गुजरात में अब आएगा मजा, ‘विकास गांडो थयो छे’ बनाम ‘गुजरात मा कांग्रेस ना चले’

गुजरात का चुनावी माहौल दिलचस्प होता जा रहा है। कांग्रेस के विकास गांडो थयो छे के नारे के बाद अब बीजेपी ने नया कैंपेन शुरू किया है। इसका असर दिखने लगा है।

New Delhi, Oct 29: गुजरात चुनाव लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। प्रचार के मामले में कांग्रेस बीजेपी से आगे दिखाई दे रही है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया का जोरदार इस्तेमाल किया है। दरअसल कांग्रेस ने काफी पहले से प्रचार शुरू कर दिया था। जिस विकास मॉडल का गुणगान बीजेपी किया करती है, उसी पर कांग्रेस ने हमला किया। विकास गांडो थयो छे, ये कैंपेन सोशल मीडिया पर खूब चला, इसका फायदा भी कांग्रेस को हुआ, लेकिन अब बीजेपी भी मैदान में आ गई है। बीजेपी की सोशल मीडिया टीम कितनी मजबूत है ये किसी से छिपा नहीं है। अब रज्य का चुनावी माहौल और दिलचस्प होने वाला है। कांग्रेस के हमलों के जवाब में बीजेपी ने भी अपना कैंपेन शुरू कर दिया है।

Advertisement

राहुल गांधी गुजरात में हर रैली में विकास पागल गया है का नारा लगा रहे हैं। वो लोगों सो पूछ रहे हैं कि विकास को क्या हो गया, जनता जवाब दे रही है कि विकास पागल हो गया है। इस पर राहुल गांधी बोलते हैं कि विकास को इन लोगों ने पागल कर दिया है, वो पागलखाने में कैद है, उसे बाहर निकालने की जरूरत है। इसी को लेकर सोशल मीडिया कैंपेन शुरू किया गया है। कांग्रेस की टीम ने जोरदार तरीके से बीजेपी पर हमला किया। बीजेपी को इसका जवाब नहीं सूझ रहा है। अब बीजेपी ने कांग्रेस के हमले को गुजराती अस्मिता से जोड़ दिया है। बीजेपी का कैंपेन है आईएम विकास आई एम गुजरात, यानि विकास को गुजरती लोगों के

Advertisement

इतना ही नहीं, बीजेपी की तरफ से फिर से वंशवाद और विकासवाद का नारा उछाला जा रहा है। बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी वंशवाद का प्रतीक हैं. कांग्रेस की पूरी टीम राहुल को चमकाने के लिए काम कर रही है। राहुल गांधी अपने दम पर कुछ नहीं कर सकते हैं। इतनी चुनावी असफलताओं के बाद भी कांग्रेस राहुल गांधी का बचाव करती है, ये वंशवाद और सामंतवाद का प्रतीक है। बीजेपी का कहना है कि वंशवाद और विकासवाद की जंग में जनता विकास को चुनेगी। वहीं बीजेपी ने ये भी साफ कर दिया है कि वो विकास को लेकर हो रहे हमलों पर अपना बचाव नहीं करेगी। कांग्रेस को राज्य के विकास को लेकर हमला करना है तो करे, जनता इसका खुद जवाब दे देगी।

Advertisement

इसके अलावा बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ एक और कैंपेन शुरू किया है। जिस तरह से कांग्रेस विकास गांडो थयो छे का नारा लगा रही है, उसी तरह से बीजेपी भी गुजरात मा कांग्रेस न चले का नारा लेकर आई है। गली मोहल्लों में यही नारा बोला जा रहा है। इस तरह से देखें तो राज्य का चुनावी माहौल दिन प्रति दिन गर्म होता जा रहा है। नए नए नारे गढ़े जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर हैश टैग चलाए जा रहे हैं। देखना है कि राज्य की जनता का इस पर क्या रिएक्शन होता है। नारों और सोशल मीडिया के अलावा जमीनी तौर पर देखें तो कांग्रेस मजबूत तो हुई है लेकिन अभी भी वो बीजेपी को टक्कर देने की स्थिति में नहीं है।