विजय माल्या से सबक लेता तो बच जाता जाकिर नाइक, अब बचना मुश्किल

जाकिर नाइक मलेशिया में हैं, वहां के डिप्टी पीएम ने कहा कि अगर भारत जाकिर के प्रत्यर्पण की मांग करता है तो उसे भारत को सौंप दिया जाएगा।

New Delhi, Nov 09: विजय माल्या भगोड़ा है, उसके खिलाफ कई केस चल रहे हैं। बैंकों का हजारों करोड़ रूपया लेकर वो फरार है, भारत से भागकर वो ब्रिटेन में ऐश की जिंदगी जी रहा है। जाकिर नाइक की खबर में माल्या का क्या काम है, काम कुछ नहीं है, भगोड़ों के बारे में सोचा तो ध्यान आया कि माल्या भी तो भगोड़ा है, वो ब्रिटेन में है, वहीं जाकिर मलेशिया में रह रहा है, उसे कई बार वहां पर सार्वजनिक तौर पर देखा गया है। मलेशिया में दिखाई देने के बाद अब कहा जा रहा है कि जाकिर का बच पाना मुश्किल है। इसका कारण है मलेशिया के डिप्टी पीएम का एक बयान. उन्होंने कहा कि अगर भारत नाइक के प्रत्यर्पण की मांग करता है तो उसे भारत के हवाले कर दिया जाएगा।

Advertisement

अब आप सोचिए कि अगर जाकिर नाइक मलेशिया के बजाए ब्रिटेन में छिपा होता तो वो भी माल्या की तरह आराम से रह रहा होता, खैर अब जाकिर के खिलाफ शिकंजा कसने लगा है। जाकिर पर युवाओं को आतंकवाद के लिए उकसाने और हेट स्पीच का आरोप लगा है। उसके खिलाफ NIA जांच कर रही है। उसके मलेशिया में होने की खबर के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि हमारी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने वाली है, उसके पूरा होते ही हम मलेशिया की सरकार से आग्रह करेंगे। इस में कुछ हफ्तों का समय लग सकता है।  अब सवाल ये है कि भारत की तरफ से मलेशिया की सरकार से रिक्वेस्ट कब की जाएगी, मलेशिया के डिप्टी पीएम के बयान से लग रहा है कि जाकिर का बचना मुश्किल है।

Advertisement

मलेशिया के डिप्टी पीएम अहमद जाहिद हामिदी ने कहा है कि भारत की तरफ से फिलहाल कोई आग्रह नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि नाइक ने अभी तक मलेशिया की नागरिकता नहीं मांगी है। उसने मलेशिया का कोई कानून नहीं तोड़ा। हमे पता है कि उस पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप है, लेकिन उसके चैनल पर हमने आतंकवाद से जुड़ी कोई चीज नहीं देखी। मलेशिया में हर मजहब का सम्मान किया जाता है। अब आपको बताते हैं कि नाइक मलेशिया ही क्यों गया, दरअसल वो वहां के मलय मुसलमानों में काफी मशहूर है,अगर सरकार उसे मलेशिया से बाहर जाने का आदेश दे देती तो वो लोग नाराज हो सकते थे। इसलिए नाइक के विवादित पहलुओं को नजर अंदाज कर दिया गया।

Advertisement

जाकिर नाइक पर युवाओं को आतंकवाद के लिए भड़काने का आरोप है। अपने चैनल पीस टीवी के जरिए वो युवाओं को भड़काता था। उसका एक बयान काफी विवादित हुआ था, जिसमें उसने कहा था कि अगर ओसामा बिन लादेन अमेरिका को डरा रहा है वो आतंकवादी है, तो सबसे बड़ा आतंकवादी मैं हूं, मैं ओसामा के साथ हूं।  बता दें कि जासिर पर 5 देशों ने बैन लगाया हुआ है। उसके इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर भी बैन लगा हुआ है। बांग्लादेश के ढाका में हुए आतंकी हमले के तार जाकिर से जुड़े पाए गए थे, जिसके बाद बांग्लादेश ने पीस टीवी पर बैन लगा दिया था। कुल मिलाकर जाकिर के भारत आने की उम्मीद बढ़ गई है, लेकिन जिस तरह से मलेशिया में उसे सुविधाएं मिली हुई हैं, उस से ये उतना आसान भी नहीं लग रहा है।