डोकलाम विवाद: इन चीनियों का पक्का इलाज जरूरी है, रोज रोज का झंझट खत्म हो

डोकलाम विवाद फिर से गहराता दिख रहा है। चीन ने फिर से डोकलाम पर दावा ठोक कर कहा है वो अपने इलाके में निर्माण कर रहा है, अब ये झंझट खत्म होना चाहिए।

New  Delhi, Jan 30: पिछले दुनिया भर में जिस विवाद को सबसे ज्यादा तवज्जो मिली थी वो था डोकलाम विवाद, एशिया की दो महाशक्तियों के बीच में एक इलाके को लेकर जिस तरह से विवाद हुआ था। डोकलाम के मुद्दे पर पिछले साल भारत औऱ चीन के बीच लगभग ढाई महीने तक तनाव बना रहा, चीन की लगातार धमकियों के बाद भी भारत ने डोकलाम से अपनी सेना नहीं हटाई, एक समय तो ऐसा लगा कि दोनों देश सुद्ध के मुहाने पर खड़े हैं, किसी तरह से डोकलाम पर सहमति बनी , दोनों ही देशों ने अपनी सेनाएं हटाने पर रजामंदी जताई, इसी के साथ यथास्थिति बरकरार रखने पर सहमति बनी। लेकिन चीन अपने वादे से मुकर रहा है। डोकलाम में निर्माण जारी है। चीन का कहना है कि वो अपने इलाके में निर्माण कर रहा है।

Advertisement

अब चीन ने फिर से कहा है कि डोकलाम उसका हिस्सा है, और वो अपने इलाके में निर्माण काम करा रहा है। इसी के साथ चीन ने ये भी कहा है कि डोकलाम विवाद को भारत शांति से बातचीत के जरिए सुलझाए। यानि चीन ये चाहता है कि वो डोकलाम में निर्माण करता रहे, और भारत बातचीत करता रहे। ये चीन की चाल है, वो शुरू से ये प्लान बना रहा था कि एक बार भारत की सेना वहां से हटे तो कब्जा जमा ले, और निर्माण शुरू कर सके, बता दें कि रणनीतिक दृष्टि से डोकलाम भारत के लिए बहुत अहम है, चीनियों का अब पक्का इलाज करने का समय आ गया है. भारत की ताकत का एक नमूना दिखाने की जरूरत है, पिछली बार की बेइज्जती चीन भूल गया है। खुद को महाशक्ति बताने वाला चीन पूरी कोशिश के बाद भी भारत को डिगा नहीं पाया था।

Advertisement

बता दें कि हाल के दिनों में कई बार ये खबर आ चुकी है कि चीन फिर से डोकलाम में निर्माण कर रहा है. पिछली बार डोकलाम में भारतीय सेना ने चीन द्वारा सड़क के निर्माण के प्रयास को विफल कर दिया था। दरअसल डोकलाम भारत के पड़ोसी देश भूटान का हिस्सा है, जिस पर चीन अपना कब्जा जताता रहता है, भारत और भूटान के बीच समझते के तहत भारत भूटान की सैन्य सहायता करेगा। इसी के साथ डोकलाम में चीन की मौजूदगी भारत की संप्रभुता के लिए खतरा है। हाल ही में उपग्रह से ली गई तस्वीर में दिख रहा है कि दोनों तरफ से मोर्चाबंदी बरकरार है। साथ ही ये भी साफ हो रहा है कि चीन किस तरह से वहां पर निर्माण कर रहा है। इस को लेकर भारतीय सेना की तरफ से भी कहा जा रहा है कि चीन के किसी भी कदम का जवाब देने के लिए पूरी तैयारी है।

Advertisement

फिलहाल येे तय है कि डोकलाम विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है, चीन लगातार डोकलाम में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है। अब तो चीन की तरफ से कहा गया है कि डोकलाम में निर्माण किया जा रहा है, यानि वो ये मान रहा है कि काम चालू है, ये भारत के लिए खतरे की बात है, एक बार फिर से आशंका खड़ी हो रही है कि क्या डोकलाम को लेकर फिर से चीन और भारत आमने सामने आ जाएंगे। अगर ऐसा हुआ तो फिर से दोनों देशों की सेनाएं आमने सामने आ जाएंगी। फिलहाल भारत में भी इस बात की मांग की जा रही है कि चीन को मुहतोड़ जवाब दिया जाए, रोज रोज के झंझट से मुक्ति मिले,. कहीं ऐसा ना हो जाए कि डोकलाम विवाद भी कश्मीर की तरह नासूर बन जाए।