9 जून, रविवार का राशिफल : कुंभ राशि आज आराम ना करें, बड़ा मौका हाथ लगने वाला है

मध्याहन के बाद आपके मन में हताशा की भावना आ जाने से मन अस्वस्थ रहेगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से मन भ्रष्ट न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। धन का खर्च अधिक होगा।

New Delhi, Jun 08 : मेष राशिफल – आज गणेशजी आपको उग्र स्वभाव पर संयम रखने का सलाह देते हैं। आज आप मानसिकरूप से थकान का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम की तुलना में फल की प्राप्ति कम होगी। संतानों के विषय में आपको चिंता रहेगी। कार्य की अधिक व्यस्तता के कारण परिवार के लिए कम घ्यान दे पाएँगे। फिर भी सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। पेट के दर्द से परेशानी हो सकती है।
वृषभ राशिफल
गणेशजी के आशीर्वाद से आज आप किसी भी कार्य को दृढ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ करेंगे तथा उसमें सफलता भी प्राप्त करेंगे। पितृपक्ष की ओर से आपको लाभ हो सकता है। विद्याभ्यास में विद्यार्थियों को रुचि रहेगी। सरकारी कार्यो में आर्थिक रुप से सफलता मिल सकती है। संतानो के लिए पूँजी-निवेश करेंगे।

मिथुन राशिफल
नई योजना का प्रारंभ करने के लिए आज अनुकूल दिन है ऐसा गणेशजी कहते हैं। सरकारी लाभ तथा उच्चाधिकारियों से कार्य का उचित फल भी मिल सकता है। भाई-बंधु तथा अडो़स-पडो़स के लोगों से हुआ मनमुटाव दूर हो सकता है। वैचारिक रुप से परिवर्तन की संभावनाएँ अधिक हैं। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतनी आवश्यक है ऐसा गणेशजी सूचन करते हैं।
कर्क राशिफल
नकारात्मक अभिगम से व्यवहार न करने का सूचना गणेशजी आज करते हैं। शारीरिक और मानसिकरुप से स्वस्थता का अनुभव नहीं कर पाएँगे। निराशा और असंतोष की भावना मन में आज बनी रहेगी। कौटुंबिकजनों के साथ भ्रांति न हो इसका विशेष घ्यान रखिएगा। विद्यार्थियों को अभ्यास का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा।

सिंह राशिफल
आप में आज आत्मविश्वास कूटकूटकर भरा रहेगा। किसी भी कार्य को करने के लिए आप त्वरित निर्णय भी ले सकते हैं। पिता तथा बडों की ओर से लाभ होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। वाणी और वर्तन में उग्रता दूर करने की सलाह गणेशजी देते हैं। क्रोध की मात्रा अधिक रह सकती है। आरोग्य बिगड़ सकता है।
कन्या राशिफल
आज आपके अहम् का किसी दूसरे व्यक्ति के अहम् के साथ टकराव न हो इसका ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव अधिक रहेंगा। मित्रों के साथ किसी बात पर आपका मनमुटाव होगा। स्वभाव में आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। आकस्मिक धन का खर्च हो सकता है। झगडे-टंटे से दूर रहिएगा।

तुला राशिफल
आज का दिन शुभफलदायी है, ऐसा गणेशजी कहते है। आज आपको भिन्न-भिन्न लाभ होने के योग हैं। मित्रो के साथ मिलना-जुलना और कुछ मनोहर स्थलों पर घुमने जाने की संभावना है। गृहस्थ जीवन में पुत्र एवं पत्नी से सुख की प्राप्ति होगी। धनप्राप्ति के योग हैं। आय में वृद्घि हो सकती है। व्यापारी वर्ग को अच्छा लाभ मिल सकता है। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशिफल
आज का दिन शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते है। आपके गृहस्थजीवन में आनंद और उल्लास बना रहेगा। आपके सभी कार्य बिना अवरोध के संपन्न होंगे। मान-सन्मान मिल सकता है। नौकरी, व्यवसाय में पदोन्नति होगी। उच्च पदाधिकारियों एवं बड़े-बुजुर्गों की कृपा दृष्टि रहेगी। आरोग्य अच्छा रहेगा। धनलाभ का योग है। व्यापारियों को व्यापार के हेतु बाहर जाने के योग है। मित्रों और सम्बंधियों से लाभ होगा। संतानो की संतोषकारक प्रगति होगी।

धनु राशिफल
आज कोई भी खतरनाक कदम आपको कठिनाई में डाल सकता है। कोई भी कार्य करने में उमंग- उत्साह का अभाव रहेगा। शारीरिक तथा मानसिक रूप से व्यग्रता और चिंताजनक समय व्यतीत होगा। नौकरी- धंधे में तकलीफ और अवरकोध निर्मित होंगे। आफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में पड़ने से हानि होने की संभावना है। प्रतिस्पर्धियों के साथ सावधान होकर चलने की गणेशजी की सलाह है।
मकर राशिफल
आपकी ऑफिस एवं व्यवसाय क्षेत्र में आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी, ऐसा गणेशजी कहते हैं। ऑफिस के कार्य आप निपुणता से कर पाएंगे। व्यावहारिक तथा सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने के अवसर मिल सकते हैं। खान-पान एवं घूमने-फिरने में ध्यान रखिएगा। आकस्मिक खर्च के योग हैं। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढेगा। घुटनो में दर्द हो सकता है। क्रोध और निषेधात्मक विचार से अपने आपको दूर रखें। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें, ऐसा गणेशजी सूचित करते हैं।

कुंभ राशिफल
आज आपमें दृढ मनोबल और आत्मविश्वास छलकता हुआ नजर आएगा। प्रणयप्रसंग आपके दिन को आनंदित बनाएँगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ पहचान होगी और मित्रता बढेगी। छोटे प्रवास या आनंददायी पर्यटन होंगे। रुचिकर भोजन और नए वस्त्रों से मन अति प्रसन्न होगा। विवाहित दंपतियों को उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। समाज में आपके मान-सन्मान में वृद्धि होगी। वाहनसुख प्राप्त होगा। भागीदारी से लाभ होगा एवं गणेशजी के आशीर्वाद आपके साथ है।
मीन राशिफल
आज आप का दिन शुभफलदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आपमें दृढ मनोबल एवं आत्मविश्वास का संचार होगा। आरोग्य खूब अच्छा रहेगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। दैनिक कार्य अच्छी तरह से कर पाएँगे। प्रतिस्पर्धियों के सामने विजय प्राप्त होगी। स्वभाव में उत्तेजना रहेगी, जिससे मर्यादापूर्वक बोलें और विनम्रतापूर्वक बर्तन करें। मायके से समाचार आ सकते हैं। सहकर्मियों एवं नौकरों का सहयोग मिलेगा।
(Source :Ganeshaspeaks.com)

Leave a Comment
Share
Published by
ISN-1

Recent Posts

इलेक्ट्रिशियन के बेटे को टीम इंडिया से बुलावा, प्रेरणादायक है इस युवा की कहानी

आईपीएल 2023 में तिलक वर्मा ने 11 मैचों में 343 रन ठोके थे, पिछले सीजन…

10 months ago

SDM ज्योति मौर्या की शादी का कार्ड हुआ वायरल, पिता ने अब तोड़ी चुप्पी

ज्योति मौर्या के पिता पारसनाथ ने कहा कि जिस शादी की बुनियाद ही झूठ पर…

10 months ago

83 के हो गये, कब रिटायर होंगे, शरद पवार को लेकर खुलकर बोले अजित, हमें आशीर्वाद दीजिए

अजित पवार ने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा आप 83 साल…

10 months ago

सावन में धतूरे का ये महाउपाय चमकाएगा किस्मत, भोलेनाथ भर देंगे झोली

धतूरा शिव जी को बेहद प्रिय है, सावन के महीने में भगवान शिव को धतूरा…

10 months ago

वेस्टइंडीज दौरे पर इन खिलाड़ियों के लिये ‘दुश्मन’ साबित होंगे रोहित शर्मा, एक भी मौका लग रहा मुश्किल

भारत तथा वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से डोमनिका में खेला जाएगा,…

10 months ago

3 राशियों पर रहेगी बजरंगबली की कृपा, जानिये 4 जुलाई का राशिफल

मेष- आज दिनभर का समय स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद में बीतेगा ऐसा गणेशजी…

10 months ago