गुजरात के रण में उतरे पीएम मोदी, ‘हाफिज सईद की रिहाई पर ताली बजा रही कांग्रेस’

गुजरात के रण में पीएम मोदी कूद पड़े हैं, बीजेपी का ब्रह्मास्त्र निशाने पर लगता दिख रहा है। मोदी ने कांग्रेस और राहुल गांधी के हमलों का जोरदार जवाब दिया।

New Delhi, Nov 27: गुजरात के रण में आखिरकार पीएम मोदी भी कूद पड़े हैं। इसी के साथ विरोधियों की हवा खराब होने लगी है। अभी तक कांग्रेस ने गुजरात में बेहद आक्रामक प्रचार किया था। राहुल गांधी राज्य में डेरा डाले हुए हैं। लगातार बीजेपी पर हमला किया जा रहा है। एक तरह से कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत लगा दी, लेकिन अब बीजेपी ने अपना ब्रह्मास्त्र चुनावी रण में उतार दिया है। गुजरात के भुज से पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनावी अभियान की शुरूआत की, पहल ी ही चुनावी रैली में उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया। कांग्रेस को वंशवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया तो आतंकवाद के मुद्दे पर भी कांग्रेस की खिंचाई की। हाफिज सईद को लेकर राहुल ने मोदी पर हमला किया था तो उसका जवाब भी मोदी ने भुज की रैली में दिया।

Advertisement

पीएम मोदी ने सबसे पहले आतंकवाद और हाफिज सईद पर कांग्रेस के हमले का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हाफिज सईद को रिहा कर दिया तो कांग्रेस इसकी खुशी मना रही है। उन्होंने कहा कि ये वही कांग्रेस है जिस ने भारतीय सेना को सर्जिकल स्ट्राइक नहीं करने दी थी। उसके बजाय चीनी राजदूत को गले लगाना पसंद किया था। मोदी ने एनडीए और यूपीए सरकार का फर्क भी बताया, कहा कि मुंबई हमला हुआ फिर उड़ी में हमला हुआ, आप देख सकते हैं कि उड़ी हमले का बदला किस तरह से लिया गया। मोदी ने खुद के ऊपर हो रहे हमलों पर भी जवाब दिया। कहा कि जितना कीचड़ उछालोगे उतना ही कमल खिलेगा। गुजरात की जनता को बीजेपी पर भरोसा है।

Advertisement

इसके बाद पीएम मोदी ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया, कहा कि वो गुजरात आते हैं और गुजरात के बेटे के बारे में झूठ बोलते हैं। कांग्रेस ने इसी तरह का व्यवहार सरदार पटेल के साथ भी किया था। गुजरात इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा। जो झूठ राहुल गांधी बोल रहे हैं उसो कोई स्वीकार नहीं करेगा। इस रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके किए काम आज कहीं नहीं दिखाई दे रहे हैं। लेकिन हमारे द्वारा भूकंप के बाद किया गया काम आज भी दिख रहा है। उन्होंने कहा कि गुजरात मेरी आत्मा में हैं, और भारत मेरे लिए परमात्मा है। गुजरात से मिली शक्ति के कारण ही आज प्रधानमंत्री के पद पर हूं। इस दौरान मोदी ने गुजराती अस्मिता की भावना को उभारने का काम किया। उन्होंने कहा कि वो गुजरात के कोने कोने से आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं।

Advertisement

भुज की रैली में मोदी के निशाने पर कांग्रेस रही। कांग्रेस के आक्रामक प्रचार की हवा निकालते हुए मोदी ने कहा कि वो वंशवाद की राजनीति को बढ़ा रहे हैं। एक तरफ विकास है दूसरी तरफ वंशवाद है। जितना कीचड़ मुझ पर फेंका जाएगा उतना ही कमल खिलेगा। मुझ पर कीचड़ फेंकने वालों का शुक्रिया, ये कांग्रेस की आदत रही है, सरदार पटेल के साथ भी उन्होंने ऐसा ही किया था। कुल मिलाकर भुज की रैली में मोदी ने जिस तरह से कांग्रेस और राहुल पर निशाना साधा है, उस से बीजेपी में जोश का संचार हुआ है। बीजेपी के सबसे बड़े नेता ने अब चुनावी रण में शंखनाद कर दिया है। इसका इंतजार काफी दिनों से किया जा रहा था। जाहिर है कि बीजेपी के लिए अब चुनावी पलड़ा झुकता दिख रहा है।