नॉर्थ कोरिया डर गया ? या फिर ये विध्वंसक साजिश है ? अमेरिका तो सन्न रह गया

लग रहा है कि नॉर्थ कोरिया या तो डर गया है, या फिर वो अमेरिका के खिलाफ ही एक बड़ी साजिश रच रहा है। अमेरिका फिलहाल इस कदम से बौखलाया है।

New Delhi, Jan 19: नॉर्थ कोरिया ने अमेरिका पर शिकंजा कसने और साइथ कोरिया को अपने वश में करने के लिए एक बड़ी कोशिश की है। हाल ही में साउथ कोरिया में होने वाले विंटर ओलंपिक्स के लिए उत्तर कोरिया ने एक बड़ी डील पर साइन किया है। दोनों देश इस बात को लेकर सहमत हो गए हैं कि अगले महीने होने वाले विंटर ओलिंपिक्स के उद्घाटन समारोह में दोनों मुल्कों के खिलाड़ी एक ही झंडे के साथ मार्च करेंगे। इस वक्त उत्तर कोरिया और साउथ कोरिया के बीच भयंकर तनाव के हालात बने हुए हैं। इस बीच इस तरह के तालमेल की वजह से पूरी दुनिया में एक पॉजिटिव संदेश गया है।  संयुक्त राष्ट्र की तरफ से भी इस पहल का स्वागत किया गया है।

Advertisement

इस बीच अमेरिका के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। दरअसल अमेरिका कोशिश कर रहा है कि उत्तर कोरिया से सख्ती से निपटा जाए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इससे पहले तानाशाह किम जोंग-उन के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम पर रोक लगाने के लिए दबाव बनाने की कोशिश की थी। अमेरिका ने साउथ कोरिया के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास भी किया था। लेकिन साुथ कोरिया और उत्तर कोरिया के बीच जो सुलह हुई है, उससे अमेरिका के मंसूबों पर पानी फिर सकता है। अमेरिका की तरफ से उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाने और सैन्य कार्रवाई करने की रणनीति पर काम हो रहा है।

Advertisement

अमेरिका का मानना है कि किम जोंग को अपने परमाणु कार्यक्रम को रोकना चाहिए। साउथ कोरिया और उत्तर कोरिया के बीच हुई डील का अमेरिका की तरफ से स्वागत जरूर हुआ है लेकिन अमेरिका ने इसके महत्व को कम आंका है। इससे पहले अमेरिका की कार्रवाई से नाराज होकर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने अमेरिका को एक बार फिर से धमकी दी थी। किम ने कहा है कि अगर अमेरिका से थोड़ा भी खतरा महसूस हुआ तो उत्तर कोरिया द्वारा अमेरिका पर सिर्फ परमाणु हमला किय़ा जाएगा। इससे पहले तानाशाह ने कहा था कि उसकी डेस्क पर ही एक बटन मौजूद है, जिसको दबाकर अमेरिका पर परमाणु बम से हमला होगा।

Advertisement

किम ने इसे धमकी नहीं बल्कि रियलिटी कहा था। किम यहीं नहीं रुका, उसने तो यहां तक कह दिया कि अमेरिका में इतनी हिम्मत नहीं है कि वो उत्तर कोरिया पर हमला करेगा। उसने कहा कि ‘’मैं किसी को ब्लैकमेल नहीं कर रहा हूं बल्कि यही सच्चाई है। किम ने अपने भाषण में कहा कि उत्तर कोरिया सबसे बड़ी न्यूक्लियर शक्ति बनकर उभरेगा’’। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने इस रिपोर्ट को प्रमुखता से छापा है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2018 में भी नॉर्थ कोरिया अपने परमाणु परीक्षण को जारी रखेगा। इससे देश ‘अजेय’ परमाणु शक्ति तौर पर उभरेगा। इससे पहले 3 सितंबर, 2017 को एक बेहद ताकतवर परमाणु हथियार का टेस्ट किया गया था।