6 अगस्‍त, शनिवार का राशिफल: दो राशियों के लिए बड़ा शुभ हफ्ता, गुड न्‍यूज मिलेगी

आय के नए रास्‍ते खुल रहे हैं, अवसर का लाभ उठाएं ।मित्रों और सगे- सम्बंधियों के आगमन से घर में प्रसन्नता रहेगी। हाथ में लिए हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे।

मेष राशि
आज के दिन का आरंभ बहुत अच्छा होगा। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा बना रहेगा। दोपहर के बाद नए काम करने की सलाह आपको नहीं दी जाती है। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतें। राग-द्वेष से दूर रहें तथा अपने शत्रुओं से संभलकर चलें। स्वास्थ्य भी संभालें। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है। ध्यान और पूजा-पाठ से मन शांत बना रहेगा।
वृषभ राशि
व्यापार में यश और सफलता मिलेगी। साथी कर्मचारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा। विरोधियों को पीछे छोड़ पाएंगे। दोपहर बाद मनोरंजन में आपका ध्यान रहेगा। प्रियपात्र से मुलाकात आपके मन को खुश रखेगी। नए वस्त्र और घर की सुंदरता पर धन का व्यय होगा। मान सम्मान मिलेगा।
मिथुन राशि
आज का दिन मध्यम फलदायी है। नए काम का आरंभ ना करें। बौद्धिक चर्चाओं के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। संतान संबंधी चिंता आपको बनी रहेगी। दोपहर के बाद घर का वातावरण सुख शांतिवाला रहेगा। आज मन से आप खुश रहने वाले हैं। शारीरिक स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। व्यापार में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा। काम में यश प्राप्त होगा।
(Rashifal From: https://www.ganeshaspeaks.com/hindi/)

कर्क राशि
आप की हताशा मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार से आप को चिंतित करेगी। संभवतः यात्रा को आज टाल दें। स्थायी संपत्ति के मामले में आपको बहुत ध्यान रखने की जरूरत है। आज माता के स्वास्थ्य की चिंता आपको रह सकती है। किसी बात का कन्फ्यूजन आपको हो सकता है। दोपहर के बाद शारीरिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। नए काम में सफलता प्राप्त होने की संभावना कम है।
सिंह राशि
आज धार्मिक यात्रा हो सकती है। किसी भी तरह के नए काम की शुरुआत आज कर पाएंगे। विदेश से लाभदायी समाचार मिलने की संभावना है। पूंजी- निवेश करनेवालों के लिए समय अच्छा रहेगा। दोपहर के बाद आप अधिक भावनाशील बनेंगे। मन में हताशा की भावना में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। स्थायी संपत्ति से सम्बंधित काम के लिए आज कोई प्रयास ना करें।
कन्‍या राशि
आज किसी भी तरह के डिसीजन ले पाने की स्थिति में नहीं रहेंगे। आज नए काम का प्रारंभ करना उचित नहीं है। ज्यादातर समय आप मौन ही रहें, अन्यथा किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य मध्यम बना रहेगा। दोपहर के बाद आप की स्थिति में परिवर्तन आएगा। घर के अन्य सदस्यों के साथ बैठकर किसी महत्वपूर्ण विषय के बारे में निर्णय ले सकेंगे। प्रवास या पर्यटन का आयोजन होगा। पूंजी निवेश करना आज आप के हित में रहेगा। भाग्यवृद्धि का दिन है।
(Rashifal From: https://www.ganeshaspeaks.com/hindi/)

तुला राशि
आज दिन की शुरुआत अच्छी होगी। मन को दृढ़ रखकर किसी भी तरह का काम शुरू करेंगे, तो सफल होगा। नए वस्त्र और आभूषण खरीदने में पैसा खर्च होगा। दोपहर के बाद आप मानसिक रूप कमजोर रहेंगे। परिजनों के साथ हुए मतभेद दूर करेँ। शाम के समय कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना ही लेँ। अपने इगो को कंट्रोल में रखकर काम करें।
वृश्चिक राशि
आज आप वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें। बातचीत में किसी के साथ कन्फ्यूजन हो सकता है। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंता से आप परेशान रहेंगे। आनंद-प्रमोद के पीछे विशेष खर्च होने की संभावना है। स्वजनों के साथ विवाद भी हो सकता है।
धनु राशि
आज आप की आय में वृद्धि और लाभ होगा। सामाजिक कामों में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान और आय में वृद्धि होगी। व्यापार से लाभ होने की संभावना है। वाहन संभलकर चलाएं। दोपहर के बाद शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। आय की अपेक्षा अधिक धन खर्च होगा। वाणी पर संयम बरतेें। किसी से तकरार न हो, इसका ध्यान रखें।
मकर राशि
आज का दिन मैरीड कपल के लिए आनंदमयी रहेगा। परिजनों के साथ खुशी का वातावरण बना रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। व्यवसाय में अनुकूल समय है। नौकरी में साथी कर्मचारियों का साथ मिलेगा। दोपहर के बाद मित्रों से भेंट होगी। किसी पर्यटन पर जाने की संभावना बनेगी। आय में वृद्धि का योग है। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा।
(Rashifal From: https://www.ganeshaspeaks.com/hindi/)

कुंभ राशि
आज के दिन बौद्धिक काम, नए सृजन और साहित्यिक गतिविधि में आप उलझे रहेंगे। नए काम की शुरुआत आज कर सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। व्यापार में लाभ का अवसर मिलेगा। थोडा़ संभलकर चलना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दोपहर के बाद पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा। माता से लाभ होगा। उत्तम सुख की प्राप्ति होगी।
मीन राशि
किसी के साथ वाद-विवाद या तकरार न करें। आज गुस्से पर पर संयम रखें। धार्मिक या ज्योतिष संबंधी चीजों में आपकी रुचि बनी रहेगी। गहन चिंतन आप के मन को शांति प्रदान करेगा। दोपहर के बाद समय और अनुकूल रहेगा। लेखन कार्य में आप सक्रिय रह पाएंगे। विदेश में रहने वाले स्नेहीजनों के समाचार मिलने से मन खुश रहेगा। बिजनेस में आज संभलकर काम करें। अधिकारी वर्ग के साथ चर्चा और वाद-विवाद टालें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।
(Rashifal From: https://www.ganeshaspeaks.com/hindi/)

Leave a Comment
Share
Published by
ISN-1

Recent Posts

इलेक्ट्रिशियन के बेटे को टीम इंडिया से बुलावा, प्रेरणादायक है इस युवा की कहानी

आईपीएल 2023 में तिलक वर्मा ने 11 मैचों में 343 रन ठोके थे, पिछले सीजन…

10 months ago

SDM ज्योति मौर्या की शादी का कार्ड हुआ वायरल, पिता ने अब तोड़ी चुप्पी

ज्योति मौर्या के पिता पारसनाथ ने कहा कि जिस शादी की बुनियाद ही झूठ पर…

10 months ago

83 के हो गये, कब रिटायर होंगे, शरद पवार को लेकर खुलकर बोले अजित, हमें आशीर्वाद दीजिए

अजित पवार ने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा आप 83 साल…

10 months ago

सावन में धतूरे का ये महाउपाय चमकाएगा किस्मत, भोलेनाथ भर देंगे झोली

धतूरा शिव जी को बेहद प्रिय है, सावन के महीने में भगवान शिव को धतूरा…

10 months ago

वेस्टइंडीज दौरे पर इन खिलाड़ियों के लिये ‘दुश्मन’ साबित होंगे रोहित शर्मा, एक भी मौका लग रहा मुश्किल

भारत तथा वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से डोमनिका में खेला जाएगा,…

10 months ago

3 राशियों पर रहेगी बजरंगबली की कृपा, जानिये 4 जुलाई का राशिफल

मेष- आज दिनभर का समय स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद में बीतेगा ऐसा गणेशजी…

10 months ago