राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की तैयारी, पहली बार पार्टी में हुआ ‘सीक्रेट’ काम !

राहुल गांधी को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पार्टी उन्हें उपाध्यक्ष से अध्यक्ष बनाने की तैयारियों में जुटी है। जानिए आखिर कैसे

New Delhi, Oct 07 : एक बार फिर से साबित हो रहा है कि चाहे राहुल गांधी को लेकर कोई कुछ भी कहे लेकिन पार्टी अब उनके ही दिश निर्देशों पर चलेगी। कोई और नहीं सिर्फ राहुल ही वो चेहरा हैं, जो कांग्रेस की नैया पार लगा सकते हैं, ऐसा पार्टी का मानना है। दरअसल कांग्रेस के अंदरखाने एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की दिल्ली यूनिट के बीच एक बैठक हुई है। इस बैठक में आम राय से एक प्रस्ताव पास किया गया है। इस प्रस्ताव का मुख्य सार ये ही है कि राहुल ही अब पार्टी के अध्यक्ष बनें। इसके अलावा कुछ खास बातें हैं, जिनके बारे में आप भी जरूर जानिए।

Advertisement

ये खबर हम आपको इसलिए भी बताना जरूरी समझ रहे हैं क्योंकि कांग्रेस का ही एक धड़ा कहता है कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस की बागडोर अपने हाथ में ले लेनी चाहिए। कई बार ऐसे पोस्टर भी देखे गए हैं। खैर कांग्रेस की दिल्ली यूनिट ने आम राय से ये प्रस्ताव पास किया है कि राहुल कांग्रेस अध्यक्ष बनें। बकायदा राहुल से अपील की गई है कि वो ही पार्टी के इस बोझ को अब अपने कंधों पर लें। दिल्ली कांग्रेस के नए चुने गए 280 सदस्यों के द्वारा ये प्रस्ताव पास किया गया है। सवाल ये है कि क्या इससे पहले देशभर के राज्यों की कांग्रेस इकाइयों से ये राय ली गई थी ? कुछ लोग कहते हैं कि अगर ऐसा होता तो अलग अलग राय सामने आती।

Advertisement

कुछ राजनीतिज्ञ कहते हैं कि राहुल के करीबियों को उनकी प्रतिष्ठा का भी डर सता रहा होगा, इस वजह से इस प्रस्ताव को पास किया गया। अगर ऐसा ही था तो पूरे देश की राज्य इकाइयों से ये बात पूछी जानी थी। खैर राहुल फिलहाल पार्टी के उपाध्यक्ष हैं और ऐसी चर्चा है कि जल्द ही कांग्रेस की पूरी बागडोर उनके हाथों में आएगी। खास बात तो ये भी है कि पहली बार किसी राज्य की यूनिट ने राहुल को प्रेसिडेंट बनाने के लिए प्रस्ताव पास किया है। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में खुद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद थे। DPCC में चुने गए 280 मेंबर्स की मीटिंग हुई। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के डेलिगेट के तौर पर मनमोहन सिंह भी मीटिंग में शरीक हुए।

Advertisement

इसके अलावा इस मीटिंग में कांग्रेस के सीनियर लीडर अजय माकन भी मौजूद थे। इस बात को बल इसलिए भी मिलता है क्योंकि कुछ ही दिन पहले राज्यस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी ऐसी ही बात की तरफ इशारा किया था। उनका उस वक्त कहना था कि राहुल दिवाली के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद संभाल सकते हैं। इसके अलावा सचिन ने कहा था कि ये वक्त की मांग है कि राहुल गांधी सामने आकर पार्टी को लीड करें। तो सवाल ये है कि क्या संभावनाओं को दीवाली के बाद बल मिलेगा ? अगर ऐसा होता है तो क्या कांग्रेस के अंदरखाने मतभेत की खबरें भी सामने आएंगी ? अब वक्त ही सब कुछ तय करेगा।