थक गया दुनिया का सबसे खतरनाक नेता, अब खर्च करेगा अरबों की दौलत

दुनिया के सबसे खतरनाक मंसूबों वाले नेता की बात की जाए तो पुतिन का जिक्र जरूर होता है. अब पुतिन सन्यास लेने की सोच रहे हैं. कारण हैरान करने वाला है

New Delhi, Nov 20: जब जब दुनिया के ताकतवर नेताओं का जिकर होगा इस एक नेता के बारे में जरूर लिखा जाएगा। अपनी जबरदस्त मौजूदगी के कारण इस नेता को नजरअंदाज करना नामुमकिन है। बात कर रहे हैं रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के बारे में। ये नेता जो अपनी सनक के कारण तानाशाह तक कहा जाता है. खतरनाक कहा जाता है। लेकिन जिसे रूस में काफी पसंद किया जाता है। वही पुतिन अब सन्यास लेने की सोच रहे हैं। रूस में अगले साल चुनाव होने वाले हैं, लेकिन 2000 से ही रूस की सत्ता का हिस्सा रहे पुतिन अब इस चुनावी भागदौड़ का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं। सन्यास लेने पर विचार के पीछे जो कारण बताया जा रहा है वो भी हैरान करने वाला है।

Advertisement

अगले साल मार्च में रूस में चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव में पुतिन भाग नहीं लेंगे। वो चुनाव जैसे थकाउ काम से परेशान हो गए हैं। 2000 के बाद से अब तक पुतिन ने तीन बार चुनाव जीते हैं। अब आपको बताते हैं कि पुतिन सन्यास क्यों लेना चाहते हैं। दरअसल पुतिन अपनी अरबों की दौलत को खर्च करना चाहते हैं। नेता रहते हुए वो इसे खर्च नहीं कर पा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पुतिन के पास करीब 13 हजार 731 अरब रुपये की संपत्ति है। इसे खर्च करने के लिए उन्हे समय चाहिए, जो राष्ट्रपति रहते हुए उनके पास नहीं होता। ये भी कहा जा रहा है कि गुपचुप तरीके से पुतिन दुनिया के सबसे अमीर नेता बन गए हैं।

Advertisement

रूस के राष्ट्रपति पुतिन के पास क्या क्या है इसके बारे में भी आपको बताते हैं। कहा जाता है कि पुतिन के पास ढाई अरब रूपये की एक नाव है। जो उनको गिफ्ट में मिली थी। इसी के साथ उनके पास 69 अरब रूपये का एक पैलेस भी है। पुतिन को दुनिया का सबसे खतरनाक नेता माना जाता है। ये भी कहा जाता है कि वो अपने सियासी विरोधियों को खत्म कर देते हैं। उनके एक राजनीतिक विरोधी हैं बोरिस नेमस्तोव जिन्होंने एक डॉजियर में जानकारी दी थी कि पुतिन के पास लगभग 58 प्लेन और हेलिकॉप्टर्स हैं। इसी के साथ पुतिन के पास घड़ियों का ऐसा कलेक्शन है जिनकी कीमत तकरीबन 32 करोड़ रुपये है। इसी डॉजियर में कहा गया था कि पुतिन के पास 20 पैलेस और होटल हैं।

Advertisement

अब जिस शख्स के पास इतनी दौलत हो वो क्यों कुछ काम करना चाहेगा, अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुतिन की एक साख बनी हुई है। उनको खतरनाक इरादों वाला नेता माना जाता है। लेकिन अब वो अपनी दौलत को खर्च करना चाहते हैं। वो ऐश और आराम से अपनी जिंदगी जीना चाहते हैं। इसलिए वो चुनाव में भाग नहीं लेने के बारे में सोच रहे हैं। 2000 में एक रूसी फंड मैनेजर ने अमेरिकी चैनल को बताया था कि व्लादिमीर पुतिन के पास लगभग 13 हजार अरब रुपये की प्रॉपर्टी है। हैरानी इस बात की है कि इतनी दौलत होने के बाद भी पुतिन कभी फोर्ब्स की रिच लिस्ट में शामिल नहीं किए गए। हालांकि इन बातों का खंडन पुतिन कर चुके हैं। उनका कहना है कि उनके पास केवल 80 लाख रुपये की संपत्ति है.