मोदी सरकार का महिलाओं को तोहफा, अरुण जेटली ने बजट में किया बहुत बड़ा एलान

मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए बजट में बहुत बड़ा एलान किया है, जेटली की पोटली से महिला कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर निकली है।

New Delhi, Feb 01: मोदी सरकार ने आम बजट पेश कर दिया है, बजट मं किसको फायदा किसको नुकसान ये चर्चा हो रही है, वित्त मंत्री अरुण जेटली ने रेल बजट भी पे किया, रेलवे के लिए एक लाख 48 हजार करोड़ रूपये का आवंटन किया, नौकरी पेशा लोगों को बदट से निराशा हाथ लगी है, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं किया है, ये जरूर है कि अब 40 हजार घटकर टैक्स लगेगा। क्या महंगा हुआ क्या सस्ता हुआ इस पर भी चर्चा हो रही है, जिसका जिस में इंट्रेस्ट है, वो उसी के बारे में बात कर रहा है, इस बजट में सरकार ने महिलाओं के लिए बहुत बड़ा एलान किया है, जी हां, इस बारे में हम आपको जानकारी दे रहे हैं

Advertisement

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने महिलाओं को बहुत बड़ी राहत दी है, इसे मोदी सरकार का तोहफा भी कहा जा सकता है। खास तौर पर नौकरी पेशा महिलाओं के लिए ये बहुत बड़ी राहत है, बजट में अरुण जेटली ने एलान किया कि महिला कर्मचारियों के पीएफ कटौती में 8 फीसदी की कमी होगी। इस फैसले के बाद महिला कर्मचारियों के हाथ में ज्यादा सैलरी आएगी, जानकारों का मानना है कि मोदी सरकार महिला कर्मचारियों के रोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के एलान कर रही है, इस से रोजगार की तरफ महिलाओं का रुझान बढ़ेगा। पीएफ कटौती को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है, ये महिला कर्मचारियों के लिए राहत के साथ साथ उनके परवार वालों के लिए भी खुशखबरी है।  

Advertisement

इसके बारे में पूरी जानकारी भी आपको दे देते हैं कि ये कटौती किस तरह से काम करेगी। सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की योजनाओं में महिला कर्मचारियों के योगदान की दर को कम कर दिया है। महिला कर्मचारियों के लिए पीएफ में कॉन्ट्रिब्यूशन रेट को 8 फीसदी के बीच किया गया है. इससे जिन महिलाओं का वेतन कम है वो कम पीएफ कटवाकर ज्यादा पैसा खर्च के लिए रख सकती है. बता दें कि पहले ये दर लगभग 9 फीसदी थी। केंद्र सरकार ने इस साल नए कर्मचारियों के लिए इसे बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया है. महिला कर्मचारियों को राहत देने का संकेत केंद्र सरकार ने आर्थिक सर्वे में ही दे दिया था। महिलाओं पर विशेष एलान को लेकर वित्त मंत्री जेटली ने अधिकारियों से कई बार बैठक की थी।

Advertisement

बता दें कि इस बार आर्थिक सर्वे गुलाबी रंग में पेश किया गया था, उसी समय संकेत मिलने लगे थे कि इस बार बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर कुछ अहम एलान किए जा सकते हैं। जिस तरह के संकेत मिले थे बजट में उसी तरह के एलान किए गए हैं। सरकार ने महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना का लक्ष्य 5 करोड़ से बढ़ाकर 8 करोड़ दिया है. इस के तहत 8 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। जाहिर है कि देश क महिलाओं के लिए ये बेहद राहत भरी खबर है, उज्जवला योजना की तारीफ अक्सर की जाती है, पहले इसका लक्ष्य 5 करोड़ महिलाओं का था, जिसे बढ़ाकर अब 8 करोड़ कर दिया गया है।