सिर्फ आंदोलनों की राजधानी बने ये राज्य, होम मिनिस्ट्री के हैरान कर देने वाले आंकड़े

होम मिनिस्ट्री की एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में देश के कुछ राज्यों के बारे में विस्तार से बताया गया है कि 2016 में यहां ज्यादातर आंदोलन हुए हैं।

New Delhi, Dec 06: हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है। होम मिनिस्ट्री के अंतर्गत आने वाले पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो ने ये रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2016 में देश में सबसे ज्यादा आंदोलन किन राज्यों में हुए हैं। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उत्तराखंड में पिछले साल सबसे ज्यादा आंदोलन हुए हैं। उत्तराखंड में बीते साल सबसे ज्यादा प्रदर्शन हुए हैं। उत्तराखंड के बाद इस लिस्ट में तमिलनाडु और पंजाब का नंबर रहा है।  गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2016 में उत्तराखंड राज्य में पूरे देश में सबसे ज्यादा 21,966 आंदोलन हुए।

Advertisement

सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं बल्कि इस रिपोर्ट में देश के दूसरे राज्यों के बारे में भी जानकारी दी गई है। उत्तराखंड के बाद तमिलनाडु का नंबर आता है। तमिलनाडु में किसान आंदोलन मुखर रहा है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि तमिलनाडु में पिछले साल यानी 2016 में 17,043 विरोध-प्रदर्शन हुए। तमिलनाडु के बाद पंजाब का नंबर है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पंजाब में साल 2016 में  11,876 आंदोलन हुए हैं। इसके बाद दिल्ली का नंबर है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2016 में दिल्ली में कुल मिलाकर 7,094 प्रदर्शन हुए। ये रिपोर्ट कहती है कि बीते साल देश के अलग अलग हिस्सों में कुल मिलाकर 1,15,837 आंदोलन हुए थे।

Advertisement

इन आंदोलनों की खास बात ये है कि सबसे ज्यादा प्रदर्शन सरकारी कर्मचारियों ने किए थे। 2016 में इस मामले में उत्तराखंड सबसे आगे है। साल 2015 में तमिलनाडु में सबसे आगे था। 2015 में तमिलनाडु में 20,450 प्रदर्शन हुए थे। इसके बाद पंजाब और उत्तराखंड का नंबर था। 2015 में पंजाब में 13,089 आंदोलन हुए थे। इसके अलावा 2015 में उत्तराखंड में 10,477 आंदोलन हुए थे। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि उत्तर प्रदेश से अलग होने के बाद उत्तराखंड के लोगों के बीच ऐसे कई मुद्दे और परेशानियां हैं, जिनका अभी तक कोई हल नहीं निकला है। इसी को लेकर लोगों में जो गुस्सा और निराशा है।

Advertisement

पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ये गुस्सा और निराशा अब विरोध प्रदर्शन के रूप में निकल रहा है। होम मिनिस्ट्री के अंतर्गत आने वाले पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो का कहना है कि सभी राज्यों के डेटा हासिल करने के बाद ही इस रिपोर्ट को सामने रखा गया है। इसके अलावा तमिलनाडु के बारे में पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि यहां किसानों में काफी निराशा है। सरकार की किसान विरोधी नीतियों की वजह से ये आंदोलन बढ़ रहे हैं। उधर पंजाब में ज्यादातर प्रदर्शन सरकार के खिलाफ रहे हैं। नशा और ड्रग्स इस राज्य में आंदोलन का सबसे बड़ा मुद्दा है। आगे देखना है कि साल 2017 के लिए रिपोर्ट क्य़ा कहेगी।