समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता को मिली दुष्कर्म की धमकी, एक ट्वीट से मचा बवाल !

समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक अपने एक ट्वीट की वजह से चर्चाओं में हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें रेप की धमकी मिली है। पढ़िए ये खबर

New Delhi, Sep 30 :समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक के बारे में आप जानते ही होंगे। कई न्यूज चैनलों में पंखुड़ी डिबेट में भी हिस्सा ले चुकी हैं। बताया जा रहा है कि पंखुड़ी को रेप की धमकी मिल रही है। ये आरोप खुद पंखुड़ी ने ही लगाया है। जी हां सपा की इस प्रवक्त ने आरोप लगाया है कि उसे रेप की धमकी मिल रही हैं। इस बारे में उन्होंने बकायदा ट्वीट किया है और इसकी जानकारी दी है। पंखुड़ी ने पंकज शुक्ला नाम के शख्स पर धमकी देने का आरोप लगाया है। अपने ट्वीट में उन्होंने इस शख्स की फोटो ट्वीट की है। इसके साथ ही लिखा है कि  ‘इस आदमी ने मुझे ऑनलाइन धमकी दी है कि मेरा रेप हो जाएगा।’

Advertisement

उन्होंने आगे लिखा है कि ये शख्स यूपीपीसीएल यानी यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में काम करता है। इसके साथ ही पंखुड़ी ने लिखा है कि क्या मंत्री श्रीकांत शर्मा, सीएम योगी आदित्यनाथ, मुख्य सचिव या फिर यूपी पुलिस में से कोई इनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। इसके साथ ही पंखुड़ी ने एक और ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि ‘’मुझे किसी धमकी से डर नहीं लगता. लेकिन क्या किसी सरकारी कर्मचारी की इस तरह खुले आम ऐसी बात करने की हिम्मत होनी चाहिए?’’ जैसे ही पंखुड़ी ने इन ट्वीट्स को शेयर किया तो ट्विटर पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। लोग सोशल मीडिया पर काफी गुस्सा जता रहे हैं।

Advertisement

एक शख्स ने ट्विटर पर लिखा है कि ‘जिस प्रदेश में समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता ही सुरक्षित नहीं वहां महिलाओं की क्या हालत होती होगी।’ आपको बता दें कि पंखुड़ी एक चर्चित युवा नेता हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान पंखुड़ी टीवी पर होने वाली बहसों में कई बार दिखीं थी। वो अक्सर सपा के ही पैनल में दिखाई देती रही हैं। पंखुड़ी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री ली है। इसके साथ ही पंखुड़ी ने 2010 में हंसराज कॉलेज के जॉइंट सेक्रटरी का चुनाव भी जीता था। दिल्ली छात्रसंघ चुनाव में सपा को मजबूत करने में पंखुड़ी का बेहतरीन योगदान रहा है। इसके बाद 2013 में उन्हें लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया था।

Advertisement

सोशल मीडिया पर पंखुड़ी के के हजारों फॉलोअर हैं। इससे पहले आपको याद होगा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मेट्रो का उद्घाटन किया था। उस वक्त पंखुड़ी एक ट्वीट की वजह से काफी चर्चाओं में आई थी। उन्होंने लिखा था कि ‘राम राम जपना , पराया माल अपना’। अब पंखुड़ी के एक और ट्वीट से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। लोग उनके ट्वीट को जमकर रिट्वीट कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक को रेप की धमकी देने वाले शख्स पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। देखना है कि आगे आगे इस मामले में क्या क्या होता है।