कर्क राशि वाले आलस और भय में रहेंगे, जानिये 23 नवंबर का राशिफल

मेष- आज आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में लोगों की प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। धन की बेहतर अावक होगी। पारिवारिक और दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। वाहन सुख मिलेगा। विचारों में उग्रता की भावना बढ़ सकती है। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर आएगा। समाधानकारी व्यवहार अपनाने की आवश्यकता है। व्यापारियों के लिए समय लाभदायक है।
वृषभ – शारीरिक मानसिक स्वस्थता के साथ आप अपने काम निर्धारित रूप से पूरे कर सकेंगे। बीमार व्यक्ति आज स्वास्थ्य में सुधार का अनुभव करेंगे। ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। कार्य स्थान पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए काम आज पूरे होंगे।
मिथुन – नए काम शुरू करने के लिए समय अच्छा नहीं है। आपको जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। किसी के साथ चर्चा में स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है, सावधान रहना जरूरी है। मित्रों के पीछे खर्च होने की संभावना है। शरीर और मन से अस्वस्थता महसूस होने के कारण उत्साह में कमी आएगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

कर्क- आपको आज आलस और भय का अनुभव होगा। मन में हताशा छा जाएगी। छाती में कोई पीड़ा या तकलीफ हो सकती है। परिजनों और सगे संबंधियों के साथ चर्चा और विवाद हो सकता है। नींद नहीं आएगी। सार्वजनिक रूप में स्वाभिमान को ठेस न पहुंचे, इसका ध्यान रखें। अधिक खर्च हो सकता है। पानी वाली जगहों के अधिक नजदीक न जाएं।
सिंह – आज आपका शरीर और मन प्रसन्न रहेगा। भाई-बंधुओं के साथ का समय अधिक आत्मीयतापूर्ण रहेगा। मित्रों और संबंधियों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। प्रिय व्यक्ति के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत कर सकेंगे। भाग्य अधिक साथ देगा। नए काम शुरू करने के लिए उचित दिन है। संगीत और कला में आपकी रुचि बढ़ेगी।
कन्या – आज घर में शांति रहेगी। मधुर वाणी और लोकप्रिय व्यवहार के कारण आप सभी के प्रियपात्र होगें। आर्थिक लाभ हो सकता है। मिठाई और स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। मौज-शौक में खर्च होने की संभावना है। आज आप किसी भी तरह के नियम विरुद्ध काम ना करें।

तुला – यह समय आर्थिक योजनाएं बनाने के लिए बहुत अच्छा है। आपकी कलात्मकता और सृजनात्मकता बहुत अच्छी रहेगी। शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे। सभी कार्य आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आगे बढ़ेंगे। पार्टनर के साथ संवाद बना रहेगा। मनोरंजन और मौजमस्ती के पीछे खर्च हो सकता है। कुंटुंब में परिजनों से अच्छे संबंध बनेंगे।
वृश्चिक- आज आप मौज-मस्ती और मनोरंजन के पीछे धन खर्च करेंगे। शारीरिक और मानसिक समस्याएं दूर हो सकेंगी। व्यावहारिक उग्रता के कारण बड़ा विवाद हो सकता है। परिजनों के साथ मतभेद होने की आशंका भी है।
धनु- आज का दिन आपके लिए लाभदायक हो सकेगा। पारिवारिक जीवन में सुख- शांति बनी रहेगी। प्रिय व्यक्ति की मुलाकात बहुत यादगार साबित होगी। मित्रों के साथ घूमने जा सकेंगे। स्वादिष्ट भोजन मिलने से मन खुश रहेगा। धन लाभ हो सकता है। बिजनेस में फायदे के योग बन रहे हैं।

मकर- व्यवसाय में आपकी आय तथा मान- सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार के लिए होने वाला प्रवास लाभदायक साबित होगा। आपके उच्च अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। पदोन्नति होने की संभावना है। सरकार तथा मित्रों और स्वजनों से लाभ हो सकेगा। पारिवारिक जीवन में उत्साह का वातावरण रहेगा। संतान की प्रगति से आपको संतोष का अनुभव होगा।
कुंभ- आज आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा न होने पर भी आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आज काम करने का आपका मन नहीं होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों से सावधान रहना आवश्यक है। मौज-शौक और घूमने फिरने में पैसे अधिक खर्च होंगे। संतान की चिंता रहा करेगी। अपने विरोधियों के साथ दलील में न उतरें। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा।
मीन- आपको अचानक आर्थिक लाभ होने की संभावना है। शरीर और मन में थकान और अस्वस्थता का अनुभव होगा। पेट की तकलीफ तथा सर्दी, दमा और खांसी की संभावना है। ईश्वर भक्ति और अच्छे विचारों से आप मानसिक राहत अनुभव करेंगे।

(Source- Ganesha Speaks)

Leave a Comment
Share
Published by
ISN-2

Recent Posts

इलेक्ट्रिशियन के बेटे को टीम इंडिया से बुलावा, प्रेरणादायक है इस युवा की कहानी

आईपीएल 2023 में तिलक वर्मा ने 11 मैचों में 343 रन ठोके थे, पिछले सीजन…

10 months ago

SDM ज्योति मौर्या की शादी का कार्ड हुआ वायरल, पिता ने अब तोड़ी चुप्पी

ज्योति मौर्या के पिता पारसनाथ ने कहा कि जिस शादी की बुनियाद ही झूठ पर…

10 months ago

83 के हो गये, कब रिटायर होंगे, शरद पवार को लेकर खुलकर बोले अजित, हमें आशीर्वाद दीजिए

अजित पवार ने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा आप 83 साल…

10 months ago

सावन में धतूरे का ये महाउपाय चमकाएगा किस्मत, भोलेनाथ भर देंगे झोली

धतूरा शिव जी को बेहद प्रिय है, सावन के महीने में भगवान शिव को धतूरा…

10 months ago

वेस्टइंडीज दौरे पर इन खिलाड़ियों के लिये ‘दुश्मन’ साबित होंगे रोहित शर्मा, एक भी मौका लग रहा मुश्किल

भारत तथा वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से डोमनिका में खेला जाएगा,…

10 months ago

3 राशियों पर रहेगी बजरंगबली की कृपा, जानिये 4 जुलाई का राशिफल

मेष- आज दिनभर का समय स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद में बीतेगा ऐसा गणेशजी…

10 months ago