फिर हुई सर्जिकल स्ट्राइक, PoK में घुसकर 3 पाक जवान मारे, मचा हड़कंप

पाकिस्तान की कायराना फायरिंग में मारे गए जवानों की शहादत का बदला सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए ले लिया है। पीओके में घुसकर 3 पाक जवानों को मार गिराया है।

New Delhi, Dec 26: उड़ी में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले का बदला भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए लिया था. उस समय पीओके में घुसकर आतंकी शिविरों पर हमला किया गया था। जिस में 50 के करीब आतंकी मारे गए थे। उस घटना के बाद भी पाकिस्तान को सबक नहीं मिला है, तो फिर से सर्जिकल हमला किया गया है, लगातार पाक सीजफायर कर रहा है। शनिवार को पाकिस्तानी हमले में 4 भारतीय जवान शहीद हो गए थे, इसका बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने फिर से सर्जिकल हमला किया है, एक बार फिर से पीओके में घुसकर हमला किया गया, इस हमले में 3 पाकिस्तानी जवान मारे गए हैं, वहीं एक के घायल होने की भी खबर है।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी हमले में शहीद हुए भारतीय जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए सेना ने ये कार्रवाई की है। पीओके में घुसकर पाकिस्तानी जवानों को मार गिराया गया. जानकारी के मुताबिक पीओके के रावलकोट में सेना ने इस एक्शन को अंजाम दिया है। पिछली बार की ही तरह इस बार भी भारतीय जवान पीओके में कार्रवाई को अंजाम देने के बाद सुरक्षित लौट आए हैं। जानकारी के मुताबिक ये सर्जिकल स्ट्राइक सोमवार को की गई। जिस समय ये कार्रवाई की गई उस समय पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव से मुलाकात  करके उनका परिवार वापस लौट रहा था। खास बात ये है कि पाकिस्तानी मीडिया भी ये बता रहा है कि पाक जवान मारे गए हैं। लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों का कहना है कि पीओके में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान पहुंचा है, कुछ आतंकी शिविर भी तबाह किए गए हैं। 

Advertisement

पाकिस्तान के लिए ये एक सबक है, वो अगर नहीं सुधरा तो उसे इसी तरह से जवाब दिया जाएगा। आपको बता दें कि शनिवार को पाकिस्तानी फायरिंग में सेना के एक मेजर सहित 4 जवान शहीद हो गए थे। ये फायरिंग एलओसी के पास केरी सेक्टर में हुई थी। पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के एक गश्ती दल पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी थी। इस हमले में मेजर मोहारकर प्रफुल्ल अंबादास, लांस नाइक गुरमेल सिंह और सिपाही परगट सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई थी। 32 साल के मेजर अंबादास महाराष्ट्र के भंडारा जिले के रहने वाले थे। 34 साल के लांस नाइक गुरमेल सिंह अमृतसर के थे। 30 साल के सिपाही परगट सिंह हरियाणा के करनाल जिले से थे।

Advertisement

पाकिस्तान के इस हमले के बाद भारत में गुस्सा फूट पड़ा था, बदले की मांग की जा रही थी. सेना में भी गुस्सा था, इस हमले का बदला लेने की रणनीति तैयार की गई, जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना ने पाकिस्तान को उसकी इस कायराना हरकत का जवाब सोमवार को दिया, पीओके में घुसकर पाकिस्तान को सबक सिखाया गया। एक बार फिर से सर्जिकल स्ट्राइक का सहारा लिया गया. बता दें कि भारतीय सेना प्रमुख की तरफ से लगातार कहा जा रहा है कि अगर पाकिस्तान नहीं सुधरा तो हमारे पास कई रास्ते हैं, उनकी बात को सेना के जवानों ने सही कर दिखाया। हालांकि अब भी इस बात की उम्मीद नहीं है कि पाकिस्तान के रवैये में सुधार होगा। वो पहले की तरह सीजफायर का उल्लंघन करता रहेगा। इस से पहले उड़ी में सेना के कैंप पर आतंकी हमले के बाद सेना ने सर्जिकल हमला किया था।