क्‍या राहुल गांधी ने गुजरात में जानबूझकर महिलाओं पर ‘भद्दा’ कमेंट किया ?

कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी को भी अब दूसरे नेताओं की तरह विवादों में बने रहने की आदत होती जा रही है। महिलाओं पर दिए उनके बयान पर बवाल मचा है।

New Delhi Oct 11 : गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ गुजरात में प्रदर्शन हो रहे हैं। वो भी उनके उस बयान को लेकर जो उन्‍होंने महिलाओं को लेकर दिया था। गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रूपानी की पत्‍नी अंजली रूपानी भी अब राहुल गांधी के खिलाफ मैदान में उतर आईं हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्‍या राहुल अपनी राजनैतिक चाल में कामयाब हो गए हैं ? क्‍या उन्‍होंने जानबूझकर महिलाओं के खिलाफ भद्दा कमेंट किया, ताकि वो सुर्खियों में बने रहें ? मीडिया का भी अटेंशन उन्‍हें मिल सके। बहरहाल, राहुल की सोच जो भी रही हो लेकिन, कांग्रेस के युवराज का ये बयान उनके गले की फांस बनता जा रहा है।  

Advertisement

दरसअल, अभी मंगलवार की ही बात है जब राहुल गांधी ने महिलाओं की भागीदारी के मुद्दे पर बीजेपी और RSS को घेरने की कोशिश की थी। अहमदाबाद में एक कॉलेज के छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल ने सवाल किया था कि क्‍या आप लोगों ने कभी राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ की शाखाओं में महिलाओं को शॉर्ट्स में देखा है ? उनके इसी बयान पर बवाल शुरु हो गया है। गुजरात से लेकर दिल्‍ली तक महिला संगठन राहुल के खिलाफ सड़कों पर उतर आएं हैं। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने राहुल और कांग्रेस पार्टी से उनके इस बयान के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की है। इतना ही नहीं गुजरात की पूर्व मुख्‍यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने भी राहुल की इस भद्दी सोच पर सवाल खड़े किए।

Advertisement

राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए उन्‍होंने कहा था कि क्‍या कांग्रेस के लोग यही देखते हैं कि महिलाओं ने क्‍या पहना हुआ है। आनंदीबेन पटेल के बाद अब गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रूपानी की पत्‍नी अंजली रूपानी भी उनके विरोध में सड़कों पर उतर आईं हैं। अंजली रूपानी का कहना है कि राहुल ने भद्दा बयान देकर पूरे देश की महिलाओं का अपमान किया है। जहां एक ओर राहुल के इस भद्दे कमेंट पर बवाल मचा हुआ है। वहीं कांग्रेस पार्टी अपने युवराज का बचाव कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने राहुल के बयान का समर्थन किया है। कांग्रेस को लगता है कि महिलाओं के शार्ट वाले बयान में कुछ भी गलत है। ये तो महिलाओं के सशक्तिकरण और समान अधिकार की बात है। कांग्रेस उल्‍टे सवाल पूछ रही है कि आखिर आरएसएस में कोई महिला क्‍यों नहीं है।

Advertisement

देश भर में विरोध होने के बाद कांग्रेस पार्टी कहती है कि भारतीय जनता पार्टी को महिलाओं के सशक्तिकरण के बारे में बात करने का ही कोई हक नहीं है। उनकी सोच महिला विरोधी है। जाहिर है कांग्रेस का ये बयान मुद्दे से भटकाने वाला है। राहुल को सफाई देनी चाहिए कि उन्‍होंने महिलाओं पर इतना भद्दा कमेंट क्‍यों किया। क्‍या वो शार्ट्स में ही महिलाओं को देखना पसंद करते हैं। या फिर उन्‍होंने ये बयान जानबूझकर दिया। ताकि विवाद खड़ा होने पर उन्‍हें पब्लिक अटेंशन मिल सके। लेकिन, ऐसा अटेंशन हासिल कर क्‍या राहुल गांधी को वाकई कोई राजनैतिक फायदा होगा या फिर नुकसान होगा। अभी कह पाना मुश्किल है। लेकिन, सीधी सी बात ये है कि महिलाओं का अपमान कर राजनीति में कभी कोई पनप नहीं पाया है।