14 अक्‍टूबर, बुधवार का राशिफल: मिथुन को धन लाभ, कर्क और तुला का बढ़ेगा व्‍यय

शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य बने रहें। लंबे प्रवास का आयोजन संभव बनेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त करेंगे।

मेष राशिफल
अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिक रुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के बाद भी अल्प सफलता ही प्राप्त होगी। संतानों के विषय में भी आपको चिंता सताएगी। कार्य की भागदौड के कारण परिवारजनों के प्रति कम ध्यान दे पाएँगे। हानिकर विचार, वर्तन और आयोजन से दूर रहिएगा। उदर के रोग से पेट दुखने की संभावना है। प्रवास हो सके तो आज टाल दीजिएगा। सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
वृषभ राशिफल
आज आपको कार्य करने में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास का पूरा सहकार मिलेगा ऐसा गणेशजी के आशीर्वाद हैं। इस कार्य का फल भी आपको अपेक्षानुसार मिलेगा। मायके से लाभदायी समाचार प्राप्त होंगे। अभ्यास में विद्यार्थियों को रुचि रहेगी। सरकारी क्षेत्र में लाभ होगा तथा आर्थिक व्यवहार करने में सफलता प्राप्त होगी। संतान के पीछे खर्च होगा।

मिथुन राशिफल
नई परियोजना का प्रारंभ करने के लिए आज दिन शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। सरकार की ओर से लाभ होने की भी संभावना है। व्यावसायिक या व्यापारी क्षेत्र में आपको ऊपरी अधिकारियों का अच्छा प्रतिसाद प्राप्त होगा। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। मित्र या स्नेहीजनों अथवा पडोसियों के साथ अनबन की घटना हुई होगी तो उसका सकारात्मक परिणाम आएगा। वैचारिकरुप से आप में शीध्र परिवर्तन आएंगे। प्रतिस्पर्धियो पर विजय प्राप्त होगी। फिर भी आर्थिक दृष्टिकोण से सावधानी बरतने का समय है ऐसी गणेशजी की सलाह है।
कर्क राशिफल
आज नकारात्मक मानसिकता के साथ व्यवहार न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिकरुप से आप अस्वस्थ रहेंगे। मन में दुःख और असंतोष की भावनाएँ रहेगी। आँखो में पीडा़ होने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल नहीं रहेगा। पारिवारिक जनों के साथ गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखिएगा। अभ्यास में अभिरुचि होते हुए भी विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं प्राप्त होगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। धन का अधिक खर्च होगा।

सिंह राशिफल
आज आत्मविश्वास की मात्रा आप में अधिक रहेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी भी कार्य को करने के लिए निर्णय त्वरित ले लेंगे। पिता और बडों से लाभ होगा। सामाजिकरुप से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाणी और व्यवहार उग्रतापूर्ण न करने की गणेशजी की सलाह है। क्रोध की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक रहेगी। आरोग्य संभालिएगा।
कन्या राशिफल
आज आपके अहम् को कोइ चोट न पहुँचाए एवं आपका किसी से झगड़ा न हो जाए इसका ध्यान रखने की गणेशजी की सलाह है। शारीरिक रुप से शिथिलता और मानसिकरुप से चिंता बनी रहेगी। मित्रों और स्वजनों के साथ आप को वैचारिक स्तर पर मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में उग्रता और क्रोध की मात्रा विशेष रहेगी। धार्मिक कार्य में धन का व्यय होगा। स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखिएगा। धन का आकस्मिक व्यय हो सकता है। विवाद या झगडे से संभव हो तो दूर रहिएगा।

तुला राशिफल
आप के लिए आज का दिन शुभफलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। विविध क्षेत्रों में मिलनेवाले लाभ से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आपकी आय में भी वृद्धि होगी। मित्रों के पीछे खर्च भी होगा और उनसे लाभ भी प्राप्त होगा। किसी प्रवास या पर्यटन स्थल पर जाने से दिन रोमांचक बन जाएगा। विवाहोत्सुकों को जीवनसाथी प्राप्त होने के आज योग हैं। रुचिकर भोजन प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशिफल
आज का दिन आप के लिए शुभ फलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल प्राप्त होगा। उच्च अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलता प्राप्त करनी आज सरल होगी। मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। गृहस्थजीवन में भी आनंद का वातावरण छाया रहेगा। व्यापार के उद्देश्य से कहीं बाहर भी जाना हो सकता है। संतान की प्रगति से संतोष का अनुभव होगा।

धनु राशिफल
आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहने की संभावना है। शारीरिक रुप से अशक्ति और आलस्य की भावना रहेगी। मानसिकरुप से भी चिंता और व्यग्रता बनी रहेगी। व्यावसायिक रुप से विध्न आ सकते हैं। हानिकर विचारों को संभवतः दूर रखिए। किसी भी कार्य का आयोजन संभलकर कीजिएगा। उच्च अधिकारियों के साथ घर्षण के प्रसंग उपस्थित होंगे। प्रतिस्पर्धियो और विरोधीयों के साथ संभव हो तो विवाद न कीजिएगा।
मकर राशिफल
आज आपके लिए आकस्मिक धनखर्च के योग हैं, जो व्यावहारिक और सामाजिक कार्य के लिए कुछ बाहर जाने से हो सकता है। खान-पान में संभलकर चलिएगा। क्रोध से बचकर चलिएगा। नकारात्मक भावनाओं को सकारात्मकता से दूर कीजिएगा। व्यावसायिक स्थल पर अनुकूलता रहेगी। भागीदारों के साथ मतभेद न हो इसका ध्यान रखिएगा। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कार्यो में आप अपनी योग्यता का सदुपयोग कर सकेंगे।

कुंभ राशिफल
आज आप प्रत्येक कार्य दृढ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। प्रवास या पर्यटन की संभावनाए अधिक हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग एवं नए वस्त्र परिधान के प्रसंग उपस्थित होंगे। भागीदारों से लाभ होगा। वाहनसुख प्राप्त होगा।
मीन राशिफल
आज का दिन शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप में मनोबल और आत्मविश्वास अधिक रहेगा। शारीरिक रुप से आप स्वस्थ रहेंगे। परिवार का वातावरण भी शांतिप्रद रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। आवेश और उग्रता को स्वभाव में से दूर कर दीजिएगा और साथ में वाणी पर भी संयम रखिएगा। सहकार्यकरों का आज व्यावसायिक स्थल पर सहकार अच्छा मिलेगा। मायके से समाचार प्राप्त होंगे।
(Source :Ganeshaspeaks.com)

Leave a Comment
Share
Published by
ISN-1

Recent Posts

इलेक्ट्रिशियन के बेटे को टीम इंडिया से बुलावा, प्रेरणादायक है इस युवा की कहानी

आईपीएल 2023 में तिलक वर्मा ने 11 मैचों में 343 रन ठोके थे, पिछले सीजन…

10 months ago

SDM ज्योति मौर्या की शादी का कार्ड हुआ वायरल, पिता ने अब तोड़ी चुप्पी

ज्योति मौर्या के पिता पारसनाथ ने कहा कि जिस शादी की बुनियाद ही झूठ पर…

10 months ago

83 के हो गये, कब रिटायर होंगे, शरद पवार को लेकर खुलकर बोले अजित, हमें आशीर्वाद दीजिए

अजित पवार ने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा आप 83 साल…

10 months ago

सावन में धतूरे का ये महाउपाय चमकाएगा किस्मत, भोलेनाथ भर देंगे झोली

धतूरा शिव जी को बेहद प्रिय है, सावन के महीने में भगवान शिव को धतूरा…

10 months ago

वेस्टइंडीज दौरे पर इन खिलाड़ियों के लिये ‘दुश्मन’ साबित होंगे रोहित शर्मा, एक भी मौका लग रहा मुश्किल

भारत तथा वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से डोमनिका में खेला जाएगा,…

10 months ago

3 राशियों पर रहेगी बजरंगबली की कृपा, जानिये 4 जुलाई का राशिफल

मेष- आज दिनभर का समय स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद में बीतेगा ऐसा गणेशजी…

10 months ago