राम रहीम के डेरे को लेकर एक और बड़ा खुलासा, उत्सव के नाम पर ऐसा भी होता था!

करवा चौथ पर किसी और को तो नहीं पर शायद राम रहीम को हनीप्रीत की याद सता रही होगी। डेरा में इससे पहले जो होता था, उस बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

New Delhi, Oct 07 : करवा चौथ का त्योहार एक ऐसा त्योहार है, जब हर पत्नी अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है और उपवास रखती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डेरा सच्चा सौदा में इस त्योहार के दिन क्या होता था ? इस बारे में हम आपको हर एक जानकारी दे रहे हैं। राम रहीम के डेरामुखी बनने के बाद करवा चौथ के दिन डेरा सच्चा सौदा में धूम मची रहती थी। हनीप्रीत इस दिन व्रत रखती थी। हालांकि महिलाएं अपने पति के लिए ये व्रत रखती हैं, लेकिन हनी प्रीत किसके लिए ये व्रत रखती होगी, आप ज्यादा अच्छी तरह से इसे समझ सकते हैं। सिर्फ हमीप्रीत ही नहीं बल्कि डेरा सच्चा सौदा में मौजूद हजारों साध्वियां इस दिन व्रत रखती थी।

Advertisement

राम रहीम के लिए ये खास व्रत रखा जाता था। उसके बाद व्रत खत्म होने पर राम रहीम की सीक्रेट गुफा खुल जाती थी। इसके बाद गुफा में असली कांड शुरू हो जाता था। इतना ही नहीं राम रहीम के लिए डेरा में स्रिफ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी व्रत रखते थे। पहले तो इस खुलासे के बाद से डेरा हंसी का पात्र बन गया, लेकिन इसके बाद डेरा ने कहा है कि खुद पुरुष अपनी मर्जी से ही ऐसा व्रत रखते थे। लेकिन इस बार डेरा में ऐस धूम नहीं है। इस बार डेरा में सब कुछ सूना सूना है। बीते दिनों जैसे ही ये मामला मीडिया के सामने आया तो डेरा सच्चा सौदा ने अपने अखबार सच कहूं में डेरे की तरफ से स्पष्टीकरण दिया।

Advertisement

इस स्पष्टीकरण में कहा गया है कि डेरा में करवा चौथ के वक्त पुरुष अपनी मर्जी से ही व्रत रखते थे। फिलहाल राम रहीम साध्वी यौन शोषण के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है। डेरे के अखबार में कहा गया है कि यहां पुरुषों पर कोई पाबंदी नहीं थी, हालांकि वो खुद ही ये व्रत रखते थे। इसके अलावा डेरे में होली, दिवाली, ईट, क्रिसमस सब कुछ अलग ही अंदाज में मवाया जाता था। हर त्योहार के लिए एक अलग टाइप की व्यवस्था की जाती थी। डेरा में जो होता रहा है , उसके बारे में तो आप अच्छी तरह से जानते ही होंगे। साध्वियों से यौन शोषण, साधुओं की नसबंदी और ना जाने कितने काम इस डेरा में होते थे।

Advertisement

इसके साथ ही सबसे बड़ी बात तो ये निकलकर सामने आई थी कि डेरा में ही कई लोगों का कत्ल भी किया गया है। हाल ही में पुलिस को जानकारी मिली है कि डेरे के खेतों में लोगों की अस्थियां डाली जाती थी। पुलिस इस बारे में लगातार छानबीन कर रही है। इस बीच हनीप्रीत भी अब पुलिस के शिकंजे में है। हालांकि खबर है कि हनी प्रीत जांच में पुलिस का सहयोग नहीं कर रही है लेकिन पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस को कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं, जिनके बाबत कहा जा रहा है कि पंचकूला में दंगे भड़काने की साजिश का जिम्मा हनी प्रीत के हाथों में ही था।