3 राशियों पर रहेगी बजरंगबली की कृपा, जानिये 4 जुलाई का राशिफल

मेष- आज दिनभर का समय स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद में बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। नए वस्त्र तथा आभूषणों की खरीदी कर सकेंगे। सामाजिक रूप से मान-सन्मान प्राप्त होगा। परंतु मध्याहन के बाद हर प्रकार से आप को संयमित व्यवहार करना पडेगा। नए सम्बंध बनाने से पूर्व विचार करने की गणेशजी सलाह देते हैं। खर्च अधिक होगा। आपको नुकसान पहुंचाने वाले हितेषियों से सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। वाणी और व्यवहार पर भी संयम रखिएगा।
वृषभ – व्यवसायियों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। पारिवारिक वातावरण भी सुखशांतिपूर्ण बना रहेगा। प्रतिस्पर्धीयों पर आप को विजय प्राप्त होगी। व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मी आप के लिए सहायक बनेंगे। मध्याहन के बाद मनोरंजन का आनंद लूंट सकेंगे। छोटे से प्रवास या पर्यटन का आयोजन होगा। भागीदारों के साथ संभलकर कार्य करना।
मिथुन – आज आप के परिवार का वातावरण उल्लासमय रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। आप के अपूर्ण कार्य पूर्ण होने से आनंद में वृद्धि होगी। व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है। मध्याहन के बाद मनोरंजन आप के मन पर छाया रहेगा। मित्रों एवं स्वजनों के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन स्थल पर जाने का अवसर आप को प्राप्त होगा। मान और सम्मान प्राप्त होने से मन में संतोष का अनुभव होगा।

Advertisement

कर्क – गणेशजी की कृपा से आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख- शांति से दिन व्यतीत करेंगे। नौकरी करनेवालों को लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। कार्य में यश मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात आनंद देगी। अपने अधीनस्थ व्यक्तियों और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह – आज धार्मिक यात्रा होने की संभावना है ऐसे संकेत गणेशजी देते हैं। नए कार्य का प्रारंभ कर पाएँगे। विदेश से लाभदायी समाचार मिलने की संभावना अधिक है। पूंजी- निवेश करनेवालों के लिए समय लाभदायी रहेगा। मध्याहन के बाद आप अधिक भावनाशील बनेंगे। इसलिए मन में हताशा की भावना में भी वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य बिगड सकता है। स्थावर संपत्ति से सम्बंधित दस्तावेज करने के लिए आज का दिन न चुने तो अच्छा रहेगा। माता के स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखिएगा।
कन्या – किसी भी प्रकार की निर्णयात्मक स्थिति पर न पहुंचने के कारण नए कार्य का प्रारंभ करना उचित नहीं है। आज मौन रहकर दिन बीता देने में ही बुद्धिमानी है, नहीं तो किसी के साथ मनमुटाव का प्रसंग बन सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य मध्यम रहेगी, परंतु मध्याहन के बाद आप की स्थिति में परिवर्तन आएगा। घर के अन्य सदस्यों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण विषयों में निर्णय लेंगे। प्रवास या पर्यटन का आयोजन करेंगे। पूंजी- निवेश करना आज आप के हित में रहेगा। भाग्यवृद्धि का दिन है।

Advertisement

तुला- समतोल और दृढ वैचारिकता के साथ आज के दिन का प्रारंभ होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखिएगा। नए वस्त्र और आभूषणों को खरीदने के पीछे खर्च अधिक हो सकता है। परंतु मध्याहन के बाद आप की मानसिक रुप से अनिर्णय की स्थिति में रहेंगें। परिवारजनों के साथ जो मतभेद हुए हो उन्हें दूर करिएगा। आवश्यक निर्णयों को लेना आज टालिएगा। अपने अहंभाव को महत्त्व दिए बिना अन्य लोगों के प्रति भी ध्यान रखकर उनके साथ समझौता कर लेना उचित रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं।
वृश्चिक – आध्यात्मिक और ईश्वर की भक्ति से आज मन को शांति प्राप्त होगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। मन में उठ रही नकारात्मक भावनाओं पर संयम रखना आवश्यक होगा। कोर्ट- कचहरी की कार्यवाही में संभलकर चलिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगडने की संभावना है। मध्याहन के पश्चात कार्यपूर्ति होती नज़र आएगी, साथ ही शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ महसूस करेंगें। आप के आत्मविश्वास में वृद्धि होती जाएगी। आनंद-प्रमोद या मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा।
धनु- गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। किसी तीर्थयात्रा पर जाएँगे। सगे संबंधियों और मित्रों के आगमन से मन खुश रहेगा। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता रहेगी। मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लेने का आनंद प्राप्त होगा।

Advertisement

मकर- वाणी और वर्तन के कारण भ्रांति न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। क्रोध की मात्रा बढ़ जाने से किसी के साथ उग्र चर्चा या विवाद न हो जाय। मन में व्यग्रता रहेगी। इसलिए आध्यात्मिकता का आश्रय लेने से मन शांत होगा। मध्याहन के बाद स्फूर्ति और उल्लास का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद और शांत रहेगा। शुभ प्रसंग में जाने का अवसर प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में आनंद छाया रहेगा।
कुंभ- आज के दिन व्यावसायिक वर्ग के लिए संभलकर चलना आवश्यक है। ऊपरी अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय विवेक रखना होगा। संतानों के आरोग्य के विषय में चिंता रहेगी। लंबे समय के प्रवास की योजना आप बना सकेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा होने के संकेत है। मध्याहन के बाद व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अधिकारीवर्ग आप के कार्य से प्रसन्न रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफल और शुभ दिन रहेगा।
मीन- किसी के साथ वाद-विवाद या तकरार न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। क्रोध पर संयम बरतिएगा। आज गूढ़ विद्या के प्रति आकर्षण रहेगा। सुखमय विषयों में आप को रुचि रहेगी। गहन चिंतन आप के मन को शांति प्रदान करेगा। मध्याहन के बाद समय कुछ अनुकूल होता दिखेगा। बौद्धिक रूप से लेखनकार्य में आप सक्रिय रह पाएंगे। विदेशस्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलने से मन प्रसन्न हो उठेगा। व्यावसायिक स्थल पर संभलकर चलिएगा। अधिकारी वर्ग के साथ चर्चा और वाद-विवाद टालिएगा। स्वास्थ्य बिगड सकता है।

(Source- Ganesha Speaks)