ये खुलासा कांग्रेस को परेशान करेगा, किस तरह UPA राज में सेना के हाथ बांधे थे

UPA सरकार के समय में सेना के हाथ बंधे हुए थे, मुंबई हमले के बाद एयरफोर्स आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक करने वाली थी, सरकार ने इजाजत नहीं दी।

New Delhi, Nov 27: ये ऐसा खुलासा है जो कांग्रेस को परेशान कर के रख देगा, यूपीए सरकार के दौरान वैसे तो कई कारनामे हुए थे, जिनके कारण कांग्रेस आज तक बैकफुट पर है, कांग्रेस के होने वाले अध्यक्ष राहुल गांधी भी यूपीए के दागों को ढो रहे हैं। ऐसे में ये जो ताजा खुलासा है वो भी गुजरात चुनाव प्रचार के बीच में कांग्रेस को मुश्किल में डाल सकता है। दरअसल मोदी सरकार ने आतंकियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की और उसे लगातार जनता के बीच में रखा, इस पर कांग्रेस समेत विपक्ष ने सवाल खड़े किए, सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे गए। राहुल गांधी ने तो मोदी सरकार पर खून की दलाली का आरोप तक लगा दिया। अब UPA सरकार के दौरान सेना के हाथ किस तरह से बंधे हुए थे इस को लेकर खुलासा हुआ है।

Advertisement

न्यूज चैनल टाइम्स नाउ पर ये खुलासा हुआ है कि किस तरह से UPA सरकार के समय में एयरफोर्स को आतंकियों के खिलाफ हमला करने से रोक दिया गया था। इस से यूपीए सरकार पर सवाल खड़े होने लगे हैं। 2008 में मुंबई हमले के बाद भारतीय एयरफोर्स ने पाकिस्तान से बदला लेने की पूरी तैयारी कर ली थी। वो इस काम में सक्षम भी थी, लेकिन यूपीए सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक की इजाजत नहीं दी थी। ये खुलासा किया है रिटायर्ड एयर चीफ मार्शल फली होमी मेजर ने। उन्होंने बताया कि मुंबई हमले का बदला लेने के लिए एयरफोर्स पूरी तरह से तैयार थी, आतंकियों को धूल चटाने में एयरफोर्स सक्षम थी, लेकिन सरकार की तरफ से इसकी मंजूरी नहीं दी गई। जिसके कारण सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हो पाई थी।

Advertisement

फली होमी ने बताया कि 2008 में सर्जिकल स्ट्राइक की पूरी तैयारी कर ली गई थी। लेकिन मनमोहन सिंह सरकार ने इसकी मंजूरी नहीं दी, वो ये फैसला नहीं ले पाए, 2008 की इस घटना के बारे में अब फली होमी ने बताया है, जिस से कांग्रेस की परेशानी बढ़ सकती है। फली होमी ने खुलासा किया कि एयरफोर्स पीओके में आतंकियों के ठिकानों पर हमला करने की क्षमता रखती थी। मुंबई हमले के 24 घंटे बाद तक भारत के पास जवाबी हमले का समय था, लेकिन UPA सरकार इच्छाशक्ति की कमी के कारण ये फैसला नहीं ले पाई। फली होमी का ये खुलासा बीजेपी के लिए एक बड़ा हथियार बन सकता है। जिस तरह से पाकिस्तान में हाफिज सईद की रिहाई को लेकर राहुल ने पीएम मोदी पर तंज कसा है उसके जवाब में ये खुलासा बीजेपी का हथियार बन सकता है।

Advertisement

गुजरात के सियासी रण में पीएम मोदी उतर चुके हैं। उन्होंने रैली में कांग्रेस पर जोरदार हमला भी किया, कहा कि पाकिस्तान में आतंकी हाफिज सईद रिहा हुआ तो कांग्रेस खुश होती है। सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर इस खुलासे के बाद मोदी को एक और मौका मिल गया, यूपीए सरकार पर पहले से ही मोदी हमला करते आए हैं। यूपीए सरकार के दौरान सेना के हाथ बंधे हुए थे, ये कहकर मोदी कांग्रेस पर निशाना साध सकते हैं। वहीं इसके बाद अब राहुल गांधी किस तरह से सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा पाएंगे। कांग्रेस जब सत्ता में थी तो उस ने सेना को इजाजत नहीं दी कि वो आतंकियों के खिलाफ एक्शन ले, जब मोदी सरकार ने ऐसा किया तो वो सवाल खड़ा कर रही है।