जंग को तैयार किम जोंग, बोला ‘अमेरिका पर सिर्फ परमाणु बम बरसाऊंगा’

नॉर्थ कोरिया का तानाशाह किम जोंग एक फिर से पागल हो गया है। अब किम कह रहा है कि अगर खतरा महसूस होगा तो वो अमेरिका पर परमाणु अटैक करेगा।

New Delhi, Jan 02: नॉर्थ कोरिया का तानाशाह लगातार बड़बोेपन का शिकार हो रहा है। ये हो वो वजह है कि अमेरिका और कोरिया के बीच लगातार तनाव बढ़ रहा है। अब अमेरिका की कार्रवाई से नाराज होकर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने अमेरिका को एक बार फिर से धमकी दी है। किम ने कहा है कि अगर अमेरिका से थोड़ा भी खतरा महसूस हुआ तो उत्तर कोरिया द्वारा अमेरिका पर सिर्फ परमाणु हमला किय़ा जाएगा। इससे पहले तानाशाह ने कहा था कि उसकी डेस्क पर ही एक बटन मौजूद है, जिसको दबाकर अमेरिका पर परमाणु बम से हमला होगा। किम ने इसे धमकी नहीं बल्कि रियलिटी कहा था।

Advertisement

किम यहीं नहीं रुका, उसने तो यहां तक कह दिया कि अमेरिका में इतनी हिम्मत नहीं है कि वो उत्तर कोरिया पर हमला करेगा। उसने कहा कि ‘’मैं किसी को ब्लैकमेल नहीं कर रहा हूं बल्कि यही सच्चाई है। किम ने अपने भाषण में कहा कि उत्तर कोरिया सबसे बड़ी न्यूक्लियर शक्ति बनकर उभरेगा’’। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने इस रिपोर्ट को प्रमुखता से छापा है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2018 में भी नॉर्थ कोरिया अपने परमाणु परीक्षण को जारी रखेगा। इससे देश ‘अजेय’ परमाणु शक्ति तौर पर उभरेगा। इससे पहले 3 सितंबर, 2017 को एक बेहद ताकतवर परमाणु हथियार का टेस्ट किया गया था।

Advertisement

इसके बाद किम ने कहा था कि दुनिया के किसी भी मुल्क में इतनी ताकत नहीं है कि वो उत्तर कोरिया पर हमला कर सके। इसके बाद 28 नवंबर को भी उत्तर कोरिया द्वारा अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल ह्वासॉन्ग-15 का टेस्ट किया गया था। इस बीच कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा उत्तर कोरिया में पेट्रोलियम उत्पादों और तेल की सप्लाई पर बैन लगाया गया था। इसके बाद कोरिया ने इसका जबरदस्त विरोध किया और कहा कि वो कभी भी न्यूक्लियर अटैक कर सकता है। जी हां कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र के फैसले को एक्ट ऑफ वॉर करार दिया था।

Advertisement

इसके साथ ही उत्तर कोरिया ने उन देशों को भी खामियाजा भुगतने की धमकी दी थी जिन्होंने अमेरिकी प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र में समर्थन दिया था। चीन भी इन मुल्कों में शामिल था। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग द्वारा कई वक्त से अमेरिका को हमले की धमकी दी जा रही है। इस बीच अमेरिका भी कई बार नॉर्थ कोरिया को सबक सिखाने की वॉर्निंग दे चुका है। अब एक बार फिर से नॉर्थ कोरिया द्वारा अमेरिका को धमकी दी गई है। किम ने साफ साफ कहा है कि अगर देश को अमेरिका से थोड़ा सा भी खतरा हुआ तो वो अमेरिका पर सिर्फ और सिर्फ परमाणु बमों से हमला करेगा।