बेजान दारूवाला: साप्‍ताहिक राशिफल, राशियों में सितारों की उथल-पुथल, वृश्चिक – धनु के लिए सब मंगल

चतुराई और सावधानी के साथ आगे बढ़ें। खुद को जितना पहचानेंगे, आपको उतनी ही अधिक सफलता मिलेगी। साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आगे बढ़ने का कॉन्फिडेंस होगा…

मेष राशिफल – यह सप्ताह आपके लिए औसत साबित होगा। इस अवधि में आपकी पूरी दिनचर्या अस्तव्यस्त रहेगी। नए प्रोजेक्ट हाथ में लेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। बड़े लोगों का सहयोग मिलेगा। आप कोई निर्णय लेने में विलंब नहीं करेंगे, जिसका आपको अच्छा परिणाम मिलेगी। शुरूआत से ही दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ें तो सफलता निश्चित है। दिमाग में नए-नए विचारों की भरमार रहेगी। आप एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में भी बिजी दिखाई दे सकते हैं। विद्यार्थियों की बात करें तो उनके लिए भी यह समय मेहनत के साथ आगे बढ़ने वाला है। परिवार और संबंधों की बात करें तो जीवन साथी की प्रेम भरी बातें, स्पर्श या संवाद आपको जीवन जीने की एक नई दिशा दिखा सकता है। सामाजिक प्रवृत्तियों में आपका ज्यादा ध्यान रहेगा। दूसरों को सलाह देंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के साथ-साथ अहंकार न बढ़ जाए इसका भी ध्यान रखना होगा। आप दूसरों पर अपना प्रभाव रखेंगे। जहां भी रहेंगे, छा जाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन खान-पान पर ध्यान देने की जरुरत है।

वृषभ राशिफल
ह सप्ताह आपके लिए बेहतर साबित होने जा रहा है। काफी मेहनत के बावजूद कम परिणाम मिलने पर भी आप बहादुरी से आगे बढ़ सकेंगे। दीर्घकालिक निवेश कर सकेंगे। कार्यों के योजनानुसार पूरे होने से अटके हुए कार्य भी पूरे होंगे। आर्थिक लाभ की भी संभावना है। ऑफिस या व्यवसाय में काम के बोझ के कारण थकान और मानसिक बेचैनी रहेगी। इस दौरान किसी प्रकार का नया कार्य न करें। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। अगर आप अपनी शक्तियों को सही दिशा में लगाएंगे तो इसका परिणाम अद्भुत होगा। आपकी जरा सी भूल का परिणाम गंभीर हो सकता है। विद्यार्थियों की बात करें तो उनका पढ़ाई में मन लगेगा, लेकिन फोकस करते हुए आगे बढ़ने की जरुरत है। परिवार और संबंधों की बात करें तो अपने वाकचातुर्य से आप लोगों को मंत्रमुग्ध कर अच्छा समय बनाए रखेंगे। कोई शुभ कार्य करने को प्रेरित होंगे। दूर रहने वाले मित्रों से शुभ समाचार मिलेगा। विदेश यात्रा की संभावनाएं बनेंगी। परिवार, मित्रों और स्नेहीजनों के साथ सामाजिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो शुरूआत में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन बाद में शारीरिक और मानसिक बेचैनी हो सकती है। मन में उचाट, घबराहट और अज्ञात डर सताता रहेगा। हो सके तो सप्ताहांत का समय भागदौड़ की बजाय आध्यात्मिकता में व्यतीत करें।

मिथुन राशिफल
पित्त,खट्टी डकार, जोड़ों या गठिया की समस्या होगी। आनंद और खुशहाली का जीवन व्यतीत करेंगे। धंधे-व्यापार या नौकरी में आप अच्छी तरह से आगे बढ़ेंगे। सोची-समझी योजना के तहत कार्यों को पूरा करेंगे। अधूरे कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। ऑफिस में सहकर्मी आपके काम में हाथ बटाएंगे। ननिहाल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका मिलना होगा। परिवार के साथ किसी सोशल इवेंट, आउटिंग या ट्रिप इत्यादि पर जाकर हंसी-मजाक में समय गुजारेंगे। व्यापारियों के व्यापार की वृद्धि होगी। धंधे में विस्तार की योजना बनाएं। कारोबारी योजनाओं को दूसरे के साथ साझा करेंगे। सामाजिक जीवन में यश-सम्मान मिलेगा। सरकार विरोधी कार्य या प्रवृत्तियों से दूर रहने की सलाह है। पथभ्रष्ट मित्रों के साथ रहने से शराब- जुआ जैसी गलत आदतों के शिकार न हो जाएंगे। किसी नए काम की शुरुआत न करें। तन्दुरुस्ती बिगड़ेगी। मन में बेचैनी रहेगी। धंधे-नौकरी में चिंताजनक स्थिति पैदा होगी। किसी भी व्यक्ति के साथ घर्षण टालें। वाणी-व्यवहार में संयम रखें। संतान की शिक्षा पर खास ध्यान रखें। व्यापार, धंधे या नौकरी में खूब सफलता मिलने का योग है।

कर्क राशिफल
चिंताग्रस्त रहने से आपकी पढ़ाई में एकाग्रता का अभाव झलकेगा। पेट के दर्द से परेशानी होगी। पुराने रोग में राहत मिलेगी। नौकरी वर्ग अपने परफॉरमें से ऊपरी अधिकारियों को प्रभावित कर सकेंगे। साथी लोगों का सपोर्ट मिलेगा। विद्यार्थी लोग अपनी पढ़ाई में सफलता प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता का अनुभव करेंगे। दांपत्य सुख भोगेंगे। अविवाहितों के घर शहनाई बजने के योग हैं। कुटुंब के साथ पब्लिक फंक्शन, शादी या बाहर घूमने जाने इत्यादि में समय सुखपूर्वक गुजरेगा। तन-मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में यश-कीर्ति मिलेगी। आप अपने व्यापार को नए क्षितिज की तरफ ले जाएंगे। भागीदारी से लाभ होगा। काम का बोझ और टेस्टी फूड आइटम्स को देखकर जीभ निकालने से आपका आरोग्य बिगड़ सकता है। समय पर भोजन और नींद न आने से मानसिक बेचैनी का अनुभव करेंगे। प्रवास में विघ्न आएगा। निर्धारित समय में काम के पूरे नहीं होने से रोष का अनुभव करेंगे। नए कार्यों की प्रेरणा मिलेगी। एकाध धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे। दूर की मुसाफिरी के योग हैं। दूर रहने वाले मित्रों का समाचार मिलेगा। परदेश गमन के सुंदर योग बनते दिख रहे है। गृह उपयोगी चीजों के पीछे खर्चे होंगे। विद्यार्थियों को मन लगाकर मेहनत करने की जरूरत है।

सिंह राशिफल
काम में देरी से सफलता मिलने और बीमारी की वजह से हताशा का अनुभव करेंगे। तबीयत अच्छी नहीं रहने से काम में मन नहीं लगेगा। टाइम पर काम का पूरा न होना आपकी बेचैनी को बढ़ा देगा। जबरदस्त वर्कलोड रहेगा, थकान लगेगी। बिजनेस में आप नए आइडियाज लेकर आएंगे। कर्मचारियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। आलस्य और बोरियत फील होने से निर्धारित काम समय पर पूरे नहीं होंगे। प्रतिस्पर्धियों के साथ बहस में न उतरें। दुर्घटना या चोट लगने के खतरे के कारण वाहन ध्यान से चलाएं। विद्यार्थी वर्ग रिलेक्स रहेगा। इनकम का स्रोत बढ़ने से आप एक सुदृढ़ स्थिति में होंगे। बड़े लोगों और दोस्त-यारों से लाभ मिलेगा और जीवन सुखद लगेगा। दांपत्य जीवन में संतोष व आनंद रहेगा। अविवाहितों के जीवन साथी की खोज पूरी हो जाने का योग बनता है। तरह-तरह की चिंताए आप पर हावी हो जाएंगी। आंख से जुड़ी बीमारी हो सकती है। परिवारजनों और करीबी लोगों के साथ मतभेद होगा। परिणामस्वरूप, घर में कलह व्याप्त रहेगी। घर के लिए खर्च करना पड़ेगा। परिश्रम का संतोषजनक फल न मिलने से दुःखी रहेंगे। आनन-फानन में कदम उठाने से लोगों में वहम और अनिश्चिततापूर्ण वातावरण उत्पन्न हो सकता है।

कन्या राशिफल
आपकी मित्र मंडली में नए मित्र जुड़ेंगे जिससे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। आर्थिक और व्यावसायिक लाभ मिलेगा। संभलकर चलने का समय है। विविध प्रकार की चिंताएं आपका स्वास्थ्य बिगाड़ेंगी। आंखों में धुंधला दिखाई पड़ने, जलन या कोई अन्य तकलीफ पैदा होगी। आपके कार्य अधूरे रहेंगे। खर्च ज्यादा रहेंगे। कड़ी मेहनत करेंगे, पर सफलता कम मिलेगी। दुर्घटनाओं से बचें। थकान व आलस्य का अनुभव करेंगे। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्तियां खिलेंगी। अनिर्णय की स्थिति में आप महत्व के कार्यों में अटकेंगे। किसी एक फैसले पर नहीं पहुंच सकेंगे। यह अवधि आपको ठीढ और जिद्दी बनाएगी। चिंतामुक्त होने पर स्फूर्ति और उत्साह का अनुभव करेंगे। भाविकता आपको कल्पनालोक की सैर कराएगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्य में सफलता मिलेगी। विद्यार्थीजन पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपके दोस्त बढ़ेंगे। संतान के पीछे खर्च होंगे। मित्रों के साथ पिकनिक पर जाने के मौके आएंगे। सामान्य स्वास्थ्य रहेगा। प्रेम संबंध एक अच्छी स्थिति में रहेंगे। आप किसी को परेशान नहीं करते हैं। लेकिन, लोग आपकी दयालुता का ग़लत फायदा उठा सकते हैं। सावधान रहें।

तुला राशिफल
भाई-बहन के बीच का संबंध अधिक घनिष्ठ बनेगा। विवाहितजन ससुराल वालों से मिलेंगे और लाभ हासिल करेंगे। अजीर्णता और गैस जैसी समस्या परेशान करेगी। परिवार के साथ आपके संबंध अधिक घनिष्ठ रहेंगे। चिंतामुक्त हो जाने से मन खुश रहेगा। कल्पना शक्ति के उच्च शिखर पर होने से नए-नए विचार आपके मन में आएंगे। यह नौकरी या व्यवसाय में लाभदायी साबित होगा। परिवारजनों या मित्रों के साथ मीठे व्यंजनों का आनंद लेंगे। आकस्मिक कारणों से प्रवास पर जाना रहेगा। पैसों का महत्व समझेंगे। हाथ ज्यादा खुले हैं तो पैसों का लिखित रूप से रिकॉर्ड रखें अन्यथा महीने के अंत में आर्थिक नियोजन करने में भारी मुश्किलें आएंगी। बुरे मित्रों का साथ आपको व्यसनों का शिकार न बना दे यह ध्यान रखें। कोई भी कार्य दृढ़ मनोबल या आत्मविश्वास से करके सफलता पाएंगे। विद्यार्थी विद्याभ्यास में रुचि बनाए रख सकेंगे। सरकारी काम या उनसे संबंध लाभ कराएंगे। आप अपनी स्वीट टंग से लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। लोगों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद में सफलता मिलेगी.

वृश्चिक राशिफल
भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ आपकी रिलेशनशिप अच्छी रहेगी। नए कार्य की शुरुआत कर सकेंगे। आपका मन अधिक भावुक रहेगा। छोटे-मोटे प्रवास की संभावना है। कौटुंबिक और आर्थिक मामलों में आपका ध्यान रहेगा। हरेक कार्य आत्मविश्वास और मनोबल के साथ करके सफलता हासिल करेंगे। पिता और पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। सरकार और उसके साथ किए जाने वाले आर्थिक व्यवहार से फायदा होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई अच्छे तरीके से होगी। आकस्मिक खर्च की संभावना है। विद्यार्थियों में अवरोध आएगा। पढ़ाई-लिखाई के समय अनावश्यक चीजों का संग्रह न करें क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है। प्रिय के साथ डिनर के लिए जाने को तैयार रहें। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। जीवन साथी आपके ऊपर प्रेम की बरसात करेगा। परिवार में नए सदस्य के आगमन की संभावना है। कार्य में भी यश मिलेगा। नौकरी में भी साथियों का सहयोग मिलेगा। उनको उनके कार्य में यश व सफलता मिलेगी। साथी कर्मचारियों का पूरा साथ और सहयोग मिलेगा। प्रतिद्वंन्द्वियों को हराकर हर्षित होंगे।

धनु राशिफल
पिता के घराने से आपको लाभ मिलेगा। विद्यार्थीजन विद्याभ्यास की ओर अपनी रुचि लगाए रख सकेंगे। सरकार से लाभ होगा। प्रशासन के साथ होने वाले आर्थिक व्यवहारों में सफलता मिलेगी। संतान के पीछे खर्च या इन्वेस्टमेंट करेंगे। कलाकार और खिलाड़ी अपना श्रेष्ठ परफॉरमेंस और प्रतिभा दिखा सकेंगे। आपकी वाणी से कोई मंत्रमुग्ध हो जाएगा और उससे आपको लाभ पहुंचेगा। पढ़ाई-लिखाई में आपकी रुचि बढ़ेगी। मेहनत के अनुपात में कम फल मिलने पर भी आप पूरे जोश के साथ काम में आगे बढ़ेंगे। हंसी-विनोद में समय बीतेगा। आपके कार्य योजनानुसार पूरे होने से आर्थिक लाभ मिलेगा। ननिहाल पक्ष की ओर से मंगल समाचार या लाभ मिलेगा। मरीज़ की तबीयत अच्छी होगी। सहयोगियों की तरफ से लाभ किस्मत में लिखा है। गृहस्थ और दांपत्य जीवन दोनों सुख से बीतेगा। अपने किसी अज़ीज की तरफ से मिला शुभ समाचार आपको खुशी से विभोर कर देगा। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ्यता का अनुभव करेंगे। कोई नया काम न करें। खाने-पीने में ध्यान रखें। ज्यादा काम की वजह से थकान और व्यग्रता का अनुभव करेंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाना आपके व्यथित मन के लिए मलहम का कार्य करेगा।

मकर राशिफल
अगर लाभ हासिल करना चाहते हैं तो अपनी संकल्प शक्ति को बलशाली बनाएं। जीवन में कुछ हासिल करने के लिए ध्येय की पूर्ति में डटकर लग जाएं। इस समय अनजाने लोगों से खासतौर से अलर्ट रहें। किसी का गैरेन्टर बनने से बचें। जीवन में कुछ भी सरलता से नहीं मिल पा रहा है, ऐसा महसूस होता रहेगा। लाभ से वंचित रह जाने जैसी फीलिंग घर कर जाएगी। इस समय आप अपने छोटे-छोटे कामों में भी दूसरों का मुंह ताक रहे हो सकते हैं। यह बात आपको रास नहीं आ रही होगी, पर यह समय की डिमांड है। जिन मित्रों का हमेशा से साथ मिलता रहा है वे भी किसी कारण से मदद को आगे नहीं आ पाएंगे। व्यापारिक सौदे, लव-रोमांस, मुलाकातों का दौर, गुपचुप वार्तालाप, यात्रा, गठबंधन आदि चीजें समय आने पर होती जाएंगी।

कुंभ राशिफल
परिवार में पत्नी और संतान के साथ सुमधुर संबंध रहेंगे। मित्रों से मिलना आनंदायक रहेगा। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी। शारीरिक कष्ट, मुख्य रूप से आंखों में पीड़ा, जलन और धुंधलापन जैसी तकलीफ होने की संभावना है। आप व्यवहार में बिंदास और बेफिक्र रहने की अपेक्षा शांति और गंभीरता से विचार करें, ये मायने रखता है। आपकी बातचीत या हरकतों से किसी के साथ आपके संबंध खराब होने की आशंका रहेगी। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए आप सड़क पर वाहन बहुत तेजी से न चलाएं। चिंता से घिरे रहेंगे। स्वास्थ्य भी साथ नहीं देगा। परिवार और संतान के साथ एक आरामदायक समय बिताएंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए सामान्य समय है। लेकिन, क्लास में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए आपको जी-तोड़ कोशिश करने की जरूरत रेहगी। आपके लिए विवाह, रिसेप्शन और सगाई जैसे मांगलिक प्रसंगों में भाग लेने के योग है। स्नेहीजनों से भेंट करना आत्मविभोर कर देने वाला होगा। आहार का खास ध्यान रखें। हालांकि, पहले से चल रही समस्याएं या मामले अभी भी पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहे होंगे। इस कारण आप थोड़ी बोरियत का अनुभव करेंगे।

मीन राशिफल
अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। स्त्री मित्रों से विशेष लाभ होगा। दांपत्य जीवन का सुख भोगेंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। मित्रों से लाभ मिलेगा। नए मित्र बनेंगे जो भविष्य में आपके लिए लाभदायी साबित होंगे। आशातीत लाभ होगा। शेयर-सट्टे जैसी प्रवृत्तियों से थोड़े समय के लिए लाभ मिलेगा। कामकाज के मकसद से किसी छोटे प्रवास पर जाना होगा। सरकार या सत्ताधीशों के साथ संबंध सुधरेंगे और लाभ मिलेगा। थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। बिना मांगे सलाह न दें, वर्ना आप ही हैरान होंगे। मुख्य रूप से किसी का जमानतदार न बनने या पैसे का लेन-देन न करने की सलाह है। संयमशील और विचारपूर्ण व्यवहार आपको कई सारे अनिष्टों से बाहर रखेगा। किसी मंगल कार्य या विवाह कार्यक्रम में जाना होगा। कुटुंब में क्लेश का वातावरण रहेगा। दोस्तों व परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। आर्थिक लाभ होगा। लेकिन, बेकार के खर्च को टालते हुए बचत पर ध्यान दें। निवेश से आय के स्रोत बनेंगे। आपको कार्य सफलता कुछ विलंब से मिलेगी, लेकिन कोशिश चालू रखें। फाइनेंसियल प्लानिंग में अवरोध के बाद रास्ते खुलते दिखाई देंगे।
(Source :Ganeshaspeaks.com)

Leave a Comment
Share
Published by
ISN-1

Recent Posts

इलेक्ट्रिशियन के बेटे को टीम इंडिया से बुलावा, प्रेरणादायक है इस युवा की कहानी

आईपीएल 2023 में तिलक वर्मा ने 11 मैचों में 343 रन ठोके थे, पिछले सीजन…

10 months ago

SDM ज्योति मौर्या की शादी का कार्ड हुआ वायरल, पिता ने अब तोड़ी चुप्पी

ज्योति मौर्या के पिता पारसनाथ ने कहा कि जिस शादी की बुनियाद ही झूठ पर…

10 months ago

83 के हो गये, कब रिटायर होंगे, शरद पवार को लेकर खुलकर बोले अजित, हमें आशीर्वाद दीजिए

अजित पवार ने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा आप 83 साल…

10 months ago

सावन में धतूरे का ये महाउपाय चमकाएगा किस्मत, भोलेनाथ भर देंगे झोली

धतूरा शिव जी को बेहद प्रिय है, सावन के महीने में भगवान शिव को धतूरा…

10 months ago

वेस्टइंडीज दौरे पर इन खिलाड़ियों के लिये ‘दुश्मन’ साबित होंगे रोहित शर्मा, एक भी मौका लग रहा मुश्किल

भारत तथा वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से डोमनिका में खेला जाएगा,…

10 months ago

3 राशियों पर रहेगी बजरंगबली की कृपा, जानिये 4 जुलाई का राशिफल

मेष- आज दिनभर का समय स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद में बीतेगा ऐसा गणेशजी…

10 months ago