3 जून- 4 राशि के जातक संभलकर रहें, पढिये राशिफल

धनु – गणेशजी बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए लाभदायक होगा। गृहस्थजीवन में सुख- शांति रहेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ का मिलन यादगार रहेगा।

मेष – गणेशजी कहते हैं कि आज आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में लोगों की प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। कुटुंब और दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव करेंगे। वाहन सुख मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का प्रेम प्राप्त कर सकेंगे। विचारों में उग्रता और आधिपत्य की भावना बढ़ेगी। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर आएगा। समाधानकारी व्यवहार अपनाने की आवश्यकता है। व्यापारियों के लिए समय लाभदायक है।
वृषभ – शारीरिक मानसिक स्वस्थता के साथ आप अपने कार्य निर्धारित रूप से आयोजनपूर्वक पूरा कर सकेंगे। बीमार व्यक्ति आज स्वास्थ्य में सुधार का अनुभव करेंगे। ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। कार्य स्थान पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य आज पूरे होंगे, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

मिथुन – नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए अनुकूल दिन नहीं है। जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। चर्चा, वाद- विवाद के दौरान मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। स्त्री मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण उत्साह में कमी आएगी। विद्यार्थियों के लिए सामान्य रूप से समय अच्छा है।
कर्क – गणेशजी कहते हैं कि आपमें आज आनंद और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन में खिन्नता रहेगी। छाती में दर्द या अन्य कोई कारण से तकलीफ होगा। अनिद्रा सताएगी । सार्वजनिक रूप से स्वाभिमान भंग न हो, इसका ध्यान रखें। धन खर्च होगा। जलाशय के पास न जाना हितकर है।

सिंह – आज के दिन आप शरीर में ताजगी और चित्त की प्रसन्नता का अनुभव करेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। दोस्तों के साथ अधिक घनिष्ठता अनुभव करेंगे। मित्रों एवं स्वजनों के साथ लघु पर्यटन या प्रवास होगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। प्रिय व्यक्ति की मुलाकात मन को आनंदित करेगी। भाग्यवृद्धि का प्रबल योग है। नए कार्य या योजना स्वीकार करने के लिए अनुकूल दिन है। संगीतकथा के प्रति विशेष रुचि रहेगी।
कन्या – परिवार में सुख- शांति और कुटुंबीजनों के साथ आनंद आज के दिन को खुशहाल बनाएँगे। आज आपकी मधुरवाणी का जादू अन्य लोगों को प्रभावित करेगा। प्रवास की संभावना है। मिष्टान्न के साथ मनपसंद भोजन मिलेगा। आयात-निर्यात के व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। परंतु वादविवाद की चर्चा में उग्र व्यवहार न रखने की गणेशजी सलाह देते हैं।

तुला – गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी रचनात्मक शक्तियाँ प्रकट होंगी। सृजनात्मक प्रवृत्तियाँ करेंगे। वैचारिक दृढ़ता से आपके कार्य सफल बनेंगे। अलंकार, वस्त्र, मौजशौक के साधन तथा मनोरंजन के पीछे आज पैसे खर्च करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी तथा प्रिय व्यक्ति का सानिध्य, रोमांचक और आनंददायक रहेगा।
वृश्चिक – आज दिन के समय आमोद-प्रमोद तथा मनोरंजन के पीछे पैसे खर्छ करेंगे। मानसिक चिंता और शारीरिक तकलीफों से परेशान होंगे। असंयमित वाणी या व्यवहार झगड़े- झंझट का कारण बन सकता है। कुटुंबीजनों और स्नेहियों के साथ अनबन रहेगी, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

धनु – गणेशजी बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए लाभदायक होगा। गृहस्थजीवन में सुख- शांति रहेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ का मिलन यादगार रहेगा। प्रेम के सुखद क्षण का आनंद ले सकेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। उच्च पदाधिकारी और बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी। मित्रों के सुंदर पर्यटन का आयोजन होगा। उत्तम भोजन की प्राप्ति से संतुष्ट होंगे।
मकर – व्यापार- धंधा के क्षेत्र में लाभ होने का गणेशजी संकेत देते हैं। वसूली, प्रवास, आय आदि के लिए शुभ दिन है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी या नौकरी में उच्च पदाधिकारियों द्वारा आपके काम की प्रशंसा होगी। पदोन्नति के योग की संभावना बढ़ेगी। पिता से लाभ होगा। संतानों की पढ़ाई के सम्बंध में संतोष की भावना का अनुभव होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ – आज आपको तबीयत में बेचैनी, थकान और ऊबन रहेगा। परंतु मानसिक स्वस्थता बनाए रख सकेंगे। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। जिससे काम करने का उत्साह नहीं रहेगा। आफिस तथा काम-काज की जगह उच्च पदाधिकारियों की नाराजगी का शिकार बनना पड़ेगा। मौज-शौक और घूमने- फिरने के पीछे खर्च होगा। लंबी यात्रा होगी। विदेश से समाचार मिलेगा। संतानों का प्रश्न आपको उलझन में डालेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष अधिक वाद-विवाद में न उतरने की गणेशजी की सलाह है।
मीन – स्वास्थ्य के सम्बंध में विशेष ध्यान देने के लिए गणेशजी कहते हैं। बीमारी के पीछे खर्च करने पड़ेंगे। अचानक धन खर्च होगा। अन्य कामकाज में भी आपको थोड़ी प्रतिकूलता का अनुभव करना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव की संभावना है। इसलिए संभलकर बोलें। आकस्मिक धन लाभ आपकी तकलीफें दूर कर देगा। आध्यात्मिकता और देशभक्ति मन को शांति देंगे।

(Source – Ganesha Speaks)
Leave a Comment
Share
Published by
ISN-1

Recent Posts

इलेक्ट्रिशियन के बेटे को टीम इंडिया से बुलावा, प्रेरणादायक है इस युवा की कहानी

आईपीएल 2023 में तिलक वर्मा ने 11 मैचों में 343 रन ठोके थे, पिछले सीजन…

10 months ago

SDM ज्योति मौर्या की शादी का कार्ड हुआ वायरल, पिता ने अब तोड़ी चुप्पी

ज्योति मौर्या के पिता पारसनाथ ने कहा कि जिस शादी की बुनियाद ही झूठ पर…

10 months ago

83 के हो गये, कब रिटायर होंगे, शरद पवार को लेकर खुलकर बोले अजित, हमें आशीर्वाद दीजिए

अजित पवार ने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा आप 83 साल…

10 months ago

सावन में धतूरे का ये महाउपाय चमकाएगा किस्मत, भोलेनाथ भर देंगे झोली

धतूरा शिव जी को बेहद प्रिय है, सावन के महीने में भगवान शिव को धतूरा…

10 months ago

वेस्टइंडीज दौरे पर इन खिलाड़ियों के लिये ‘दुश्मन’ साबित होंगे रोहित शर्मा, एक भी मौका लग रहा मुश्किल

भारत तथा वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से डोमनिका में खेला जाएगा,…

10 months ago

3 राशियों पर रहेगी बजरंगबली की कृपा, जानिये 4 जुलाई का राशिफल

मेष- आज दिनभर का समय स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद में बीतेगा ऐसा गणेशजी…

10 months ago