आ गई तारीख, 2022 को तैयार होगा न्यू इंडिया, गरीबी, गंदगी, करप्शन फ्री

2022 तक भारत सभी बुराईयों से आजाद हो जाएगा, गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, गंदगी का नामोनिशान खत्म हो जाएगा, एक सवाल, 5 साल में ये होगा कैसे

New Delhi, Nov 04: बहुत दिनों से इसका जिक्र कया जा रहा था, न्यू इंडिया का जो खाका पेश किया गया है, उसे देख कर लगता है कि रामराज आने वाला है। मोदी सरकार की तरफ से लगातार कहा जा रहा है कि देश को आगे बढ़ाने के लिए नए विजन पर काम किया जा रहा है। अब सरकार का थिंक टैंक कहा जाने वाला नीति आयोग डेडलाइन लेकर आ गया है। इसे नोट कर के रख लो, साल 2022 को भारत न्यू इंडिया में बदल जाए। ऐसा न्यू इंडिया जहां किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी। हर तरफ खुशहाली होगी, नीति आयोग के चेयरमैन राजीव कुमार ने इस बात का एलान किया है। न्यू इंडिया एट 2022 डॉक्यूमेंट पेश करते समय उन्होंने ये बात कही।

Advertisement

नीति आयोग के चेयरमैन राजीव कुमार ने गवर्नर्स कॉन्फ्रेंस में ये विजन डॉक्यूमेंट पेश किया। उन्होंने कहा कि साल 2022 तक देश बदल जाएगा। न्यू इंडिया का सपना साकार हो जाएगा। 2022 तक देश से गरीबी, गंदगी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद और साम्प्रदायिकतावाद जैसी बुराइयों से आजाद हो जाएगा। सुनने में तो ये बड़ा अच्छा लग रहा है लेकिन सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि क्या आने वाले पांच सालों में ये सब हो पाएगा। जो बुराइयों सदियों से हमारे समाज को खोखला कर रही हैं वो केवल 5 साल में जड़ से खत्म हो जाएंगी। ऐसा हो जाए तो अच्छा है, नहीं तो भारत जैसे चल रहा है वसे तो चलता ही रहेगा। इस विजन डॉक्टूमेंट में और क्या क्या बताया गया है वो भी जान लीजिए।

Advertisement

नीति आयोग की तरफ से जारी किए गए डॉक्यूमेंट में भारत की अर्थ व्यवस्था को लेकर भी अनुमान लगाया गया है। कहा गया है कि अगर देश 8 फीसदी की दर से साल 2047 तक आगे बढ़ता है तो आने वाले समय में ये दुनिया की टॉप 3 इकॉनमी में शामिल होगा। बड़ी अच्छी बात है कि भारत दुनिया की टॉप 3 इकॉनमी में शामिल हो जाएगा। इसके अलावा कहा गया है कि भारत 2022 तक पूरी तरह से कुपोषण से मुक्त हो जाएगा। ये भी कहा गया है कि 2019 तक भारत में हर गांव सड़क के जरिए कनेक्ट हो जाएगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ये संभव होगा। साथ ही इस डॉक्यूमेंट में ये भी कहा गया है कि 2022 में भारत में 20 से ज्यादा वर्ल्ड क्लास हायर एजुकेशन इंस्टिट्यूशन होंगे।

Advertisement

नीति आयोग के इस डॉक्यूमेंट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत आने वाले सभी गांव को मॉडल विलेज का दर्जा मिल जाएगा। यहां तक कि इस डॉक्युमेंट में 2022 तक गरीबी मुक्त भारत की परिकल्पना भी की गई है। ये सारी बातें बहुत अच्छी हैं, कौन नहं चाहेगा कि हमारे देश से गरीबी, भुखमरी, कुपोषण, भ्रष्टाचार खत्म हो जाए, लेकिन ये सब 5 साल में हो जाएगा, इसी को लेकर शकाएं उठ रही हैं कि कहीं ये विजन डॉक्यूमेंट भी पहले वालों की तरह ना हो। जनके बारे में एलान तो बड़े जोर शोर से किया जाता है लेकिन हकीकत के धरातल पर कुछ नहीं होता है। मोदी सरकार न्यू इंडिया को लेकर काफी गंभीर दिखाई दे रही है। देखते हैं कि इस सपने को पूरा करने की दिशा में कितनी रफ्तार से काम होता है।