सिंह राशि वाले आज हर मामले में सावधानी बरतें, जानिये 25 नवंबर का राशिफल

मेष- आज सांसारिक विषयों से दूर रहकर आध्यात्मिक विषयों में व्यस्त रहेंगे। गहन चिंतनशक्ति हर परेशानी में आपकी सहायता करेगी। रहस्यमयी विद्या के प्रति आज आपको अधिक आकर्षण रहेगा। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त होने का भी योग है। वाणी पर संयम बरतने से परेशानियों से बच सकेंगे। गुप्त शत्रुओं से संभलकर चलें। अाज नए काम का प्रारंभ न करें। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।
वृषभ- परिजनों के साथ सामाजिक कामों में या किसी पर्यटन-स्थल पर घूमने का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। व्यापारियों की आय में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार बढ़ाने को लेकर भी आज बातचीत हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आकस्मिक धन लाभ की भी संभावना अधिक है।
मिथुन – कार्य सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज खर्च होगा परंतु वे आपको अनावश्यक नहीं लगेंगे। रूके हुए कामों की पूर्णता के लिए मार्ग सरल बनेंगे। विरोधियों के समक्ष सफलता प्राप्त करेंगे। स्वभाव में क्रोध पर लगाम लगाने की आवश्यकता है।

कर्क – अाज का दिन शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता में गुजरेगा। मित्रों और संतान के विषय में चिंता बनी रहेगी। आकस्मिक धन खर्च के योग हैं। विवादजनक प्रसंगों को आज टाल दें। संभव हो तो कहीं बाहर न जाएं। अजीर्ण, अरुचि जैसे रोग कष्ट देंगे। आज बौद्धिक चर्चा से दूर रहें।
सिंह- आज हर मामले में सावधानी बरतें। वाणी और व्यवहार में संयम बरतें। माता के साथ विवाद होने की संभावना है। अापके मन पर वैचारिक रुप से नकारात्मकता छा सकती है। स्थायी संपत्ति के दस्तावेजों पर सावधानीपूर्वक हस्ताक्षर करें। पानी वाली जगहों से दूर रहें। स्वास्थ्य के प्रति आज विशेष ध्यान रखें।
कन्या – आज शारीरिक ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होने से मन शांत रहेगा। काम में भी सफलता प्राप्त होगी। परिजनों और स्नेहीजनों के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। उनका सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। आध्यात्मिक विषय की बातों में सिद्धि प्राप्त होगी।

तुला- मानसिक दुविधा के कारण किसी निर्णय पर आना संभव नहीं हो पाएगा। आज आवश्यक काम की शुरूअात के लिए भी दिन उचित नहीं है। अपने व्यवहार में जड़ता के कारण आपको ही दुःख होने की संभावना अधिक है। व्यवहार में हठीलेपन को छोड़ने से परिणाम सकारात्मक आएगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद टालें। स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। आर्थिक रूप से लाभ होगा।
वृश्चिक- आज अापको शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात से आनंद होगा। किसी रमणीय स्थल पर प्रवास या पर्यटन की संभावना अधिक है।
धनु- आज अपनी बोली पर संयम रखें। आपको किसी बात पर गुस्सा भी आ सकता है। इससे किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। मानसिक रूप से चिंता सताएगी। दुर्घटना से सावधान रहें। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। परिजनों के साथ मनमुटाव रहेगा। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। शांति के लिए ईश्वर की आराधना और आध्यात्मिकता से सहायता मिलेगी।

मकर- आपके घर में किसी शुभ प्रसंग की संभावना है। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज शेयर- सट्टे में भी लाभ होने की संभावना है। आप मित्रों और स्नेहीजनों से मिलकर आनंद, अनुभव करेंगे। समाज, नौकरी, व्यवसाय में लाभ होगा। मान-सम्मान मिलेगा, पत्नी और संतान से भी आपको सहयोग मिलेगा। विवाहत्सुक लोगों को मनपसंद जीवन साथी मिलेगा।
कुंभ- आज आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी, जो कि आपके लिए आनंददायी रहेगी। कार्यालय में सहकर्मियों का भी सहयोग मिलेगा। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। मित्रों और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक प्रवास कर सकेंगे। आज दिनभर के काम सरलता से पूरे होंगे।
मीन- आज अधिकारियों के साथ संबंधों में दरार न पडे़, इसका ध्यान रखें। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। विरोधियों के साथ वाद-विवाद को टालें। वैचारिक स्तर पर नकारात्मकता को दूर कर मानसिक रूप से स्वस्थ होने का प्रयास करें। कहीं घूमने की योजना सफल होगी। व्यापारीवर्ग को व्यापार में अवरोध आने की आशंका बनी रहेगी।

(Source- Ganesha Speaks)
Leave a Comment
Share
Published by
ISN-2

Recent Posts

इलेक्ट्रिशियन के बेटे को टीम इंडिया से बुलावा, प्रेरणादायक है इस युवा की कहानी

आईपीएल 2023 में तिलक वर्मा ने 11 मैचों में 343 रन ठोके थे, पिछले सीजन…

10 months ago

SDM ज्योति मौर्या की शादी का कार्ड हुआ वायरल, पिता ने अब तोड़ी चुप्पी

ज्योति मौर्या के पिता पारसनाथ ने कहा कि जिस शादी की बुनियाद ही झूठ पर…

10 months ago

83 के हो गये, कब रिटायर होंगे, शरद पवार को लेकर खुलकर बोले अजित, हमें आशीर्वाद दीजिए

अजित पवार ने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा आप 83 साल…

10 months ago

सावन में धतूरे का ये महाउपाय चमकाएगा किस्मत, भोलेनाथ भर देंगे झोली

धतूरा शिव जी को बेहद प्रिय है, सावन के महीने में भगवान शिव को धतूरा…

10 months ago

वेस्टइंडीज दौरे पर इन खिलाड़ियों के लिये ‘दुश्मन’ साबित होंगे रोहित शर्मा, एक भी मौका लग रहा मुश्किल

भारत तथा वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से डोमनिका में खेला जाएगा,…

10 months ago

3 राशियों पर रहेगी बजरंगबली की कृपा, जानिये 4 जुलाई का राशिफल

मेष- आज दिनभर का समय स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद में बीतेगा ऐसा गणेशजी…

10 months ago