कुंभ राशि वालों के लिये लाभकारी दिन, जानिये 22 जनवरी का राशिफल

मेष- गणेशजी आज आपको अपने गुस्से काबू में रखने के लिए कहते हैं। कोई भी कार्य या संबंध बिगाड़ने के पीछे ये गुस्से निमित्त बन सकते हैं। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक अस्वस्थता की स्थिति में मन कोई कार्य करने के लिए प्रेरित नहीं होगा। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में आपकी उपस्थिति रहेगी। तीर्थ यात्रा पर जाना हो सकता है। नौकरी व्यवसाय के स्थान पर तथा परिवार में मनमुटाव होगा।
वृषभ -दिन का प्रारंभ आज आनंदप्रमोद और मित्रों की भेंट से होगा। अन्य व्यक्ति भी आज आपके जीवन में आ सकते हैं। पर्यटन या प्रवास का आयोजन हो सकता है। परंतु मध्याहन के बाद सावधानी बरतने की गणेशजी सलाह देते हैं। आज अपनी भाषा का दुरुपयोग न हो जाए इस बातका ध्यान रखिएगा, नहीं तो विवाद होगा। हितशत्रुओं से सावधान रहिएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। आध्यात्मिक विषयों में गहन रस पडेगा।
मिथुन -आज का आप का दिन बौद्धिक कार्य और चर्चा में बीतेगा। आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को कार्य में जोड़ देंगे। शारीरिक और मानसिकरुप से सावघान रहेंगे। मध्याहन के बाद व्यावसायिक वर्ग को व्यवसाय में लाभ की संभावनाएँ खडी़ होंगी। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। विरोधियों और प्रतिस्पर्धीयों के समक्ष आप विजयी होंगे। सहकर्मचारीयों का सहकार मिलेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं।

कर्क -हताशा मानसिकरुप से अस्वस्थ बनाएगी। जिस के कारण शारीरिक रूप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। प्रवास के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। जमीन और वाहनों से जुडी समस्याएँ सताएँगी। मध्याहन के बाद आप सुख-शांति का अनुभव करेंगे। मित्रों से सहकार मिलेगा, शारीरिक स्फूर्ति का अनुभव होगा। अधिक विचार आप के मन को विचलित कर देंगे।
सिंह -आजका दिन ध्यान से चलने का दिन है ऐसा गणेशजी कहते हैं। मानसिकरुप से तनाव रहेगा। शारीरिकरुप से कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। साथ-साथ परिवारजनों के साथ किसी बात पर खटराग हो सकता है। ऐसे समय में संयम बरतने की गणेशजी सलाह देते हैं। धन-कीर्ति की हानि होगी। संतानों के विषय में चिंता रहेगी। बौद्धिक चर्चा से दूर रहिएगा ऐसी सलाह गणेशजी देते हैं। धन सम्बंधित आयोजन के लिए समय अनुकूल है।
कन्या -गणेशजी बताते हैं कि आज के दिन हरेक कार्य में प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य खराब होगा। मन चिंताग्रस्त रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से कुटुंब में अशांति रहेगी। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने की संभावना रहेगी। पानी से भय रहेगा। इसलिए जलाशय के पास दुःसाहस न करें। स्थायी संपत्ति, वाहन आदि के कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले विचार करने की आवश्यकता है।

तुला -गणेशजी कहते हैं कि आज की कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति में बहुत निर्धारपूर्वक निखार आएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से संपूर्ण स्वस्थ रहेंगे। वैचारिक दृढ़ता और समतोल विचारधारा से कार्य को संपन्न करना सरल हो जाएगा। वस्ताभूषण और मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा। मध्याहन के बाद आप का मन द्विधायुक्त स्थिति में रहेगा, जिससे आप को निर्णय लेने में कठिनता का अनुभव होगा। परिवारजनों के साथ संभव हो तो वाद-विवाद टालिऐगा। अपने अहम् को आज के दिन अलग सरकाकर व्यवहारिक निर्णय लेने से वातावरण मेलजोल भरा रहेगा।
वृश्चिक -आजका आपका दिन मध्यम फलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। सुख और संतोष का अनुभव होगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्ण दिन संपन्न होगा। आज शुभ समाचार मिलेंगे। मध्याहन के बाद परिवार में झगडे का वातावरण रहेगा, इसलिए भ्रांति दूर कीजिएगा। अनावश्यक खर्च पर संयम बरतिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगडेगा। विद्यार्थियों को अभ्यास में अड़चने आएँगी।
धनु- व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपके लिए लाभकारी दिन है ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार-जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। कार्य में पदोन्नति होगी। मित्रों के साथ बाहर जाना होगा। व्यापारीवर्ग को भी लाभ होगा। परंतु मध्याहन के बाद गणेशजी स्वास्थ्य संभालकर चलने की सलाह देते हैं। अविचारी कार्य अथवा व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में ऊंचे स्वर में बोलने से पहले अपनी गरिमा पर ध्यान दीजिएगा। अपनी वाणी पर संयम रखिएगा।

मकर – आजका दिन गृहस्थजीवन की दृष्टि से आनंदमय रहेगा। परिवारजनों के साथ आनंद का वातावरण बना रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में भी अनुकूल वातावरण रहेगा। सहकर्मचारीयों का सहकार मिलेगा। मध्याहन के बाद मित्रों के साथ भेंट होगी और किसी मनोहर स्थल पर पर्यटन जाने की संभावना भी है। आय में वृद्धि होने का योग है। व्यापारी वर्ग को व्यापार से लाभ होगा।
कुंभ- आजका दिन लाभकारी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को लाभ की प्राप्ति होगी। सन्मानित होंगे। व्यवसाय या व्यापार में पदोन्नति होगी। उच्च अधिकारी तथा उपरी आप पर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। उगाही से आय बढेगी। मित्रों से भेंट होगी। किसी मनोहर व पर्यटन स्थल पर प्रवास होगा। संतानों की संतोषजनक प्रगति से आपका भी हृदय-मन प्रसन्न रहेगा। सांसारीक जीवन में आनंद रहेगा।
मीन- बौद्धिक तथा उससे सम्बंधित लेखन कार्य में आज आप सक्रिय रहेंगे। नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। लंबे प्रवास तथा धार्मिक यात्रा के योग हैं, जिसमें किसी बडे़ प्रतिष्ठान की भेंट आप लेंगे। विदेश में स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों से मेल-जोल रहेगा। शरीर में उल्लास और थकान दोनों का अनुभव होगा। बिना किसी विघ्न के आपके कार्य संपन्न होंगे। धनलाभ का योग है। मित्रो से लाभ होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं।

(Source- Ganesha Speaks)
Leave a Comment
Share
Published by
ISN-2

Recent Posts

इलेक्ट्रिशियन के बेटे को टीम इंडिया से बुलावा, प्रेरणादायक है इस युवा की कहानी

आईपीएल 2023 में तिलक वर्मा ने 11 मैचों में 343 रन ठोके थे, पिछले सीजन…

10 months ago

SDM ज्योति मौर्या की शादी का कार्ड हुआ वायरल, पिता ने अब तोड़ी चुप्पी

ज्योति मौर्या के पिता पारसनाथ ने कहा कि जिस शादी की बुनियाद ही झूठ पर…

10 months ago

83 के हो गये, कब रिटायर होंगे, शरद पवार को लेकर खुलकर बोले अजित, हमें आशीर्वाद दीजिए

अजित पवार ने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा आप 83 साल…

11 months ago

सावन में धतूरे का ये महाउपाय चमकाएगा किस्मत, भोलेनाथ भर देंगे झोली

धतूरा शिव जी को बेहद प्रिय है, सावन के महीने में भगवान शिव को धतूरा…

11 months ago

वेस्टइंडीज दौरे पर इन खिलाड़ियों के लिये ‘दुश्मन’ साबित होंगे रोहित शर्मा, एक भी मौका लग रहा मुश्किल

भारत तथा वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से डोमनिका में खेला जाएगा,…

11 months ago

3 राशियों पर रहेगी बजरंगबली की कृपा, जानिये 4 जुलाई का राशिफल

मेष- आज दिनभर का समय स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद में बीतेगा ऐसा गणेशजी…

11 months ago