बहुत जल्द मिलेगी खुशखबरी, मोदी सरकार ने तैयार किया शानदार प्लान

आप गुजरात चुनाव की खबरों में उलझे रहे, वहीं मोदी सरकार जनता को महंगाई से निजात दिलाने के लिए एक योजना पर काम कर रही है। जानिए उसके बारे में।

New Delhi, Dec 12: चुनावी चर्चा के बीच केंद्र सरकार के काम काज पर लोगों की नजर नहीं जा पा रही है। हर तरफ बस गुजरात विधानसभा चुनाव की ही चर्चा है। ऐसे में मोदी सरकार किस मोर्चे पर क्या काम कर रही है इस पर बात नहीं हो पा रही है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता परेशान है। जनता को राहत देने के लिए अब केंद्र सरकार ने कमर कस ली है। केंद्र सरकार ने ऐसा प्लान तैयार किया है जिसके बाद जनता को पेट्रोल की महंगाई की शिकायत नहीं करनी पड़ेगी। दरअसल केंद्र सरकार एक ऐसी योजना पर काम कर रही है जिसके बाद जनता को सस्ते पेट्रोल की सौगात मिल सकती है।

Advertisement

सस्ते पेट्रोल की योजना के बारे में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी दी है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस बारे में बताया कि सरकार जल्द ही पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत को कम करने के लिए काम शुरू कर सकती है। अब आपको मोदी सरकार की इस योजना के बारे में भी बता देते हैं। केंद्र सरकार पेट्रोल में 15 फीसदी मेथनॉल मिलाने की नीति अपनाने वाली है। इस से पेट्रोल तो सस्ता होगा ही, साथ ही प्रदूषण को भी कंट्रोल किया जा सकेगा। आपको बता दें कि इस नीति को दुनिया के कई देशों में अपनाया जा चुका है। सवाल ये है कि मेथनॉल मिलाने से पेट्रोल सस्ता कैसे होगा, इसके बारे में भी हम आपको पूरी जानकारी दे रहे हैं।

Advertisement

दरअसल मेथेनॉल को कोयले से बनाया जाता है, जिसकी लागत लगभग 22 रुपये प्रति लीटर आती है। वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल की कीमत 75 रुपये प्रति लीटर है। इस तकनीक का प्रयोग करने से पेट्रोल सस्ता हो जाएगा। खास बात ये है कि प्रदूषण को कम करने में भी इस तकनीक का बड़ा योगदान है। चीन काफी पहले से इस तकनीक से पेट्रोल तैयार कर रहा है। चीन इस तकनीक का इस्तेमाल करके 17 रूपये प्रति लीटर पेट्रोल जनता को दे रहा है। चीन में पेट्रोल की खपत बहुत ज्यादा है, साथ ही प्रदूषण की समस्या भी वहां पर गंभीर है। ऐसे में मेथनॉल से तैयार पेट्रोल से इसकी लागत तो कम हो ही रही है, साथ में प्रदूषण भी कम होता है।

Advertisement

मोदी सरकार में मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि मुंबई के पास दीपक फर्टिलाइजर्स और नेशनल केमिकल ऐंड फर्टिलाइजर्स जैसे कारखाने मेथेनॉल का उत्पादन करने में सक्षम हैं। उन्होंने बताया कि वोल्वो कंपनी ने ऐसी बसों का निर्माण किया है जो मेथनॉल से चल सकती हैं। मुंबई में इस तरह की 25 बसों को चला कर प्रयोग किया जाएगा। इन बसों में मेथनॉल का इस्तेमाल ईंधन के तौर पर किया जाएगा, अगर ये प्रयोग सफल होता है तो फिर इसे अलग अलग राज्यों में लागू किया जाएगा। कुल मिलाकर अगर केंद्र सरकार की ये योजना सफल होती है तो पेट्रोल के दाम सस्ते हो जाएंगे, साथ ही प्रदूषण की समस्या भी कुछ कम हो सकती है। इंतजार इस बात का है कि ये योजना कब से शुरू होती है।