चीन ने चुराया पीएम मोदी का आइडिया? अब शी जिनपिंग बनवाएंगे शौचालय

चीन की सरकार ने पीएम मोदी का एक आइडिया चुरा लिया है। अब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शौचालय क्रांति की बात कर रहे हैं। देश में शौचालयों को अपग्रेड कर रहे हैं।

New Delhi, Nov 29: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मोदी सरकार का एक आइडिया चुरा लिया है। दरअसल भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जी के एक सपने को पूरा करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन का अभियान शुरू किया था। साफ सफाई कितनी महत्वपूर्ण होती है देश को इसके बारे में बताने की कोशिश की, आज की तारीख में स्वच्छ भारत मिशन काफी हद तक सफल रहा है। सफाई को लेकर एक जागरूकता तो फैली है। कोई भी बदलाव एक दिन में आता, लेकिन उसे एक दिन शुरू जरूर करना पड़ता है। तो भारत में स्वच्छ भारत मिशन शुरू हो चुका है। मोदी सरकार के तीन साल के दौरान में इसकी कुछ उपलब्धियां भी हैं। खास कर शौचालय निर्माण को लेकर, स्वच्छ  भारत मिशन का ही एक हिस्सा है मिशन शौचालय। खुले में शौच को खत्म करने के लिए इस दिशा में काफी काम किया जा रहा है।

Advertisement

इस मिशन के तहत अब तक लगभग 21 करोड़ से ज्यादा शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है। बड़े बड़े कलाकार इसका प्रचार करते दिखाई देते हैं। वैसे भी ये एक अच्छी आदत है, कि आप बाहर खुले में शौच करने के बजाय घर में बने शौचालय का इस्तेमाल करें। मोदी सरकार की इन योजनाओं की चर्चा विदेशों में भी हुई और अब चीन ने इस आइडिया को चुरा लिया है। जी हां चीन ने भी स्वच्छ भारत की तर्ज पर स्वच्छ चीन का मिशन शुरू कर दिया है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। टॉयलेट क्रांति के तहत जिनपिंग ने अधिकारियों से कहा है कि वो देश में जितने भी शौचालय हैं उनको अपग्रेड करना शुरू करें।

Advertisement

इस योजना के तहत राष्ट्रपति जिनपिंग चाहते हैं कि शहरी और ग्रामीण लोगों के जीवन स्तर को उठाया जाए, साफ सफाई जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है, इसके बारे में लोगों को बताया जाए। इसी के तहत शौचालय के निर्माण को प्रमुखता दी जाए। जिनपिंग ने आगे कहा कि शहरों के साथ साथ ग्रामीण इलाकों में भी शौचालयों के निर्माण और उनको अपग्रेड करने को प्रमुखता दी जाए। इसके लिए ज्यादा कोशिशें होनी चाहिए। चीन की ख्याति लगातार फैल रही है. यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जिनपिंग नहीं चाहते हैं कि चीन की छवि खराब हो, पर्यटक अपने देश वापस जा कर चीन के बारे में कुछ गलत कहें। यही कारण है कि अब साफ सफाई पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।

Advertisement

आपको बता दें कि चीन दुनिया के उन चार देशों में शुमार है जहां पर सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं। वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक 2016 में चीन में कुल 5 करोड़ 93 लाख पर्यटक पहुंचे थे। इसी को देखते हुए इस साल अब तक चीन की सरकार ने पर्यटक स्थलों पर मौजूद 68 हजार शौचालयों को अपग्रेड करने का काम पूरा कर लिया है। बता दं कि चीन ने 2015 में शौचालय क्रांति की शुरूआत की थी। इसके तहत अब तक 68 हजार शौचालयों को अपग्रेड किया जा चुका है। शी जिनपिंग का मानना है कि शौचालय कोई छोटी समस्या नहीं है। देश के माहौल को साफ रखने के लिए इसके निर्माण में तेजी आनी चाहिए। एक सभ्य देश में खुले में शौच करना ठीक नहीं है।