Categories: वायरल

Opinion – असहमति और विरोध का अर्थ चरित्रहनन नहीं होता

दुष्प्रचार से आप का ही नुकसान होता है। आप के समाज का होता है। गांधी और नेहरू का नहीं। उन का सम्मान दुनिया करती है।

New Delhi, Nov 17 : सोचता हूं कि राहुल गांधी इतना पाजी , इस क्वालिटी का पप्पू और अक्षम न होता तो क्या जन्म-दिन पर भी पंडित नेहरू को तमाम लोग , अनपढ और अभद्र लोग इस तरह की अभद्र बात कहने का साहस करते या सोच भी पाते ? विरोध और असहमति नेहरू से पहले भी लोगों की थी। लोहिया की सारी राजनीति ही नेहरू विरोध पर आधारित थी। कांग्रेस के परिवारवाद के विरोध में थी। पटेल , जयप्रकाश नारायण आदि भी नेहरू के चमचे नहीं थे।

नेहरू से असहमतियां गांधी समेत बहुतों की थीं। विरोध भी बहुत था। लेकिन असहमति और विरोध की भी अपनी मर्यादा होती है। असहमति और विरोध का अर्थ चरित्रहनन नहीं होता। अभद्र और अमर्यादित भाषा नहीं होती। कम से कम गाली-गलौज तो नहीं ही होता। सब को सन्मति दे भगवान ही कह सकता हूं। और क्या कहूं। राम ने रावण का वध किया था पर रावण को उस का सम्मान देते हुए। फिर गांधी और नेहरू रावण नहीं , हमारे नायक हैं। आप फिर भी उन से असहमत होने का अधिकार रखते हैं। उन की आलोचना और विरोध का भी अधिकार है आप के पास। धज्जियां उड़ा दीजिए उन की।

लेकिन गाली-गलौज और अभद्र भाषा , चरित्र हनन को विरोध और असहमति का औजार नहीं बनाएं। दुष्प्रचार से आप का ही नुकसान होता है। आप के समाज का होता है। गांधी और नेहरू का नहीं। उन का सम्मान दुनिया करती है। करती रहेगी।

आप अपने अपमान की दुनिया तो न रचें। विरोध और असहमति को भी शालीनता से व्यक्त करें। गाली-गलौज से नहीं। तथ्य , तर्क और सत्य को अपनी बात कहने का औजार बनाएं। झूठ , कुतर्क , तथ्यहीन और दुष्प्रचार के औजार से भरसक बचें। बूड़ा वंश कबीर का उपजा पूत कमाल। कबीर खुद ही लिख गए हैं। लेकिन कबीर को तो कोई गाली नहीं देता। बहुतों की औलादें नालायक होती हैं। इतिहास भरा पड़ा है ऐसे नालायकों से। पर नालायकों के चक्कर में कोई पुरखों को गाली थोड़े ही देता है। मुमकिन हो तो सभी मित्र इस बीमारी से बचें।

(वरिष्ठ पत्रकार दयानंद पांडेय के फेसबुक वॉल से साभार, ये लेखक के निजी विचार हैं)
Leave a Comment
Share
Published by
ISN-2

Recent Posts

इलेक्ट्रिशियन के बेटे को टीम इंडिया से बुलावा, प्रेरणादायक है इस युवा की कहानी

आईपीएल 2023 में तिलक वर्मा ने 11 मैचों में 343 रन ठोके थे, पिछले सीजन…

10 months ago

SDM ज्योति मौर्या की शादी का कार्ड हुआ वायरल, पिता ने अब तोड़ी चुप्पी

ज्योति मौर्या के पिता पारसनाथ ने कहा कि जिस शादी की बुनियाद ही झूठ पर…

10 months ago

83 के हो गये, कब रिटायर होंगे, शरद पवार को लेकर खुलकर बोले अजित, हमें आशीर्वाद दीजिए

अजित पवार ने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा आप 83 साल…

10 months ago

सावन में धतूरे का ये महाउपाय चमकाएगा किस्मत, भोलेनाथ भर देंगे झोली

धतूरा शिव जी को बेहद प्रिय है, सावन के महीने में भगवान शिव को धतूरा…

10 months ago

वेस्टइंडीज दौरे पर इन खिलाड़ियों के लिये ‘दुश्मन’ साबित होंगे रोहित शर्मा, एक भी मौका लग रहा मुश्किल

भारत तथा वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से डोमनिका में खेला जाएगा,…

10 months ago

3 राशियों पर रहेगी बजरंगबली की कृपा, जानिये 4 जुलाई का राशिफल

मेष- आज दिनभर का समय स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद में बीतेगा ऐसा गणेशजी…

10 months ago