मिथुन राशि वाले प्रतिस्पर्धी को करेंगे पराजित, जानिये 9 मार्च का राशिफल

मेष – साहित्य का सर्जन करने और कलात्मक अभिगम में वृद्धि करने के लिए आज का दिन शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। स्नेहीजन के साथ हुई भेंट से आप का मन प्रसन्न होगा। मध्याहन के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। शत्रु और प्रतिस्पर्धीयों की भावनाओं के साथ आप की भावनाओं का संघर्ष होगा। कार्यालय में तथा ऊपरी अधिकारियों के समक्ष सावधानी बरतने की सलाह गणेशजी देते हैं।
वृषभ – आप हरेक कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और अटल मनोबल के साथ करके उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। पिता या पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। सरकार से अथवा उनके साथ के आर्थिक व्यवहार से लाभ होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। खेलकूद और कला के क्षेत्र कलाकारों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलेगा। संतानों के काम के पीछे खर्छ होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं।
मिथुन – कार्यसफलता मिलने से आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। प्रतिस्पर्धी भी आपसे पराजित होंगे। परंतु मध्याहन के बाद घर में विसंवादिता का वातावरण बना रहेगा। परिवारजनों के साथ तूतू-मैंमैं हो सकती है और इससे मन में ग्लानि बढेगी। माता का स्वास्थ्य बिगडे़गा। नकारात्मक विचार आपको हताशा की गर्ता में न धकेल दे इसका ध्यान रखिएगा। मध्याहन से पूर्व भाग्यवृद्धि के संकेत है।

कर्क – लंबे समय की योजनाओं के आयोजन के विषय में सोचते-सोचते आप द्विधापूर्ण मनःस्थिति में फँस जाएँगे। परिवारजनों के साथ वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। निर्धारित कार्यों में विचारों की अपेक्षा कम सफलता मिलेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। मध्याहन के बाद आपका समय अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बहेनों से आपको लाभ मिलेगा। किसी के साथ भावनाभरे सम्बंधों में बंधोगे और उससे मन की चिंता दूर होगी।
सिंह – आज किसी भी काम के सम्बंध में आत्मविश्वास के साथ त्वरित निर्णय ले सकेंगे। पिता तथा बुजुर्गों के साथ सहयोग प्राप्त करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके स्वभाव में क्रोध और व्यवहार में उग्रता रहेगी, जिसपर अंकुश रखने की गणेशजी की सलाह है। शिरदर्द तथा पेट सम्बंधी शिकायतें रहेंगी। दांपत्यजीवन में मेल-जोल रहेगा।
कन्या – आज आपके अहं के कारण तकरार होने की संभावना है। शारीरिक और मानसिक चिंता के साथ आज का दिन व्यतीत होगा। स्वभाव में उत्तेजना से काम बिगड़ने की संभावना रहेगी। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ अनबन होगा। आकस्मिक धन खर्च होगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर आएगा। कोर्ट- कचहरी और नौकरीपेशा वालों से बचें ऐसा गणेशजी कहते हैं।

तुला – गणेशजी के आशीर्वाद से आपका आज का दिन शुभफलदायक और लाभप्रद है। मित्रों के साथ मिलना- जुलना या पर्यटन होगा। कुटुंब में आनंद का वातावरण रहेगा। पुत्र और पत्नी से सुख संतोष अनुभव करेंगे। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आयवृद्धि होगी। व्यापार में विकास के अवसर मिलेंगे। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग और दांपत्यजीवन में उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त कर सकेंगे।
वृश्चिक – गणेशजी कहते हैं कि आज गृहस्थजीवन की सार्थकता आपको समझ में आएगी। घर में आनंद उल्लास का वातावरण रहेगा। आपका हरेक कार्य सरलता से पूरा होगा। व्यापारियों को व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे। और आयवृद्धि होगी। नौकरी पेशावालों के लिए प्रगति का मार्ग खुलेगा। उच्च पदाधिकारियों तथा बुजुर्गवर्ग का सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतानों की तरफ से संतोष मिलेगा। मानप्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
धनु- गणेशजी आज आपको तबीयत का ध्यान रखने के लिए कहते हैं। काम करने में उत्साह उमंग का अभाव रहेगा। मन चिंता से व्यग्र रहेगा। संतानों की समस्या इसका कारण हो सकती है। व्यवसाय और नौकरी में तकलीफ खड़ी होगी। जोखिमी विचार, व्यवहार या आयोजन करने से पहले विचार करने की आवश्यकता है। कार्य में कम सफलता मिलेगी। विरोधी या उच्च अधिकारियों के साथ विवाद में न पड़ने के लिए गणेशजी बताते हैं।

मकर – नकारात्मक विचार हावी न होने देने की गणेशजी सलाह देते हैं। क्रोध को काबू में रखने से बहुत सी आफतों से बच जाएँगे। भागीदारों के साथ सम्बंध खराब होगा। अचानक प्रवास करने के संयोग खड़े होंगे। उनके पीछे खर्च करने पड़ेंगे। नए सम्बंध स्थापित करना हितकर नहीं है। खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। अन्यथा स्वास्थ्य खराब होगा। प्रशासनिक कार्य में आपकी निपुणता दिखाई देगी। आकस्मिक धन लाभ भी होगा।
कुंभ – नकारात्मक विचारों से मन में हताशा पैदा होगी। इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध की भावना का अनुभव करेंगे। खर्च बढ़ेगा। वाणी पर संयम न रहने के कारण परिवार में मनमुटाव और झगड़े होने की संभावना है। स्वास्थ्य खराब होगा। दुर्घटना से बचें ईश्वर का नाम स्मरण और आध्यात्मिक पठन आपको मानसिक शांति देंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं।
मीन – आपका मन आज चिंतामुक्त रहेगा। शंका-कुशंकाओं की छाया के कारण प्रफुल्लितता का अनुभव नहीं होगा। आपके कार्यो में विध्न उपस्थित होने से कार्यपूर्ति में विलंब होगा। सहकार्यकरों का सहकार नहीं मिलेगा। दांपत्यजीवन में तकरार का वातावरण लंबे समय तक न रहे इसकी सावधानी रखिएगा। व्यापार में भागीदारों से संभलकर रहिएगा। सांसारिक विषयों से मन अलिप्त रहेगा। अदालती विषयों से दूर रहने के लिए गणेशजी सूचन करते हैं।

(Source- Ganesha Speaks)
Leave a Comment
Share
Published by
ISN-1

Recent Posts

इलेक्ट्रिशियन के बेटे को टीम इंडिया से बुलावा, प्रेरणादायक है इस युवा की कहानी

आईपीएल 2023 में तिलक वर्मा ने 11 मैचों में 343 रन ठोके थे, पिछले सीजन…

10 months ago

SDM ज्योति मौर्या की शादी का कार्ड हुआ वायरल, पिता ने अब तोड़ी चुप्पी

ज्योति मौर्या के पिता पारसनाथ ने कहा कि जिस शादी की बुनियाद ही झूठ पर…

10 months ago

83 के हो गये, कब रिटायर होंगे, शरद पवार को लेकर खुलकर बोले अजित, हमें आशीर्वाद दीजिए

अजित पवार ने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा आप 83 साल…

10 months ago

सावन में धतूरे का ये महाउपाय चमकाएगा किस्मत, भोलेनाथ भर देंगे झोली

धतूरा शिव जी को बेहद प्रिय है, सावन के महीने में भगवान शिव को धतूरा…

10 months ago

वेस्टइंडीज दौरे पर इन खिलाड़ियों के लिये ‘दुश्मन’ साबित होंगे रोहित शर्मा, एक भी मौका लग रहा मुश्किल

भारत तथा वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से डोमनिका में खेला जाएगा,…

11 months ago

3 राशियों पर रहेगी बजरंगबली की कृपा, जानिये 4 जुलाई का राशिफल

मेष- आज दिनभर का समय स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद में बीतेगा ऐसा गणेशजी…

11 months ago