पाकिस्तान के कारण नहीं बन पा रहा है राम मंदिर, शिया वक्फ बोर्ड ने किया खुलासा

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पाकिस्तान के कारण नहीं हो पा रहा है, पाक मंदिर निर्माण रोकने के लिए कट्टरपंथियों को फंडिंग कर रहा है।

New Delhi, Nov 23: अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा इन दिनों गर्माया हुआ है। श्री श्री रविशंकर कोशिश कर रहे हैं कि इस विवाद के समाधान के लिए सभी पक्षों में एक राय बन जाए। इसके लिए वो ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्यों के साथ साथ निर्मोही अखाड़े के लोगों के साथ मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी। राम मंदिर को लेकर शिया वक्फ बोर्ड भी सहमति दिखा रहा है। दरअसल शिया वक्फ बोर्ड तो यहां तक कह चुका है कि उसे अयोध्या में मंदिर के निर्माण से कोई परेशानी नहीं है। लेकिन बात ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और निर्मोही अखाड़े के बीच बिगड़ जाती है। अब इस विवाद में पाकिस्तान का नाम भी जुड़ गया है।

Advertisement

शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि पाकिस्तान के कारण राम मंदिर का निर्माण नहीं हो पा रहा है। शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने ये खुलासा किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ये बातें कहीं, उनका कहना है कि पाक के कारण राम मंदिर के निर्माण में देरी हो रही है। वो लगातार ऐसी हरकतं कर रहा है जिसके कारण मंदिर निर्माण का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। वसीम रिजवी ने ये भी कहा कि ये आज की बात नहीं है, पाक पिछले कई सालों से कोशिश कर रहा है कि राम मंदिर कभी ना बन पाए। उन्होंने अयोध्या में हुए आतंकी हमले का भी जिक्र किया। वसीम रिजवी ने कहा कि पाक के ही आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने 2005 में अयोध्या में हमला करवाया था।

Advertisement

आतंकी हमला करके अयोध्या में ये दहशत फैलाना चाहता था। वसीम रिजवी ने कहा कि 1992 की घटना के बाद पाक में भी काफी विरोध किया गया था। वहां पर कई मंदिरों को तोड़ दिया गया था। पाक में काफी हंगामा किया गया था, उसी के बाद से पाक कोशिश कर रहा है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण ना होने पाए। इतना ही नहीं वसीम रिजवी ने एक और खुलासा किया कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में अड़चन डालने के लिए पाकिस्तान कट्टरपंथियों को फंडिंग करता है। ये कट्टरपंथी कश्मीर के भी हो सकते हैं। इस पैसे से ये राम मंदिर के विवाद को उलझाए रखते हैं। विरोध प्रदर्शन करते हैं। शिया वक्फ बोर्ड का ये खुलासा काफी चौंकाने वाला है।

Advertisement

वसीम रिजवी के इस खुलासे से साफ है कि पाकिस्तान नहीं चाहता है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो, इसके लिए वो कोई भी कदम उठा सकता है। आतंकी हमला तो एक बार हो ही चुका है, अब मंदिर निर्माण के लिए जो कोशिशें की जा रही हैं उनसे बौखला कर पाक फिर से कोई हरकत कर सकता है। बता दें अयोध्या विवाद पर शियास वक्फ बोर्ड ने सुप्रीर कोर्ट में एक प्रस्ताव पेश किया था। इसके मुताबिक विवादित परिसर के बजाय लखनऊ के हुसैनाबाद में मस्जिद-ए-अमन बनाने की बात की गई है। वहीं अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया जाए। अयोध्या विवाद पर हाल में जितने डेवलपमेंट हुए हैं उस से उम्मीद तो बंधी है कि अब ये विवाद खत्म हो सकता है।