फिर दिखाई चीन ने चालाकी, भूल गया डोकलाम विवाद की बेइज्जती

डोकलाम विवाद पर मुंह की खाने के बाद भी चीन नहीं सुधर रहा है, वो फिर से विवादित क्षेत्र मे अपने सेना को भेज कर निर्माण काम करवा रहा है।

New Delhi, Dec 12: पिछले कुछ समय से चीन की चालाकियां भारत के सामने टिक नहीं पा रही हैं, वो कोशिश तो बहुत कर रहा है लेकिन सफल नहीं हो पा रहा है। भारत को घेरने के लिए चीन ने कई तरह के हथकंडे अपनाएं हैं। पाकिस्तान को तो उस ने खरीद ही लिया है। भारत के सीमावर्ती इलाकों में भी लगातार निर्माण कार्य करके घेरने की चेष्टा कर रहा है। डोकलाम विवाद को भी चीन भूल गया है, जब उसकी विश्व स्तर पर बेइज्जती हुई थी। यही कारण है कि वो एक बार फिर से डोकलाम में अपने सैनिक जमा कर रहा है। वो इस बार फिर से चालाकी दिखा रहा है। सिक्किम-भूटान-तिब्बत त्रिकोण के पास डोकलाम में लगभग 1800 चीनी सैनिक फिर से जमा हो गए हैं।

Advertisement

चीनी सैनिक डोकलाम विवाद के बाद फिर से निर्माण काम शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। चीनी सेना के जवान दो हेलिपैड्स के साथ-साथ सड़कों को और बेहतर बनाने के काम में जुटे हैं। सूत्रों के मुताबिक चीनी सेना सैन्य दृष्टि से महत्वपूर्ण इस इलाके में झोपड़ि‍यां, शिविर और स्‍टोर बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर ये निर्माण काम चल रहा है वो डोकलाम से करीब 10 किलोमीटर उत्तर पूर्व में है। डोकलाम विवाद के बाद चीन उस खास इलाके में अपने सैनिक नहीं जमा कर रहा है, ये भारत के लिए रणनीतिक जीत है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि चीन को डोकलाम में दक्षिण की तरफ किसी भी कीमत पर सड़क का निर्माण नहीं करने दिया जाएगा।

Advertisement

बता दें कि डोकलाम में भारत और चीन के बीच 73 दिनों तक गतिरोध बना हुा था। दोनों देशों की सेनाएं आमने सामने खड़ी थीं, चीन लगातार धमकियां दे रहा था कि वो भारत के खिलाफ जंग शुरू कर देगा, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बढ़ रहे दबाव के कारण चीन को वो जगह खाली करनी पड़ी थी। उस विवाद के बाद से चीन ने विवादित क्षेत्र में कोई निर्माण कार्य नहीं किया है। डोकलाम के बाद से चीन की धमक कुछ कम हुई है. वहीं भारत का कद विश्व कूटनीति में बढ़ा है। जिस के कारण चीन परेशान है। एशिया में चीन को कोई रोक सकता है तो वो भारत है। इस बात को दुनिया के ताकतवर देश भी मान रहे हैं।

Advertisement

भारत की सेना के प्रमुख बिपिन रावत ने पहले ही कहा है कि चीन पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। वो विवादित क्षेत्र में भविष्य में भी जोर आजमाइश कर सकता है। इस खतरे को देखते हुए चुंबी घाटी में भारतीय सैनिकों को तैनात किया गया है। ये घाटी सिक्किम और भूटान के बीच में है। डोकलाम भूटन का हिस्सा है, जिस पर चीन जबरन कब्जा जमाने की फिराक में रहता है। भारत और भूटान के बीच रक्षा समझौते के तहत भारत ने डोकलाम में चीन को रोका था। जिसके बाद दोनों देशों के बीच में टकराव उत्पन्न हो गया था। इसका असर पूरी दुनिया पर देखा जा रहा था। भारत के समर्थन में दुनिया के कई ताकतवर देश खड़े हो गए थे, वो सभी चीन के काम को अनुचित बता रहे हैं।