रिय के लिए खर्च होने की संभावना है। पाचन तंत्र में तकलीफ होने की आशंका को देखते हुए बाहर के फूड आइटम्स न खाएं। हॉस्पिटल, संतान की शिक्षा या किसी भी कारण से आकस्मिक खर्च होने की आशंका है। विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई में अवरोध आ सकते हैं। प्रिय से मिलने का योग है। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। कार्य में सफलता नौकरी में यश व प्रशंसा दिलाएगी। कार्यस्थल पर साथियों का सहयोग मिलेगा। शत्रुओं की साजिशें नाकाम करेंगे। मित्रों से मिलेंगे और आनंद-प्रमोद में दिन कटेंगे। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों या कानून के चंगुल से दूर रहने की सलाह है। नए काम की शुरुआत न करें। मन अस्वस्थ रहेगा। स्वभाव चिड़चिड़ा होगा। व्यवसाय में विरोधी बाधाएं खड़ी करेंगे।

वृश्चिक राशिफल
शारीरिक और मानसिक रुप से निरोगी होने से सारे कार्य पूरे कर सकेंगे। आर्थिक लाभ होंगे। लेकिन, मन में चल उठ रहे तूफान नई समस्याओं को पैदा कर सकते है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि छोटी-मोटी बातों पर अपना धैर्य ना खोए। जीवन साथी के साथ निकटता रहेगी। अविवाहित जातक अपने प्रिय के आगे शादी का ऑफर रख सकते हैं। परिवार, मित्रों या ऑफिस के सहकर्मियों के साथ किसी मनोहर स्थान की सैर, देव स्थान के दर्शन, सामाजिक समारोह, पार्टी इत्यादि में जाकर आनंद का समय व्यतीत करेंगे। व्यापारी वर्ग अपने व्यवसाय को नई क्षितिज तक पहुंचाने की चेष्टा करेगा। भागीदारी से लाभ मिलेगा। अति प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। हालांकि, सत्ता या पैसे के घमंड में आप किसी गलत मार्ग पर न चल पड़े इसका ध्यान रखें। सार्वजनिक जीवन में यश-कीर्ति मिलेगी। कार्य सफलता में हो रहे विलंब या दौड़भाग की वजह से हताशा रहेगी। ऐसी स्थिति में आध्यात्मिक पुस्तकों का वांचन और संतों का साथ आपको काफी राहत देगा। विदेश में बसने वाले स्नेहीजनों, मित्रों या क्लाइंट्स की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।

धनु राशिफल
नए वस्त्र, आभूषण, घर के रंगरोगन, गृह सजावट की चीजों, पत्नी और बालकों से संबंधित चीजों में खर्च होगा। आप धंधे-व्यापार पर अधिक ध्यान देंगे। कामकाज में जीवनसाथी की पूरी मदद मिलेगी। दांपत्य जीवन में अधिक घनिष्ठता का अनुभव करेंगे। मानसिक रूप से स्वस्थ्य और सावधान रहने की सलाह है। खाने-पीने में ध्यान नहीं रखेंगे तो तबीयत बिगड़ेगी। मुख्य रूप से संतान के मनोरंजन की चीजों के पर खर्च होगा। परिवार के साथ लॉन्ग डिसटेंस की यात्रा के लिए गंभीरतापूर्वक विचार करेंगे। धार्मिक स्थानों की यात्रा आपको सच्ची खुशी देगी। ऑफिस या बिजनेस में आपके ऊपर कार्य का भार अधिक रहेगा। आमदनी के अधिक होने से प्रसन्नचित्त रहेंगे। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ होगा। मित्रों, संबंधियों और परिवारजनों से भेंट होगी। आप सामाजिक जलसों में जोर-शोर से शिरकत करेंगे। परिवार के साथ किसी रमणीय स्थल या हिल स्टेशन पर जाएंगे। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी-व्यवसाय में लाभदायी परिणाम मिलेगा। ऑक्यूपेशन में तरक्की होगी। व्यापार में नई दिशाएं खुलेंगी। इच्छित कामों के पूरे होने पर ईष्टदेव के प्रति कृतज्ञ होना नहीं भूलें।

मकर राशिफल
ऑफिस या व्यवसाय में काम का प्रेशर अधिक रहेगा। मन के अशांत रहने की संभावना है। लीवर से जुड़ी समस्या से बचें। व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक मेहनत से ही सफलता मिलेगी। विदेश के जुड़े कार्यों के सफल होने के योग है। कौटुंबिक और धार्मिक खर्चे आएंगे। ऋण चुकाने में सरलता होगी। लोन आराम से मिलेगा। नौकरी में लाभ मिलेगा। अच्छे मकसद से प्रवास होगा। स्थायी मिल्कियत को जोड़ने में सफलता मिलेगी। स्वजनों या भाई-बंधुओं से विश्वासघात होगा। आध्यात्म में रुचि होगी। पारिवारिक तकलीफ आएगी। हिम्मत और साहस में वृद्धि होगी। संतान से जुड़े मुद्दों का समाधान मिलेगा। महिलाएं मिसकैरेज से बचें, जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की एडवाइस लें। विवाहोत्सुक जातकों का मनोरथ पूरा होगा। भागीदारी फलेगी। धार्मिक या मांगलिक प्रसंग बनेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ मिलेगा। संघर्ष के बाद ही प्रगति होगी। नए शत्रु बनेंगे जिन्हें अपने पराक्रम से घुटने के बल पर बैठने के लिए मजबूर करेंगे। इस अवधि में सावधान रहें। नई आर्थिक जवाबदारियों को वहन करके कर्जों में वृद्धि न करें। नौकरी छोड़ने का विचार है तो मन से निकाल दें।

कुंभ राशिफल
कानूनी मामलों में अगर किसी की सलाह लेनी पड़े तो जरूर लें। चिंताओं का ग्राफ नीचे की तरफ रहेगा। व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। पारिवारिक सुख का जीवन में स्थान और उसके प्रति जागरूकता अचानक से महसूस करेंगे। आपको महसूस होगा कि अपने निजी लोगों की देखभाल, उनके प्रति प्रतिबद्धता और उनके साथ बातचीत में आपको समय देना चाहिए। आप दूसरों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए कार्य करेंगे। आपको इस बात पर भी विचार करने की जरूरत है कि जीवन में आर्थिक लाभ के सिवाय भी बहुत सी चीजें महत्व रखती हैं। प्रियजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आपकी प्राथमिकता होगी। इस जगत में कुछ भी हासिल करने के लिए रुपये की जरूरत होती है। आप इसके लिए जोर-शोर से प्रयास करेंगे। आपकी साहसवृत्ति सामने आएगी जो आपके कान्फिडेंस और आत्म-सम्मान में वृद्धि करेगी। आपके विचारों में विशालता और दूसरों की कल्पना, प्रभाव और आदर्शों के प्रति अधिक झुकाव रहेगा, जिससे आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।

मीन राशिफल
खर्चों में कमी आने से भाग्य को लेकर बहुत ज्यादा हताशा नहीं होगी। आपका मन खिजाया हुआ होगा। खुद पर अंकुश नहीं रखेंगे। ज़बान के फ़िसल जाने और मुंह से ऊटपटांग निकलने से संबंधों में कड़वाहट पैदा हो सकती है। शारीरिक-मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव होगा। निरर्थक धनखर्च होगा। विद्यार्थियों को वांछित परिणाम नहीं मिलेगा। अस्थमा या गठिया के मरीजों की तकलीफ बढ़ेंगी। आपको बहुत अधिक इमोशनल नहीं होना है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय मन में असमंजस पैदा कर सकता है। अनिद्रा के शिकार रहेंगे और अस्वस्थ्ता का अनुभव करेंगे। हालांकि, नियमित रूप से योग व कसरत पर ध्यान देंगे, तो राहत मिलेगी। जीवन साथी व संतान के आरोग्य के विषय में सावधानी बरतने की सलाह है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद और बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहें। पेट से जुड़ी बीमारियों में तकलीफ होगी। नए कार्य के आरंभ में निष्फलता मिलेगी। प्रवास में विघ्न आने की आशंका को देखते हुए प्रवास टालें। परिवार का वातावरण उल्लासमय रहेगा। मन व शरीर में ताजगी व स्फूर्ति का अनुभव होगा। आपके अटके हुए कार्यों के पूर्ण होने से आनंद में वृद्धि होगी। नौकरी के स्थल पर अनुकूल वातावरण होगा। आर्थिक लाभ होगा।
(Source: Ganeshaspeaks.com)

Leave a Comment
Share
Published by
ISN-1

Recent Posts

इलेक्ट्रिशियन के बेटे को टीम इंडिया से बुलावा, प्रेरणादायक है इस युवा की कहानी

आईपीएल 2023 में तिलक वर्मा ने 11 मैचों में 343 रन ठोके थे, पिछले सीजन…

10 months ago

SDM ज्योति मौर्या की शादी का कार्ड हुआ वायरल, पिता ने अब तोड़ी चुप्पी

ज्योति मौर्या के पिता पारसनाथ ने कहा कि जिस शादी की बुनियाद ही झूठ पर…

10 months ago

83 के हो गये, कब रिटायर होंगे, शरद पवार को लेकर खुलकर बोले अजित, हमें आशीर्वाद दीजिए

अजित पवार ने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा आप 83 साल…

10 months ago

सावन में धतूरे का ये महाउपाय चमकाएगा किस्मत, भोलेनाथ भर देंगे झोली

धतूरा शिव जी को बेहद प्रिय है, सावन के महीने में भगवान शिव को धतूरा…

10 months ago

वेस्टइंडीज दौरे पर इन खिलाड़ियों के लिये ‘दुश्मन’ साबित होंगे रोहित शर्मा, एक भी मौका लग रहा मुश्किल

भारत तथा वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से डोमनिका में खेला जाएगा,…

10 months ago

3 राशियों पर रहेगी बजरंगबली की कृपा, जानिये 4 जुलाई का राशिफल

मेष- आज दिनभर का समय स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद में बीतेगा ऐसा गणेशजी…

10 months ago