16 जुलाई, शुक्रवार का राशिफल: धन संकट से जूझ रहे वृश्चिक राशि के जातक, आज कोई हल निकलेगा

माता का स्वास्थ्य बिगडे़गा। नकारात्मक विचार आपको हताशा की गर्ता में न धकेल दे इसका ध्यान रखिएगा। मध्याहन से पूर्व भाग्यवृद्धि के संकेत है।

मेष राशिफल
आप का दिन आर्थिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से लाभदायी रहेगा। धनलाभ के साथ आप लंबी अवधि के लिए धन का आयोजन भी कर पाएँगे। अगर आप व्यापार के साथ जुडे़ हुए हों तो उसके विस्तार की योजना बना पाएँगे। शरीर एवं मन से आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। आपका दिन मित्रों व स्वजनों के साथ आनंद-प्रमोद में बीतेगा। छोटी यात्रा या प्रवास भी हो सकता है। आज आप कोई धार्मिक या पूण्य का काम करेंगे। आज का दिन आपके लिए शुभ है, ऐसा गणेशजी कहते हैं।
वृषभ राशिफल
आप अपनी वाणी से किसी को मंत्रमुग्ध कर लाभ ले पाएँगे तथा मेलजोल के सम्बंध बना सकेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपकी वैचारिक समृद्धि में बढ़ोतरी होगी, तथा आप का मन प्रफुल्लित रहेगा। आप किसी शुभ कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। आज मेहनत की अपेक्षा परिणाम कम मिलने पर भी दृढतापूर्वक आगे बढ़ पाएँगे। धन का व्यवस्थित योजना बनाने के लिए आज का दिन सानुकूल है, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

मिथुन राशिफल
आज आपके मन में भांति-भांति के विचारों की तरंगे उठेंगी, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप उन विचारों में खोए रहेंगे। आज बौद्धिक कार्यों में जुड़ना पडेगा, लेकिन वादविवाद में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं। आज आप संवेदनशील रहेंगे। विशेषकर माता एवं स्त्री सम्बंधित विषयों में अधिक भावुक रहेंगे। प्रवास के योग रहने पर भी यथासंभव प्रवास को टालें। स्त्रीयों एवं तरल पदार्थों के मामले में सावधानी बरतें । मानसिक थकान की अनुभूति रहेगी एवं विचारो में असमंजस रहेगा।
कर्क राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि आज आपका दिन शुभ रहेगा। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। मित्र एवं स्वजनों से भेंट होगी। प्रियजनों से सुख एवं आनंदप्राप्ति होगी। पर्यटन के लिए मित्र तथा परिवारजनों के साथ योजना बन सकती है। मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। आज किए गए कार्य में सफलता प्राप्त होने के योग हैं। नोकरी या व्यापर में प्रतिस्पर्धीयों पर विजय प्राप्त कर पाएँगे। आर्थिक लाभ होगा। सामाजिक मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह राशिफल
आज का आपका दिन मध्यम फलदायी कहा जा सकता है, परंतु आर्थिक रूप से लाभदायी रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यय अधिक होगा। दूर सदूर के लोगों से संदेश-व्यवहार से लाभ होगा। आज परिवारवालों का अच्छा सहकार मिलेगा। स्त्री मित्र भी आपके सहायक होंगे। आँख या दांत सम्बंधि पीडा़ में राहत का अनुभव होगा। उत्तम भोजन प्राप्त होने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से किसी का भी मन जीत पाएँगे। कार्यो में सफलता मिलने की संभावना है।
कन्या राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। विचारों की समृद्धि बढेगी। लाभकारी तथा मेलजोल भरे संबंध आप वाणी की सहायता से बना सकेंगे। व्यावसायिक रुप से दिन लाभदायी रहेगा। आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक लाभ ले सकेंगे। सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। आनंददायी प्रवास होगा। उत्तम वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी।

तुला राशिफल
आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए गणेशजी सूचित करते हैं। असंयमित या अविचारी वर्तन आपको परेशानी में डाल सकता है। अतः ऐसे व्यवहार से बचें। दुर्घटना से सावधान रहें। खर्च अधिक रहेगा। व्यावसायिक व्यक्तियों के साथ उग्र विवाद होने की संभावना है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद में ना फँसे, कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानी बरतें। सगे-सम्बंधियों के साथ अनबन के योग हैं। आध्यात्मिकता से सहायता मिल सकती है।
वृश्चिक राशिफल
गणेशजी कहते है कि आपका आज का दिन लाभदायी रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। मित्रों के साथ भेंट हो सकती है तथा प्राकृतिक स्थल पर घूमने की योजना भी बन सकती है। विवाह योग्य युवक-युवतियों को योग्यपात्र मिल सकते हैं। पुत्र तथा पत्नी से लाभ होगा। विशेषकर स्त्री मित्रों से आज लाभ होगा। उपहार मिलने से लाभ होगा। उपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।

धनु राशिफल
आज का आपका दिन शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप में परोपकार की भावना रहने से अन्य लोगों को सहायता करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। व्यापार में भी आपका आयोजन व्यवस्थित होगा। व्यापार के कारण बाहर कहीं प्रवास हो सकता है। ऊपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति की संभावना है।
मकर राशिफल
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। बौद्घिक तथा लेखनकार्य से जुडी़ हुई प्रवृत्ति में आप सक्रिय रहेंगे। साहित्य में नवीन सृजन करने का योजना भी कर सकेंगे। परंतु फिर भी मानसिक उद्वेग से आप परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ थकान या आलस्य का अनुभव हो सकता है। संतानो की पढा़ई-लिखाई तथा स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। व्यावसायिक रुप से नई विचारधारा अपना सकेंगे। व्यर्थ के खर्च से दूर रहिएगा।

कुंभ राशिफल
अनैतिक और निषेधात्मक कार्यों तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहने के लिए गणेशजी कहते हैं। अत्यधिक विचार और क्रोध आपकी मानसिक स्वस्थता में खलल पहुँचाएँगे। स्वास्थ्य खराब होगा। परिवार में खटराग होने की संभावना रहेगी। खर्च की मात्रा बढ़ने से आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। इष्टदेव की आराधना करने से आप राहत महसूस करेंगे।
मीन राशिफल
गणेशजी आज व्यापारियों के लिए खूब उज्जवल भविष्य देखते हैं। व्यवसाय में भागीदारी करने के लिए भी शुभ समय है। साहित्य सृजक, कलाकार और कारीगर अपनी सृजनात्मकता निखार सकेंगे और आदर पाएँगे। पार्टी, पिकनिक के माहौल में मनोरंजन प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्यजीवन का भरपूर आनंद ले सकेंगे। नए वस्त्राभूषण या वाहन की खरीदारी होगी।
(Source :Ganeshaspeaks.com)

Leave a Comment
Share
Published by
ISN-1

Recent Posts

इलेक्ट्रिशियन के बेटे को टीम इंडिया से बुलावा, प्रेरणादायक है इस युवा की कहानी

आईपीएल 2023 में तिलक वर्मा ने 11 मैचों में 343 रन ठोके थे, पिछले सीजन…

10 months ago

SDM ज्योति मौर्या की शादी का कार्ड हुआ वायरल, पिता ने अब तोड़ी चुप्पी

ज्योति मौर्या के पिता पारसनाथ ने कहा कि जिस शादी की बुनियाद ही झूठ पर…

10 months ago

83 के हो गये, कब रिटायर होंगे, शरद पवार को लेकर खुलकर बोले अजित, हमें आशीर्वाद दीजिए

अजित पवार ने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा आप 83 साल…

10 months ago

सावन में धतूरे का ये महाउपाय चमकाएगा किस्मत, भोलेनाथ भर देंगे झोली

धतूरा शिव जी को बेहद प्रिय है, सावन के महीने में भगवान शिव को धतूरा…

10 months ago

वेस्टइंडीज दौरे पर इन खिलाड़ियों के लिये ‘दुश्मन’ साबित होंगे रोहित शर्मा, एक भी मौका लग रहा मुश्किल

भारत तथा वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से डोमनिका में खेला जाएगा,…

10 months ago

3 राशियों पर रहेगी बजरंगबली की कृपा, जानिये 4 जुलाई का राशिफल

मेष- आज दिनभर का समय स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद में बीतेगा ऐसा गणेशजी…

10 months ago